सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम करने की रूपरेखा तय
पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन एवं शहीद स्मारक ट्रस्ट की बैठक आयोजित
मऊरानीपुर। शहीद स्मारक पर क्षेत्रीय सैनिक कल्याण संगठन ,पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन एवं शहीद स्मारक ट्रस्ट की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करनल अनिल कुमार ने की तथा संचालन पंडित राकेश अग्निहोत्री पूर्व सैनिक ने किया। बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदु तय किए गए। जिसमें 16 दिसंबर 2025 को वंदे मातरम विजय दिवस का राष्ट्रीय कार्यक्रम जो की प्रति वर्ष मनाया जाता है, कि रूपरेखा तय की गई। इस आयोजन में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने की उपलक्ष में सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम करने की रूपरेखा तय की गई। उपस्थित लोगों ने मासिक सदस्यता शुल्क जमा कराया तथा अगले वर्ष मार्च 2026 में रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत हुई बुंदेलखंड स्त्ररीय रैली का आयोजन 22 मार्च 2026 को मेला ग्राउंड मऊरानीपुर में किए जाने की सहमत बनी। इस तिथि से 269 मीडियम रेजिमेंट को भी अवगत कराया जाएगा, जिससे कि बुंदेलखंड स्तरीय रैली के आयोजन की सूचना एवं तैयारी की जानकारी नागरिक प्रशासन को दी जा सके। बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र तिवारी, नायक राजेंद्र तिवारी, सार्जेंट रामेश्वर प्रसाद पांडे, कैप्टन राम रतन तिवारी, सूबेदार मिजाजी लाल पांचाल, सूबेदार केशव सिंह, सूबेदार मोहम्मद फारुख ,सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा, नायक पुष्पेंद्र सिंह सैंगर, हवलदार राम बहादुर सिंह परिहार ,पूर्व सैनिक शिव प्रकाश सिंह, सूबेदार माहेश्वरी सिंह सेंगर, सूबेदार भूपेंद्र सिंह राजावत के अलावा शाहिद स्मारक ट्रस्ट से जुड़े नरेंद्र सिंह ,हरेंद्र तिवारी भगवान सिंह भदोरिया ,अर्जुन सिंह परिहार सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने छात्राओं को बतायें हेल्प नंबर
मऊरानीपुर। मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार ने छात्राओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी बताएं उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्रा को कोई परेशानी होती है तो वह इसकी शिकायत सीधे हेल्पलाइन नंबरों पर कर सकती है या फिर विद्यालय के बाहर लगाई गई शिकायत पेटिका में डाल सकती है इस मौके पर छात्राओं को कार्ड भी वितरित किए गए इस मौके पर कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी, ट्रैफिक प्रभारी प्रेमपाल सिंह मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संगीता कुमारी प्रधानाचार्य नीता राय सुरेंद्र सहित आदि विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं कार्यक्रम का संचालन अभिलाष तिवारी ने किया।
दुर्घटनाओं में सबसे अधिक मौते युवाओं की हो रही है
मऊरानीपुर। दुर्घटनाओं से बचने के लिए नाटक के माध्यम से बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी सेंट मेरीज इंटर कॉलेज इंग्लिश मौजा मढा में ट्रैफिक प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने यातायात की पाठशाला लगाई जिसमें हेलमेट ट्रिपलिंग ओवर स्पीड ना करने, गलत दिशा में वाहन ना चलाने यातायात के नियमों का पालन करने के लिए बच्चों को जागरूक किया इस दौरान बताया गया कि प्रति एक लाख 70 हजार लोग दुर्घटनाओं में अपनी जान गवा रहे हैं जिसमें सबसे अधिक युवा जान गवा रहे हैं इस मौके पर विद्यालय स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
डीजे की आवाज से लोग हैं परेशान
मऊरानीपुर। इन दिनों चल रहे शादियों के मौसम में डीजे का आतंक युद्ध स्तर पर और हृदय रोगियों पर काफी भारी पड़ रहा है कान फोड तेज आवाज रोगियों को अस्पताल पहुंचा रही है इसके बावजूद भी प्रशासन व पुलिस कोई ध्यान नहीं दे रही है केवल कागजी घोड़े दौड़ाऐ जा रहे हैं जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है की रात्रि के 10:00 के बाद डीजे किसी भी कीमत में ना बजाये जाए लेकिन इसके बावजूद भी देर रात्रि तक सड़कों पर डीजे की आवाज व धमक बेखौफ जारी बनी हुई है शादी विवाह के दौरान इनके आसपास में रहने वाले एवं गुजरने वाले लोग काफी परेशान होते हैं और बारात में अधिक भीड़-भाड़ होने के कारण जल्दी से निकल भी नहीं पाते हैं डीजे के आतंक से कान में सी.टी बजाने की समस्या वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।
स्वास्थ्य टीम ने किया निरीक्षण
मऊरानीपुर। ग्राम भण्डरा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मातृत्व शिशु स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया इस दौरान झांसी से पहुंचे चिकित्सा विशेषज्ञ मऊरानीपुर के चिकित्साधीक्षक व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर स्वास्थ्य विभाग की वास्तविक स्थिति को देखा टीम में कंप्युनिटि विशेषज्ञ सहित आदि चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे।
बाईक दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल
मऊरानीपुर। अलग-अलग हुई बाईक दुर्घटनाओं में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्राम बम्हौरी अब्बू पुत्र नारायणन सिंह निवासी ग्राम टाडौल थाना शाहजहांपुर मुकेश पुत्र भुवानीदीन निवासी ग्राम आलमपुरा थाना पलेरा मध्य प्रदेश संगीता पत्नी सुरेंद्र निवासी ग्राम कदौरा दयाराम पुत्र हरी व प्रेम नारायण पुत्र छोटे लाल निवासी गढ़ ग्राम टीलाशिवगंज मऊरानीपुर को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया बताया गया कि बाईक दुर्घटना में घायल हो गए प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
गिलेंण्डर से घायल
मऊरानीपुर। गिलेंण्डर की चपेट में आने से युवक घायल हो गया जानकारी के अनुसार संतोष पुत्र जगदीश निवासी रानीपुर को घायल अवस्था में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया बताया गया कि गिलेंण्डर की चपेट में आने से घायल हो गया प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
दो महिलाओं ने खाया जहर
मऊरानीपुर। जहरीले पदार्थ के सेवन से दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई जानकारी के अनुसार मीरा पत्नी पुष्पेंद्र निवासी ग्राम कुंवरपुरा रूबी पत्नी विपिन कुमार निवासी ग्राम बरौरी को गंभीर अवस्था में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया बताया गया कि जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
किसान ऋण मेला एवं किसान ऋण समाधान शिविर का आयोजन
मऊरानीपुर। भारतीय स्टेट बैंक मऊरानीपुर तहसील के ग्राम बुढ़िया बम्होरी मऊरानीपुर में किसान ऋण मेला एवं किसान ऋण समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शाखा के मुख्य प्रबंधक सूरज सिंह, एग्री फील्ड ऑफिसर अरुण राजपूत, शुभम निरंजन, पी एस एम फील्ड ऑफिसर जयंत्र सिंह, बैंकस्टाफ जीतू सागर, सौरभ सिंह, राजेश कुमार, अनिरुद्ध सहित आदि उपस्थित रहे। मेले में शाखा के उन्नत किसानों का सम्मान किया गया। जिनमें रतिराम पुत्र हीरा, मैनपुरी पुत्र राजाऊ, जुगल किशोर पुत्र भिंडल, हजारी पुत्र नन्नू, पीरबक्स पुत्र लाल खान, रणविजय पुत्र महेंद्र पाल सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित रहे। मेले के दौरान बैंक ने विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। इसके साथ-साथ मेले के दौरान नए किसान कार्ड वितरण किए गए एवं भंवरी माता स्वयं सहायता समूह कुरेचा और लक्ष्मीबाई स्वयं सहायता समूह बोंडा को भी ऋण के स्वीकृति पत्र दिए गए। आयोजन के दौरान उपस्थित भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय ललितपुर से सुनील कुमार भगत जी मुख्य प्रबंधक क्रेडिट एंड एनपीए ने भी बैंक योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। और बैंक की मौजूदा ओ टी एस स्कीम के बारे में भी बताया। बैंक द्वारा लाई गई ऋण समाधान योजना के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारियां दी गई। साथ ही 13 दिसंबर 2025 में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें किसान अपने एनपीए हुए खातों को छूट के साथ बंद करा सकते है। साथ ही साथ किसानों को यह भी बताया गया कि अगर कोई खाता ओ टी एस के तहत बंद होता है तो बैंक किसान को कुछ शर्तों के अनुपालन के बाद 30 दिवस के बाद पुनः किसान कार्ड स्वीकृत करती है। इस मौके पर ग्राम के सम्मानित व्यक्तिगतगण करन निरंजन, वीरेन्द्र मुखिया, आनंद स्वरूप, धर्मेंद्र पटेल, गंगादीन कुशवाहा, पप्पू श्रीवास, रविन्द्र श्रीवास, साकेत पांडे, सतीश पटेल, पप्पू बुढ़िया सहित आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / मऊरानीपुर टीम





