परिवार में मचा कोहराम, अनहोनी की जताई आशंका
खुदकुशी मान पुलिस ने शुरू की जांच
बरुआसागर। थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ल मिलान से चार दिनों से लापता महिला का शव का शनिवार सुबह नोट घाट पुल के नीचे से निकली बेतवा के नदी में पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने खुदकुशी मान जांच शुरू कर दी है।
विवरण के मुताविक मोहल्ला मिलान निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा की 22 वर्षीय पत्नी मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वह बस स्टैंड स्थित एक कैमरे में जाती दिखाई दी। इसके बाद कुछ उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को परिवार वाले डीआईजी आकाश कुलहरि से मिले। पति सहित अन्य ने ज्ञापन सौंपकर भावना को खोजने की मनुहार लगाई। इस बीच पुलिस भी तलाश जुटी। शनिवार को कुछ लोग बेतवा नदी किनारे पर खड़े थे। तभी उन्होंने महिला का शव पानी में उतराता देखा। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी राहुल राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल,उपनिरीक्षक राकेश सचान पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन भावना का देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होने बताया कि चार दिनों से लापता थी। काफी तलाश किया। लेकिन, कोई पता नीं चल सका। बताया, भावना के साथ कोई अनहोनी हुई है। वह घर-परिवार के साथ ही रहा करती थी। भावना के पति शेर सिंह पाल ने बताया कि एक कम्पनी द्वारा उसकी पत्नी के खाते से पैसा निकालने की बात कही एंव उस फर्जी कंपनी पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए हैं ।वहीं थाना पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमृ दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। फिर भी जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीआईजी को सौंपा था ज्ञापन
मोहल्ला मिलान की रहने वाली भावना पाल बीते मंगलवार को अचानक लापता हो गई थी। शेर सिंह पाल उर्फ शेरा ने बताया कि काफी तलाश किया। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को पास के परनंदलाल, रामकिशुन पाल, रामसेवक पाल, शोभाराम पाल, रामनाध पाल, आकाश पाल, रामकुमार पाल, सुनील पाल पूर्व पार्षद, रोहित पाल सहित अन्य के साथ डीआईजी झांसी परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें पत्नी की खोजबीन की मांग की गई थी। डीआईजी ने तुरंत थाना प्रभारी से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी भावना
मृतका के पति शेरा ने बताया कि बताया कि जब भावना घर नहीं मिली तो सभी को चिंता हुई। आनन-फानन में तलाश किया गया। नाते-रिश्तेदारी में पूछा गया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए गए। तो पता लगा कि वह करीब 04:45 बजे बस स्टैंड बरुआसागर तरफ अकेले जा रही है। इसके बाद भावना का कहीं कोई पता नहीं चला।
बेटा के सिर से उठा मां का साया
विदित हो कि मृतक भावना का एक बेटा है जिसकी उम्र करीब एक साल है ।वह मां को न देख कर उसका बुरा हाल है ।उस बच्चे को क्या मालूम कि वह अपनी मां को अब कभी नहीं देख पायेगा ।
प्रदेश समाचार / बरुआसागर टीम





