26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारों में संगोष्ठी का होगा आयोजन
झांसी। भारतीय जनता कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी की जनशताब्दी समारोह 25 दिसंबर एवं वीर बाल दिवस 26 दिसंबर को लेकर कार्यशाला संपन्न हुई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण का कार्य बहुत तन्मयता से कर रहे हैं और आगामी सभी कार्यक्रमों को पूरी लगन और निष्ठा से से करना है । जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 24 दिसंबर को अटल बिहारी की जन्मशताब्दी वर्ष की पूर्व उनकी प्रतिमा पर लोकतंत्र सैनानियों के साथ स्वक्षता कार्यक्रम चलाया जाएगा इसके उपरांत शाम के समय दीपांजलि का कार्यक्रम किया जाएगा। 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस पर गुरुद्वारों में सेवा एवं भाजपा कार्यकालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भाजपाई भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रदीप पटेल,प्रियांशु दे,अमित श्रीवास्तव, अमित साहू,विनोद नायक,परमजीत सिंह मन्नी,नेहा राजपूत,अभिषेक जैन,निशांत शुक्ला,दिलीप पुरी ,विकास कुशवाहा,संजय ल ॉन्गसन,रूबी कुशवाहा,कमलेश परिहार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : विजय कुशवाहा ( पत्रकार )





