सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के पर जनपद में होंगे भव्य कार्यक्रम आयोजित – जिलाधिकारी

सीएम-युवा योजना का लगेगा कैंप, भरवाये जायेंगे आवेदन
लाभार्थियों को बैंक द्वारा वितरित होंगे चैक
सूचना विभाग की तीन दिवसीय प्रदर्शनी होगी मुख्य आकर्षण
प्रदर्शनी में 08 वर्ष की उपलब्धियां सचित्र होंगी प्रदर्शित
आयोजित होने वाले कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप, अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
झांसी। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विकास भवन सभागार में प्रदेश के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आगामी 27 मार्च को 08 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनपद में 25, 26 और 27 मार्च को विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ‘यूपीः भारत सरकार का ग्रोथ इंजन’ की थीम को केंद्र में रखते हुए आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री महिला कल्याण बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश शासन श्रीमती बेबी रानी मौर्य द्वारा की जाएगी, कार्यक्रम में जनपद के समस्त जन प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें कार्यक्रम स्थल पर लगाई प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा तदोपरांत प्रदेश की 08 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर होगा। मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन के पश्चात लाभार्थियों को विभिन्न योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक विधानसभा तथा विकासखंड स्तर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजन ब्लॉक प्रमुख सहित माननीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की 08 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य कार्यक्रम के पश्चात अपरान्ह को अन्नदाता किसान की समृद्धि विषयक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नवीन तकनीकी और फ़सल का उत्पादन कैसे बढ़ाया जाए की जानकारी दी जायेगी। द्वितीय दिवस 26 मार्च को पूर्वान्ह युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी- समृद्ध व्यापार संबंधित गोष्ठी का आयोजन होगा, उक्त कार्यक्रम में युवा उद्यमी अपने अनुभव साझा करेंगे।
बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद आयोजित होने वाले कार्यक्रमों दौरान प्रयागराज महाकुम्भ के सफल आयोजन पर केंद्रित लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रदेश और जनपद स्तर पर किए गए उत्कृष्ट कार्य की भी जानकारी प्रदर्शनी के माध्यम से दी जाएगी।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुधाकर पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग रजनीश गुप्ता, डीसी एनआरएलएम बृज मोहन अम्बेट, सीओ सिटी स्नेहा तिवारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिटी रिपोर्टर / झाँसी

Related Posts

सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए : डीएम

प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6,7 व 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म-6 भरवाए जाने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षित मतदेय स्थलों में पी.एम.श्री प्राथमिक विद्यालय डी.सी. तालपुरा बूथ संख्या 227 से 230 एंव बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन झाँसी बूथ संख्या 252 से 255 का निरीक्षण किया। मौके पर इन बूथ से सम्बन्धित कार्य सुपरवाइजर द्वारा अन्य बीएलओ के सहयोग से कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य में संवेदनशीलता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी को निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि बीएलओ के पास कुछ फार्म डिजिटाइजेशन हेतु लम्बित हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फार्म 24 घंटे के अन्दर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज्ड हो जाए। इसके अतिरिक्त एईआरओ के द्वारा फील्ड वैरिफिकेशन के लिए जो फार्म बीएलओ को भेजे गये हैं, उनका भी सत्यापन करके एक सप्ताह के भीतर एईआरओ के पोर्टल पर वापस करें। दोनों प्रकार के फार्म्स से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा एकत्रित करके एईआरओ को प्रतिदिन भेजी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन किये गए समस्त कार्यों की पोर्टल पर समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फार्म Unprocessed न रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ द्वारा किये गए फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बूथ पर उपस्थित बीएलओ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली और निर्देश दिए की सावधानी और संवेदनशीलता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न बूथों पर उपस्थित सम्मानीय मतदाताओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आम जनमानस से मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र को शामिल करने हेतु फॉर्म छह भरकर बीएलओ को जमा कराने की सलाह दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार झांसी एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी : प्रणजीव सक्सेना

रेल सुरक्षा आयुक्त ने विजयपुर हाल्ट से वीरपुर तक किया रेलखंड का निरीक्षण
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम सबलगढ़ से बीरपुर आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना ने विजयपुर हाल्ट से बीरपुर तक के रेलखंड का निरीक्षण किया गया I
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सबलगढ़ से बीरपुर के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का गहनता से जांच किया। नवनिर्मित बीरपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत 120 किमी/घंटा की रफ्तार से बीरपुर से सबलगढ़ के मध्य सफल स्पीड ट्रायल किया गया। अब इस खंड का शीघ्र ही प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर OHE और विद्युत संबंधित निरीक्षण करेंगे।
सबलगढ़ से बीरपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के उपरांत अब ग्वालियर से श्योपुर कलां तक लगभग 188 किलोमीटर के आमान परिवर्तन के सिर्फ़ दो खंड बीरपुर से सिरोनी रोड 36.70 और सिरोनी रोड़ से श्योपुर कलां लगभग 33.350 किलोमीटर शेष है, जिसका कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई रेल लाइन से अनाज के परिवहन को बल मिलेगा, साथ ही व्यापार की नई संभावनाएं खुलेंगी। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *