
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) की समीक्षा बैठक आयोजित
झांसी। एन डी ए सरकार के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के निर्देशानुसार झांसी में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश सचिव एव झाँसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी मौजूद रहे और बैठक के दौरान तीनों मंडल के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। एन डी ए सरकार के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के आदेश अनुसार प्रदेश सचिव एव झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी झांसी आए और उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों की कार्यकारिणी और मंडल की कार्यकारिणी को 10 दिन के अंदर गठन करके घोषित किया जाए क्योंकि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान का आदेश है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी लगन के साथ पार्टी संगठन का कार्य करें। उन्होंने बताया कि अगले माह तक पार्टी के बड़े पदाधिकारियों झांसी व चित्रकूट मंडल के दौरे पर आना है उसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी आने की संभावना है। तीनों जनपदों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गणेश दत्त गिरी ने कहा कि कहा कि सदस्यता अभियान पर ध्यान दे सभी को तहसील ब्लाक और गांव में जाकर पार्टी के सदस्य बनाने हैं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एव झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी , झांसी मंडल अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ,अजीत सिंह प्रदेश सचिव , गुलाब सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष , मण्डल प्रवक्ता झाँसी मण्डल , झांसी जिला अध्यक्ष ममता गोस्वामी , रामनरेश वर्मा प्रभारी झांसी जनपद , संतराम जिला प्रवक्ता रामजीवन , विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव , जिला संगठन मंत्री डॉ अजय कुमार , संदीप गोस्वामी , द्वारिका यादव , राजा सिंह , अभिजीत सिंह , मुकेश , बेग साहब आदि उपस्थित रहे।