वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय से हुआ विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ
महोबा। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी के तत्वाधान में वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा छात्र-छात्राओं में हमारी धरोहर हमारा गौरव विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें प्रथम स्थान महाविद्यालय के एम ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र दीपेश खरे, द्वितीय स्थान बी ए फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा सोनम द्विवेदी तथा तृतीय स्थान बीएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा अंजलि चतुर्वेदी ने प्राप्त किया इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया मुख्य अतिथि एमएलसी श्री सेंगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने आसपास के ऐतिहासिक धरोहर को प्रचारित करने की आवश्यकता है यदि हम अपने आसपास के किसी ऐतिहासिक धरोहर पर जाते हैं तो उसे हमें सोशल मीडिया पर आवश्यक पोस्ट करना चाहिए ऐतिहासिक धरोहर हमारी संस्कृति की पहचान है ऐतिहासिक धरोहर से संपूर्ण भारत संपन्न है इन स्थलों को पर्यटकों को आकर्षित करने का सशक्त माध्यम है उन्होंने कहा कि महोबा आल्हा ऊदल की नगरी है इसे पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता है कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के प्रमुख डॉ राजीव कुमार त्रिवेदी द्वारा भारत के 44 विश्व धरोहर स्थलों एवं स्मारकों का सचित्र व्याख्यान किया गया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सोवित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरातत्व इकाई झांसी के रमेश कुमार श्रीवास सुशील चतुर्वेदी अभिषेक परिहार महेंद्र कुमार अरविंद वर्मा व सत्यम का सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा प्राध्यापक डॉ डीके खरे डॉ एस एस राजपूत,डॉ शक्ति सक्सेना,डॉ अनवर आलम, शैलेश तिवारी, प्रो राम बिहारी पांडेय, डॉ के सी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / महोबा टीम







