पत्नी का कसूर इतना ही उसने संबंध बनाने से किया इंकार
तीन वर्ष पूर्व हुआ था प्यार , किया था प्रेम विवाह
झांसी। एक प्यार भरा रिश्ता नफरत और हिंसा की कहानी बन गया। तीन साल पहले मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूजे का हाथ थमाने वाले पति-पत्नी के बीच अब दरार इतनी गहरी हो गई कि मामला जानलेवा बन गया। एेसा ही एक मामला मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। एक युवक ने अपनी ही पत्नी को महज इसलिए घर की छत से नीचे फेंक दिया, क्योंकि उसने संबंध बनाने के लिए मना कर दिया था। इस घटना के हड़कंप मचा हुआ है। लोगों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो गया कि कभी एक-दूसरे के लिए जान देने वाले अब एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए, फिलहाल महिला को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
इस मामले में मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि तीजा नामक महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे। परिजनों का कहना है कि महिला को छत से किसी ने गिराया है। बाद में उक्त महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
तीन साल पहले हुई थी लव मैरिज
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में रहने वाले मुकेश अहिरवार ने तीन साल पहले तीजा से प्रेम विवाह किया था। पत्नी तीजा ने बताया कि शादी के पहले मुकेश अक्सर उससे मिलने उसके घर पर आता था। एक दिन घर वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद 2022 में उनका विवाह करा दिया। शादी के बाद शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन एक साल बाद पति का व्यवहार बदल गया। वह उसके साथ झगड़ा और मारपीट करने लगा। तीजा के अनुसार एक दिन पहले ही मुकेश ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और आज फिर जबरदस्ती करने लगा। जब उसने विरोध किया और कहा कि जब आपको उससे कोई मतलब नहीं तो क्यों संबंध बनाने चाहते हैं, तो यह बात मुकेश को नागवार गुजरी। गुस्से में आकर वह तीजा के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचं और उसे घायल अवस्था में नीचे से उठाकर मऊरानीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम





