फरियादियों के साथ पुलिस का शालीन व्यवहार होना चाहिये : वन्दना सिंह

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना खरेला का किया वार्षिक निरीक्षण
थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा कर थाना क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु दिये महत्वपूर्ण निर्देश
महोबा। अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा आज थाना खरेला, जनपद महोबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व थाना परिसर पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोबा को सलामी दी गई, तत्पश्चात निर्धारित क्रम अनुसार विस्तृत निरीक्षण कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, वाहन पार्किंग तथा शौचालयों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही थाने के शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रों के रख-रखाव, रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी गहन समीक्षा की गई। थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख जैसे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर एवं फ्लाईशीट का अवलोकन करते हुए एएसपी ने इन सभी अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश प्रदान किए।
मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला सम्बन्धित शिकायतों को रजिस्टर में स्पष्ट, सटीक एवं समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए और प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्यवाही का विवरण नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। पीड़िता से फीडबैक लेकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता को बढ़ाने के लिए विद्यालयों, बाजार क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए।
मुकदमाती मालों का नियमित सत्यापन किया जाए
थाना खरेला में रखे मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए मालखाने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं रजिस्टर संधारण की भी समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि मुकदमाती मालों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर लंबित मालों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शीघ्र नष्ट होने वाली सामग्री के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त पुलिस बल को थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त एवं पिकेट ड्यूटी को अधिक प्रभावी बनाने, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, आमजन से संवाद बढ़ाकर समुदाय आधारित पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने तथा फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके इस दौरान थानाध्यक्ष खरेला सुषमा सिंह सहित थाने के अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / महोबा टीम

Related Posts

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से पकड़ा जंगली हाइना

खन्ना थाना क्षेत्र में डर का पर्याय बना हुआ था जंगली जानवर
महोबा। लकड़बग्घे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। लकड़बग्घे के भय से ग्रामीण खेतों मे जाने से डर रहे थे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़बग्घे के खिलाफ रेस्क्यू चलाया गया और लकड़बग्घे को धर दबोचा ।
बता दे कि सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसी कलां, कहरा, न्यूरिया और बरबई गाँव में पिछले दो दिन से लगातार लकड़बग्घा चहलकदमी कर रहा था जिससे ग्रामीणों में भय ब्याप्त था लकड़बग्घों के भय से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल आदि नही भेज पा रहे थे साथ ही स्वयं भी खेत व अन्य स्थान पर नही जा पा रहे थे इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर लकड़बग्घे का रेस्कयू किया वन रेंज अधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि पिछले दो दिनों से लकड़बग्घे की चहलकदमी की जानकारी मिल रही थी जिस पर वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से लकड़बग्घे को पकड़ लिया है और उसे यथा स्थान किसी सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है । फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता

एमएलसी ने मीटिंग हाल/ ओडोटोरियम निर्माण एवं उच्च शिक्षा बालिका छात्रावास हेतु सदन में रखी मांग

महोबा। विधान परिषद शीतकालीन सत्र में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा नियम 115 के अंतर्गत जिला हमीरपुर एवं ज़िला महोबा में ज़िला मुख्यालय में क्षेत्र के शासकीय कार्य एवं जिला स्तर पर मीटिग रूम नहीं हैँ जनहित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्रेक्षाग्रह /ओडिटोरियम की स्थापना न होने से जनपद के निवासी गण उपेक्षा का अनुभव कर रहे हैँ अतः उक्त योजना के अंतर्गत जनपद हमीरपुर एवं जनपद महोबा में ज़िला मुख्यालय में आडिटोरियम /प्रेक्षाग्रह की स्थापना कराए जाने हेतु सदन के माध्यम से अविलम्ब कार्यवाही किए जाने की मांग करता हूँ l
शीतकालीन सत्र में नियम 110 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृस्ट कराया कि जनपद महोबा मुख्यालय में उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत छात्राओं के आवासीय सुविधा हेतु बालिका छात्रावास के निर्माण कराकर संचालन कराए जाने हेतु आकृष्ट कराना चाहते हैँ l जनपद महोबा में बालिका छात्रावास न होने के कारण आवासीय असुविधा के चलते बीच में ही छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होना पड़ता हैँ जनहित में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की शासकीय भूमि में बालिका छात्रावास बनवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराकर सदन में वक्तव्य एवं चर्चा कराए जाने की मांग करते है ।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता : रिपोर्ट / विजय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *