बांदा:प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
बांदा। महर्षि वामदेव सभागार में हीटवेव(लू प्रकोप) से होने वाली क्षतियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जागरूकता एवं तैयारियों की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा जी की उपस्थिति में समीक्षा ली गई। समीक्षा के दौरान तैयारियों को बेहतर उपयोग हेतु प्रतिभाग कर रहे जनपद के प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए। हीटवेव के प्रति जन जागरूकता प्रसारित करने हेतु आदेशित किया गया।
आज मीटिंग में जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार वर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स बचाव हेतु महिला एवं पुरुष वार्ड बनाए जाने, वायरस गोल की उपलब्धता एवं अन्य चिकित्सीय व्यवस्था रखने के निर्देश दिए स नगर पालिका रामनगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था वाटर कूलर तथा हिट व्यू के स्थल चिन्हित करने तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रमिकों हेतु शस्त्र प्रशिक्षण एवं बजट की व्यवस्था शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्याएं संस्थानों में हीट वेव से बचाव हेतु जागरूकता पेयजल एवं छाया की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए स विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्वाचित आपूर्ति सुनिश्चित कारण जाने तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस स्टैंड पर पेयजल छाया वाद की व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देशित किया गयास लू् एवं गर्म हवा हवा से बचाव हेतु फुल कपड़े पहने तथा हल्का एवं ताजा भोजन ग्रहण करने एवं बासी भोजन व दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें सुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमान शिवराज सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ श्रीमान प्रभाकर सिंह आदि जनपद के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।जनपद में सूचना विभाग को समय समय पर डिजिटल प्रिंट एवं शोशलमीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में परिवर्तन तथा स्कूलों में छाया एवं पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया गया वही पंचायती राज विभाग को मनरेगा में अवधि में बदलाव करने के कहा गया। तथा नगर पंचायतों में प्याऊ एवं छाया ब्यवस्था दुरूस्त किया जाने हेतु सचेत किया गया वही स्वास्थ्य विभाग को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ आर एस पाउडर ग्लूकोज आदि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कहा कहा गया।

Related Posts

किसानों को दी जा रही हैं फसल बीमा योजना एवं भूमि मृदा परीक्षण की  सुवधिायें – राजयपाल 

दीक्षांत समारोह में 350 छात्र-छात्राओं को मिली उपाधियां
 स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक भी राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को दिए
आर्ट गैलरी और म्यूजियम का भी राज्यपाल ने किया उद्घाटन
 
बांदा। महामहिम राज्यपाल व कुलाधिपति कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान किये। 350 छात्र/छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयी। इससे पूर्व उन्होंने बॉदा कृषि विश्वविद्यालय में आर्ट गैलरी वं म्यूजियम का उद्घाटन भी किया।
दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने 12 छात्रों एवं 7 छात्राओं को विभिन्न संकायों के मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ रही है। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में छात्राओं को आगे बढाया जाए। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, यह योगदान शिक्षा एवं अनुसंधान में भी हो। उन्होंने कहा कि जहां नारी है, वहीं सृजन है, महिलायें ही सृष्टि की रचना और पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  द्वारा 24 हजार करोड़ की धन धान्य कृषि योजना का शुभारम्भ किया गया है तथा उन्होंने दलहन के क्षेत्र में भी कार्य करने पर जोर दिया है। धन धान्य योजना प्रदेश में 12 जनपदों में संचालित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  की कृषि क्षेत्र की योजनाओं को कृषि विश्वविद्यालय छात्र/छात्राओं हेतु श्रोत तथा प्रोजेक्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों को इस योजना के बारे में बतायें और छात्र-छात्राओं को भी इसके अध्ययन के लिए प्रेरित करें।

तीन वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले दोषी को सजा-ए-मौत

विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने सोमवार की शाम सुनाया फैसला
कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय से जेल ले जाया गया दोषी
बांदा। मासूम बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करके उसे छिपा देने व इलाज के दौरान उसकी मृत्यु होने पर दोषी को विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रदीप कुमार मिश्रा की अदालत ने मृत्यु होने ते फांसी में लटकाए जाने का आदेश किया। साथ ही अन्य धाराओं में सजा सहित 65 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक साल की सजा भुगतनी होगी। दोषी घटना के समय से ही जेल में निरुद्ध है। आज फैसला होने के बाद उसका पुनः सजायावी वारंट बनाकर जेल भेज दिया।
जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार व विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम व शिवपूजन सिंह पटेल ने बताया कि चिल्ला थाना के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 3 जून 2025 को रात्रि 11 बजे प्राथमिकी दर्ज करायी कि आज 3 जून 2025 को समय करीब 4 बजे उसकी तीन वर्षीय पुत्री को पड़ोसी सुनील कुमार पुत्र लोटन प्रसाद ने उसे बहलाफुसलाकर घर ले गया था। इसके बाद उससे दुकान से गुटखा मंगाया था। तब से उसकी पुत्री लापता है। सभी गांववासियों के साथ उसने खोजबीन की लेकिन पुत्री नहीं मिली। उसे शंका है कि सुनील कुमार ने उसकी पुत्री को गायब कर दिया है। प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने दोषी को घटना के दिन सुनील कुमार को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर पीड़िता के पहने हुए कपड़े बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले गया था। वहीं पर वह एक तमंचा छिपा रखा था। तमंचा लेकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। तब पुलिस ने फायरिंग किया तो उसके पैर में गोली लगी और उसको ले जाकर उसके कपड़े व तमंचा सहित दूसरे दिन उसकी साइकिल व पेटी व साइकिल में रबर बंधी थी। गवाहान बाबूलाल के समक्ष बरामद किया। पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कालेज ले जाकर मेडिकोलीगल इको नामिनेशन कराया गया। जिससे उसके सात जाहिरा चोटें पायी गयी। 4 जून 2025 को पीड़िता के पिता, मां, दादी तथा दुकानदार सुरजिया के बयान लिए गए। विवेचक ने 6 जून 2025 को बाबूलाल का बयान कराया। 14 जून 2025 को विवेचक द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। दोषी के विरुद्ध 9 जुलाई 2025 को आरोप बनाया गया। आरोप बनने के बाद 14 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 11 गवाहानों के बयान कराए गए। 4 अगस्त 2025 को अभियुक्त सुनील कुमार के बयान सफाई के रूप में लिए गए। 8 अगस्त 2025 को बहस की गयी। दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं के दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुनील कुमार को मासूम के साथ बलात्कार करने, उसकी हत्या का रूप देने के मामले में उसे फांसी की सजा सुनायी गयी। आदेश में न्यायाधीश ने यह लिखा कि मृत होने तक उसे फांसी पर लटकाया जाएगा। फैसला के समय दोषी के माता-पिता अदालत में मौजूद थे। फांसी की सजा सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू छलक रहे थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *