ललितपुर : गैर जनपद झांसी स्थानांतरित होने पर थानाध्यक्ष जखौरा दी गई विदाई

अपनी कुशल कार्यशैली से कई वारदातों का किया खुलासा
ललितपुर। जखौरा के थाना परिसर में बुधवार को समस्त थाना स्टाफ द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर का गैर जनपद स्थानांतरण झांसी होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थाना परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान समस्त थाना स्टाफ ने थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई। इस मौक़े पर कम्पनी कमान्डर इन्द्रपाल सिंह तोमर,उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह,हैड कांस्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से शाल उड़ाकर व भगवान भोलेशंकर की पीतल की मूर्ति भेंट कर भावभीनी विदाई दी। थानाध्यक्ष जखौरा ने अपनी कुशल कार्यशैली से कई वारदातों का खुलासा किया, फरार आरोपियों की धड़पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है और जो भी फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर थाने में पहुंचता था, तो उसको बैठालकर उसकी पूरी बात सुनते थे और तत्काल उस प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते थे। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और इनकी क्षेत्रवासियों में छवि बहुत अच्छी रही। क्षेत्रवासियों ने भी इनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे ही सच्चे सिपाही एवं ईमानदार की हर किसी नागरिक को जरुरत है। हर एक इंसान की पहचान उसके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से होती है। पुलिस के इतिहास में थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने ईमानदारी की नई छाप छोड़ी है। थानाध्यक्ष जखौरा के जितने गुण बताये जाये उतने कम है। थानाध्यक्ष जखौरा ने अपनी कार्यप्रणाली से जनता का विश्वास व भरोसा जीता है। समस्त थाना स्टाफ ने थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर की विदाई करते हुये उनके मंगलमय जीवन की कामना की और कहा कि आप हम सभी लोगों को बहुत याद आयेंगे। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कम्पनी कमान्डर इन्द्रपाल सिंह तोमर,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक विनोद कुमार,उप निरीक्षक जय सिंह,उप निरीक्षक अवधेश कुमार,उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कान्स्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा, कान्स्टेबल रोहित कुमार, कान्स्टेबल संदीप यादव, कान्स्टेबल प्रभाकर , कान्स्टेबल संदीप गुप्ता,महिला कान्स्टेबल आंचल महिला कान्स्टेबल माधवी शर्मा,हैड कांस्टेबल ड्राईवर साहब, कान्स्टेबल मुकेश कुमार, कान्स्टेबल वंशल,पी आर डी दुर्ग सिंह, पी आर डी रामराजा, होमगार्ड संतोष कुमार उपस्थित रहे।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *