कबाड़ से कलाकृतियां बनाने वाली नीलम सारंगी के स्टार्टअप ‘बेकार को आकार’ ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

स्टार्टअप महाकुंभ और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में हिस्सेदारी निभा चुकी हैं नीलम सारंगी
झांसी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की स्टार्टअप को बढ़ावा देने की नीति ने झांसी के स्टार्टअप ‘बेकार को आकार’ को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद की है। स्टार्टअप की संस्थापक नीलम सारंगी ने न सिर्फ झांसी में बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में कबाड़ से ऐसे सेल्फी पॉइंट तैयार किए हैं, जिनकी काफी सराहना हो रही है। नीलम सारंगी को उनके अभिनव पहलों के लिए अभी फरवरी महीने में नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ‘अनपॉल्यूट – द सस्टेनेबिलिटी कॉन्क्लेव’ में राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया। वर्ष 2023 में योगी सरकार नीलम सारंगी को नवदेवी सम्मान प्रदान कर चुकी है।
नीलम सारंगी अब तक 5,000 से अधिक महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को अलग-अलग मंचों के माध्यम से कबाड़ से कलाकृतियां बनाने, हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद तैयार करने समेत कई तरह के प्रशिक्षण प्रदान कर चुकी हैं। मौजूदा समय में उनका स्टार्टअप ‘बेकार को आकार’ बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंक्यूबेशन सेंटर में पंजीकृत है। कबाड़ से कलाकृतियां बनाने के साथ ही महिलाओं की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए नीलम ने कृतित्व नाम का एक नया प्रयोग शुरू किया है, जिसके माध्यम से हैंडीक्राफ्ट के शानदार डिजाइनर उत्पाद तैयार कर बिक्री का काम करती हैं। इस पहल में उन्होंने बहुत सारी महिलाओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया और उनसे उत्पाद तैयार कराकर उसकी बिक्री का काम करती हैं। इससे बहुत सारी महिलाओं को आजीविका से जोड़ने में मदद मिली है।
बेकार के आकार स्टार्टअप के माध्यम से नीलम ने झांसी के कई पार्कों में कबाड़ से सेल्फी पॉइंट तैयार किए हैं। नीलम सारंगी को इस अभिनव पहल के लिए वर्ष 2023 में योगी सरकार ने नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ द्वारा नीलम सारंगी को नवदेवी पुरस्कार प्रदान किया। नीलम सारंगी के अभिनव पहलों से प्रभावित होकर प्रदेश के कई हिस्सों में उन्हें उनकी कला के प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया। नीलम सारंगी के स्टार्टअप के माध्यम से प्रयागराज नगर निगम के लिए प्रयागराज में 6 स्थानों पर बेहद आकर्षक सेल्फी पॉइंट तैयार किए गए हैं।
नीलम सारंगी अपने स्टार्टअप के साथ उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में दो बार हिस्सेदारी निभा चुकी हैं। इसके साथ ही स्टार्टअप महाकुंभ में भी दो बार हिस्सेदारी निभा चुकी हैं। झांसी स्मार्ट सिटी के राइज इंक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित राइज हैकथान में हिस्सेदारी निभाई है। स्टार्ट इन यूपी में स्टार्टअप को पंजीकृत कराने के बाद फंड के लिए आवेदन किया गया है। झांसी में स्मार्ट सिटी द्वारा 28 फरवरी से आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय बुंदेलखंड वेंचर समिट में नीलम सारंगी हिस्सेदारी निभाएंगी।
बेकार को आकार की संस्थापक नीलम सारंगी ने बताया कि उनके स्टार्टअप बेकार को आकार ने प्रदेश सरकार के साथ मिलकर कई स्थानों पर सेल्फी पॉइंट तैयार करने और सुंदरीकरण का कार्य किया है। स्टार्ट इन यूपी में इस स्टार्टअप को रजिस्टर्ड किया गया है। महिलाओं को उद्यमिता का रास्ता दिखाने के मकसद से कृतित्व नाम का नया प्लेटफार्म तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से महिलाओं को हैंडीक्राफ्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री की जा रही है।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

  • Related Posts

    नर्सिंग छात्र-छात्राओं को सेवा, संवेदना और व्यावसायिक नैतिकता का पढ़ाया पाठ

    कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टिट्यूट में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
    झांसी। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्राचार्य शिवकुमार रहे है।
    महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) शिव कुमार ने कहा कि नर्सिंग सेवा, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। एक नर्स मरीज के लिए केवल स्वास्थ्यकर्मी नहीं, बल्कि आशा और विश्वास का आधार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, करुणा एवं धैर्य को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया। डॉ. रजत मिसुरिया (चेयरमैन, के.एम.एन.आई., कमला सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल) ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा पद्धति में तकनीकी ज्ञान के साथ मानवीय संवेदनशीलता का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन, व्यवहार कुशलता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा दी और कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी विद्यार्थी निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में योगदान दें।
    प्राचार्य डॉ. रॉबिन जोसेफ ने संस्थान की प्रगति आख्या प्रस्तुत करते हुए कहा कि कमला मॉडर्न नर्सिंग इंस्टिट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें व्यावसायिक दक्षता, संवेदनशीलता और सेवा भावना से परिपूर्ण स्वास्थ्यकर्मी बनाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष एम.जी.आई. कैप्टन अरविंद विश्वनाथन ने की। इस अवसर पर डॉ. विनोद मिसुरिया, श्रीमती शांति विश्वनाथन, डॉ. अर्चना मिसुरिया, चेयरमैन डॉ. रोहित विश्वनाथन, उपाध्यक्ष श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, निर्देशक श्रीमती रत्ना विश्वनाथन एवं प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री आरुषि एवं सुश्री आयुषी ने संयुक्त रूप से किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती किरण मार्टिन द्वारा प्रस्तुत किया गया।
    रिपोर्ट ; बालेन्द्र गुप्ता

    निजी अस्पतालों का होगा औचक निरीक्षण : मुख्य विकास अधिकारी

    बायोमेडिकल वेस्ट का प्रापर निस्तारण करने पर होगी नजर, वेस्ट का निपटान प्लांट पर ही किया का होगा सत्यापन
    अस्पतालों एवं विद्यालयों के निकटवर्ती सड़क किनारे साइलेंस जोन घोषित, बोर्ड लगाए जाने पर किया संतोष व्यक्त
    झांसी। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में पर्यावरण संबंधित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद में पर्यावरण सुधार लाए जाने के उद्देश्य से अस्पतालों एवं विद्यालयों विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने स्कूल, कॉलेज एंव अस्पतालों के निकटवर्ती सड़क किनारे साइलेंस जोन घोषित करते हुए चेतावनी बोर्ड लगाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए लगातार मॉनिटरिंग किए जाने के निर्देश दिए।
    जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि क्षेत्र की जलवायु को शुद्ध बनाए रखने के लिए जनपद में संचालित स्टोन क्रेशर द्वारा स्टोन क्रेशर प्रक्रिया से जनित धूल की रोकथाम हेतु एंटी-स्मॉग गन एवं केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था स्थापित न किए जाने पर कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय जांच समिति गठित करते हुए स्टोन क्रेशर इकाइयों पर जाकर निरीक्षण करने और गाइडलाइन का अक्षरस: अनुपालन कराए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि एंटी स्मॉग गन नहीं है तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में सरकारी/निजी अस्पतालों में बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन नियमावली 2016 द्वारा जारी मानकों का पालन कराया जाना सुनिश्चित कराते हुए नियमतः निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बार कोड वाली पॉलीथिन थैले में ही बायोबेस्ट प्लांट में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में रजिस्टर्ड लैब सहित सभी नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण किया जाए और नियमतया यदि बायोमेडिकल वेस्ट का सही उठान व निस्तारण नहीं किया जाता है, तो नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिला पर्यावरणीय समिति की बैठक में सीडीओ ने प्लास्टिक वेस्ट के निस्तारण के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली, उन्होंने नगरपालिका परिषद मऊरानीपुर, समथर चिरगाॅव,गुरसराय, बरुआसागर सहित नगर पंचायत मोंठ, एरच, बड़ागांव, गरौठा, टोड़ीफतेहपुर, रानीपुर एवं कटेरा में किए जा रहे कार्य की जानकारी ली।
    बैठक में एसडीओ मऊरानीपुर संतोष कुमार बैठक का संचालन करते हुए प्रत्येक बिंदु पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीओ झांसी अशोक कुमार जैन, अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, डिप्टी सीएमओ डॉ0अंशुमान तिवारी, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्री इमरान अली, डीपीओ नमामि गंगे श्री आयुष भारती सहित कृषि विभाग, रेलवे, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *