निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाए : मनोहर लाल पंथ

कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कराया जा रहा है
गलती करने वाले विभागों पर कार्यवाही के लिए सीएम को भेजा जाएगा पत्र
चित्रकूट। श्रम एवं सेवायोजन विभाग राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्टरेट सभागार में कानून व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मंत्री ने विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति सहित अन्य बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान जो कमियां सामने आती है, उनमें कार्यों को सही तरीके से पूरा नहीं कराया जाता। कहा कि सभी विभाग सही से कार्यों का कराते हुए रिपोर्ट शासन को भेजें। अगली बैठक में गलती पाई जाने पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यवाही कराई जाएगी। सभी विभाग सरकार की मंशानुसार कार्य करें तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों के लिए दिए गए पत्रों के कार्यों को प्राथमिकता से कराए। कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनपद के पात्र व गरीब लोगों को मिलना चाहिए। इसमें लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विकास कार्यों की गति में कमी नहीं आना चाहिए, जनपद के विकास के उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग  से कहा कि जो निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कराया जाए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी से कहा कि कैंप लगाकर पंजीकरण कर श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि नहरों की सिल्ट सफाई सही तरीके से कराया जाए। उपनिदेशक कृषि से कहा कि किसानों को खाद की समस्या नहीं होना चाहिए। समय से किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराए। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा से कहा कि सड़कों के कार्यों की सूची सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराए। मुख्य चिकित्साधिकारी से सभी शासकीय चिकित्सालय संचालित रहे तथा दवाओं की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम  से कहा कि जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को समय से पूरा करें तथा इसमें खराब हुई सड़कों को भी ठीक कराए। जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि राज्य वित्त व 15वां वित्त आयोग की धनराशि से गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराकर कार्यवाही से अवगत कराए। पर्यटन विकास द्वारा निर्माण कार्य में स्टोन पत्थर सही से न लगाने पर मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि शासकीय गौशालाओं का संचालन सही तरीके से कराए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। प्रभारी मंत्री ने सीडीओ को अटल भूजल योजना के अंतर्गत कराई गई तालाबों की खुदाई की समिति गठित कराकर जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मानिकपुर विधायक अविनाशचन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, एआईजी स्टांप राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा सहित सबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / चित्रकूट टीम

Related Posts

जनपद के खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदल दिए जायें : प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी

हाईटेंशन तारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटवाने के दिए निर्देश
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दुरुस्त रखें विद्युत आपूर्ति
कानून-व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टरेट सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के आरती स्थल पर लाइट लगवाने व उद्यान विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए किसानों से प्राप्त फार्मों की शुद्ध जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षत्रों में होने वाली विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। जिस पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मंत्री ने जनपद के खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने और हाईटेंशन तारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटवाने के निर्देश दिए। उर्वरक उपलब्धता की जानकारी लिए जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएपी की कमी है, जबकि यूरिया अगले दिन तक सभी सोसाइटियों में उपलब्ध करा दी जाएगी। इस पर मंत्री ने कहा कि खाद का वितरण पारदर्शितापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि नुकसान का सत्यापन कर समयबद्ध मुआवजा दिया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने एम्बुलेंस की संख्याओं की जानकारी ली तथा जिला अस्पताल में प्रतिदिन बेडशीट बदलने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादन के सम्बन्ध में मंत्री ने उत्पादन बढ़ाने के लिए समितियाँ बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण किए जाएं। मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने गौशालाओं के निरीक्षण के नामित किए गए नोडलों के साथ ग्रामीणों को भी शामिल करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री को जनपद की कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में जो सरकार द्वारा दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं निष्पक्षतापूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशानुरुप कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग को बेहतर बनाएं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, एआईजी स्टांप राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / चित्रकूट टीम

मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए : मन्नू कोरी

मंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने बुधवार को जिला अस्पताल व खुटहा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री को शाम सात बजे जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह पहुंचना था, किंतु वह शाम छह बजे ही अचानक भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय अधीक्षक को निर्देश दिए कि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने सदर ब्लाक के खुटहा गांव की गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गौपूजन करने के बाद संरक्षित किए गए मवेशियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। साथ ही कहा कि यहां रहने वाले गौवंश की सही तरीके से देख-रेख की जाए।
प्रदेश समाचार / चित्रकूट टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *