परिनिर्वाण दिवस पर संत गाडगे को याद किया
झांसी। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में स्वच्छता अभियान के जनक व समाज सुधारक राष्ट्र संत गाडगे महाराज के परिनिर्वाण दिवस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू की अध्यक्षता में कांग्रेसजनों ने रिसाला चुंगी स्थित संत गाडगे महाराज पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि गाडगे बाबा ने समाज में शिक्षा और स्वछता का संदेश दिया और सामाजिक क्रांति पैदा की।वह समाज में समानता के पक्षधर थे। अन्य वक्ताओ ने उनके आदर्शों का अनुशरण करने पर बल दिया। इस अवसर पर अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास , राजकुमार फौजी, राम गोपाल जी महाराज, अनिल रिछारिया, गिरिजा शंकर राय, राजपाल बुंदेला, उमाचरण वर्मा , प्रमोद कुमार, मुमताज खान, ओम प्रकाश बब्लू , वसीम उद्दीन ,मुकेश साहू, रोवेश खान आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट : विजय कुशवाहा ( पत्रकार )





