विशेषतः आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे।

राशिफल वस्तुतः पुरातन ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहाँ दैनिक राशिफल रोज़मर्रा की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक तथा वार्षिक राशिफल में क्रमशः हफ़्ते, महीने और साल के फलादेश किए जाते हैं। वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों–मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन–के लिए ये सभी भविष्यकथन किए जाते हैं। ठीक इसी तरह 27 नक्षत्रों के लिए भी भविष्यवाणियाँ की जा सकती हैं। हर राशि के अपने-अपने स्वभाव और गुण-धर्म होते हैं, अतः प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली स्थितियाँ भिन्न-भिन्न होती हैं। यही कारण है कि हर राशि का राशिफल अलग-अलग होता है। एस्ट्रोसेज.कॉम पर दिए गए इस दैनिक राशिफल (Today Horoscope In Hindi) में हमने सटीक खगोलीय गणनाओं के आधार पर फलादेश लिखा है। इसी तरह साप्ताहिक राशिफल में हमने सूक्ष्मतम ज्योतिषीय गणनाओं का ध्यान रखा है। यदि बात मासिक राशिफल की करें, तो यही कसौटी उसपर भी लागू होती है। वार्षिक राशिफल में हमारे विद्वान तथा अनुभवी ज्योतिषियों ने साल भर में होने वाले सभी ग्रहीय परिवर्तनों, गोचर और अनेक अन्य ब्रह्माण्डीय गणनओं के माध्यम से वर्ष के विभिन्न पहलुओं मसलन स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी-पेशे जैसे सभी विषयों की पूरी विवेचना की है।

यह राशिफल नाम राशि के अनुसार है या जन्म राशि के अनुसार?
एस्ट्रोसेज के विशेषज्ञ ज्योतिषियों का मानना है कि दैनिक फलादेश (Today Horoscope In Hindi) को जन्म राशि के अनुसार देखना बेहतर है। अगर आपको जन्म राशि नहीं पता तो आप अपनी नाम राशि से भी भविष्यफल देख सकते हैं। पुराने समय में वैसे भी नाम, राशि के हिसाब से ही रखे जाते थे। कई पंडितों का मानना है कि नाम राशि, जन्म राशि के बराबर ही महत्वपूर्ण है।

यह राशिफल सूर्य राशि आधारित है य चन्द्र राशि आधारित?
एस्ट्रोसेज का फलकथन चन्द्र राशि यानी की मून साइन आधारित है। इस भविष्यकथन को सन साइन (सूर्य राशि) से पढ़ना सही नहीं होगा। भारतीय ज्योतिष में सर्वत्र चन्द्र राशि को ही महत्व दिया गया है।

मेरी राशि क्या है – कैसे जानें?
अगर आपको अपनी राशि नहीं पता या अपनी राशि जानना चाहते हैं तो आप एस्ट्रोसेज के राशि कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके अपनी राशि जान सकते हैं। आपकी राशि जानने के लिए आपको अपने जन्म तारीख की ज़रुरत पड़ेगी। राशि कैलकुलेटर से न सिर्फ आप अपनी राशि जाना सकते हैं बल्कि अपना नक्षत्र, कुंडली, ग्रह स्थिति, व दशा आदि बहुत कुछ जान सकते हैं।

दैनिक राशिफल की गणना कैसे की गयी है?
भारतीय ज्योतिष में वर्तमान ग्रह स्तिथि को गोचर कहते हैं। आज का राशिफल गोचर आधारित होता है यानी की यह देखा जाता है कि आपकी राशि से वर्तमान ग्रह कहाँ स्थित हैं। आपकी राशि को लग्न मानकर उसमें गोचर के ग्रह रखकर जो कुंडली बनती है वह कुंडली फलादेश का मुख्य आधार है। इसके अलावा पंचांग के अवयव जैसे वार, नक्षत्र, योग और करन भी देखे जाते हैं। भविष्यफल लेखन में कुंडली के ग्रहों की स्थिति और दशा आदि का इस्तेमाल नहीं होता।

क्या यह राशिफल बिलकुल सही है?
जैसा की नाम से ही स्पष्ट है, फलादेश राशि के आधार पर लिखा गया होता है। पूरी दुनिया के अरबों लोगों के बारे में सिर्फ बारह राशियों से भविष्य-कथन करने के कारण इसे सामान्य फलकथन ही माना जाना चाहिए। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

जानें क्या है वर्षफल कैलकुलेटर
ज्योतिषशास्त्र के आधार पर हर व्यक्ति का वार्षिक राशिफल निकाला जाता है। हर व्यक्ति का वार्षिक राशिफल सूर्य पर आधारित होता है। वर्षफल सूर्य राशि के अनुसार इसलिए बताई जाती है क्योंकि जन्म के समय सूर्य व्यक्ति की निश्चित राशि में स्थित होता है। इसी पर आधारित हमारे इस वर्षफल कैलकुलेटर की मदद से आप इस साल के सभी महीनों का सटीक एवं विस्तृत राशिफल प्राप्त कर सकते हैं। इसकी मदद से हर महीने होने वाली घटनाओं की जानकारी भी आप प्राप्त कर सकते हैं। एस्ट्रोसेज का ये वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर आपकी कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों की स्थिति के आधार पर बताता है कि आने वाला समय आपके लिए कैसा व्यतीत होगा। और इसके बाद इन्ही कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति के आधार पर ही आपका वार्षिक फल निकाला जाता है। इस वार्षिक राशिफल के ज़रिये आपकी कुंडली के विभिन्न भावों में स्थित ग्रहों की स्थिति के आधार पर ये जानकारी दी जाती है कि उसका प्रभाव आपके जीवन पर कैसा पड़ने वाला है। वार्षिक राशिफल के जरिये आप प्रत्येक महीने की आर्थिक, पारिवारिक, समाजिक, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम एवं वैवाहिक जीवन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिहाजा जीवन के इन क्षेत्रों में आने वाले अच्छे और बुरे वक़्त की जानकारी भी आप प्राप्त कर उसके लिए पहले से ही तैयार रह सकते हैं या सावधानी बरतते हुए उसके निवारण के उपाय कर सकते हैं। एस्ट्रोसेज द्वारा दिए गए इस मुफ्त वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर के ज़रिये आप महज चंद मिनटों में ही घर बैठे पूरे साल का मुफ्त वार्षिक फल प्राप्त कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर के लाभ
इस बात से आप सभी भली भांति अवगत होंगें कि यदि हम जीवन में किसी भी चीज को सुनियोजित कर एक प्लान बनाकर चलें तो जीवन में आने वाली सभी बाधाओं से निश्चित रूप से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको बता दें कि हमारे इस मुफ्त वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर के ज़रिये आप बारह माह में घटित होने वाली हर अच्छी और बुरी घटना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिहाजा इसकी मदद से आप इस साल जीवन में घटित होने वाली घटनाओं के लिए पहले से ही तैयार हो सकते हैं। वार्षिक फल के जरिये आप जीवन के निम्नलिखित क्षेत्रों की जानकारी भी बेहद सटीक एवं विस्तृत तरिके से प्राप्त कर सकते हैं।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर से जानें अपना आर्थिक जीवन
वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर आपके द्वारा दी गई जानकारी की गणना के आधार पर आपके पूरे साल के आर्थिक जीवन की भविष्यवाणी करेगा जिसकी मदद से आप साल 2025 में हर महीने की अपनी आर्थिक स्थिति का अंदाजा पहले ही लगा सकते हैं। बहरहाल आपके लिए आर्थिक पक्ष को संतुलित बनाकर चलना काफी आसान हो जाएगा। इसके साथ ही इसकी मदद से आप इस बात की भी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे कि आखिर आपके लिए किस क्षेत्र में पैसों का निवेश करना सही रहेगा और कहाँ पैसे खर्च करना आपके लिए नुक़सानदेह होगा। आर्थिक क्षेत्र में होने वाले लाभ और हानि की जानकारी प्राप्त कर आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाया जा सकता है और भविष्य में फ़ालतू ख़र्चों से भी बचा जा सकता है।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर से जानें अपना स्वास्थ्य जीवन
एस्ट्रोसेज इस बात को भली-भांति जनता है कि स्वास्थ्य से बड़ा और कोई धन नहीं होता। एक स्वस्थ्य जीवन के लिए एक स्वस्थ्य शरीर का होना बेहद आवश्यक है। इसी कारण बात साफ़ है कि यदि आप शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य रहेंगे तभी आप जीवन में आने वाली हर खराब परिस्थिति का सामना कर सकते हैं। हमारे इस मुफ्त वार्षिक कैलकुलेटर के ज़रिये आप इस बात की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि किस माह में आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। हालाँकि इसकी भी पूर्व जानकारी कैलकुलेटर की मदद से आप प्राप्त कर अपने स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभाव से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर से जानें अपना करियर/ व्यवसाय
आजकल एक सुखी जीवन जीने के लिए कार्यक्षेत्र और व्यवसाय में सफल रहना ख़ासा आवश्यक है और यही बात को हमने समझते हुए इस कैलकुलेटर का निर्माण किया है। यदि जीवन के दोनों पक्षों में आपके हाथ असफलता लगती है तो इसका प्रभाव आपके जीवन के अन्य पक्षों पर भी पड़ सकता है। लिहाजा इस वार्षिक कैलकुलेटर की मदद से सभी बारह महीने में आपके कार्यक्षेत्र और व्यवसाय पर ग्रहों एवं नक्षत्रों का कैसा प्रभाव होगा, इसकी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर से जानें अपना पारिवारिक जीवन
जिअसे सभी जानते है कि परिवार व्यक्ति के अस्तित्व का एक अभिन्न अंग होता है। जिंदगी तब आसान बन जाती है जब जीवन के विभिन्न मोड़ पर परिवार का साथ मिले। जीवन में सुख शांति के लिए पारिवारिक जीवन का सुखमय होना बेहद अहम है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए एस्ट्रोसेज आपके लिए वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर लेकर आया है, जिसकी मदद से आप पारिवारिक जीवन में आने वाली कठिनाईओं और सुखमय पलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति बनाए रखने में हमारा ये अच्छी गुणवत्ता वाला वार्षिक कैलकुलेटर आपकी मदद कर सकता है।

वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर से जानें अपना वैवाहिक/प्रेम जीवन
विवाह हर किसी व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होता है और एस्ट्रोसेज के इस वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर में हमने इस बात का भलीभाति ध्यान रखा है कि सात जन्मों के इस रिश्ते में परस्पर प्रेम और सौहार्द की भावना होना हर जातक के लिए कितना आवश्यक है। ऐसे में एस्ट्रोसेज के इस मुफ्त वार्षिक राशिफल की मदद से आप इस साल के सभी महीनों के वैवाहिक और प्रेम जीवन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लिहाजा यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है या पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो रहे हों तो उसकी जानकारी आप इस वार्षिक राशिफल कैलकुलेटर के जरिये पहले ही बिलकुल मुफ्त प्राप्त कर सकते हैं।

प्रदेश समाचार / ज्योतिष टीम