जो विज्ञापन होर्डिंग जर्जर मकानों पर लगाई जा रही हैं वह गलत है
आतिया तालाब की जमीन को कुछ लोगों ने बेच दिया है : लखन लाल
झांसी। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक महापौर बिहारी लाल आर्य की अध्यक्षता में शुरू की गई जिसमें नगर निगम का पुनरक्षित बजट वर्ष 2025 ,26 से प्रस्तावित राजस्व पूंजी एवं उच्च लेखो की कुल आय रुपए 35 68.90 लख रुपए जिसमें प्रारंभिक अपशिष्ट रुपए 5056.85 लख रुपए को सम्मिलित करते हुए कुल सकल आय रुपए 407 45.75 लख रुपए तथा कुल सकल आय 3568 3.20 लाख रुपए के समायोजन उपरांत रुपए 5062.55 लख रुपए अंतिम अवशेष के साथ वित्तीय वर्ष 2025 26 का पुर्नक्षित बजट कार्यकारिणी समिति ने पास किया। नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक शुरू होते ही कार्यकारिणी में सर्वप्रथम उपसभापति आशीष तिवारी का स्वागत किया स्वागत प्रक्रिया संपूर्ण होने के बाद कार्यकारिणी बैठक शुरू हुई जिसमें शहर के विकास एवं सौंदर्य करण को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने चर्चा शुरू कर दी जिसमें महेश गौतम ने पूर्व में हुई कार्यकारिणी की बैठक के संदर्भ में निस्तारण हुए मामलों की जानकारी मांगी इसमें बंटी राजा ने भी पिछली बैठक का अनुपालन पर क्या हुआ जवाब मांगा जिस पर अधिकारियों का कहना था कि कई मामले निस्तारण हो चुके हैं जिसकी जानकारी मिल जाएगी।
नगर निगम में आर एस एम एस कंपनी कार्य कर रही है इसके संदर्भ में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के बारे में जानकारी लेते हुए कंपनी के टेंडर की जानकारी ली गई और इसमें संशोधन करने पर विचार रखते हुए कहा गया कि कर्मचारी काम नहीं करते हैं और इस व्यवस्था को बनाया जाए। आतिया तालाब के बाहर जो दुकान लगी हुई थी उन्हें हटाने की बात की गई थी जिसको लेकर कहा गया कि दुकान हट चुकी हैं और जो अभी मौजूद है उन्हें भी हटाने का कार्य किया जाएगा क्षेत्रीय पार्षद लखन कुशवाहा ने कहा आतिया तालाब की जमीन को कुछ लोगों ने बेच दिया है जिनकी रजिस्ट्री उन्होंने कार्यकारिणी बैठक में दिखाई इस मामले को लेकर कहा गया कि जो मामला कोर्ट में विचारधीन और इस संदर्भ में और जानकारी लेकर तेजी से काम किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था को लेकर बंटी राजा ,मुकेश सोनी, महेश गौतम ने अतिक्रमण के मामले में काफी सवाल उठाए। विज्ञापन के मामले में जो विज्ञापन होर्डिंग जर्जर मकानों पर लगाई जा रही हैं वह गलत है और इस पर कार्रवाई अमल में लाई जाए। शहर की पार्किंग के मामलों में भी कहा कि कई अवैध पार्किंग चल रही है जिन लोगों को पार्किंग का ठेका दिया गया है वह नगर निगम को संपूर्ण रूप से पैसा नहीं दे रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन के मामले में कहा कि कंपनी के द्वारा नगर निगम को नुकसान हो रहा है जबकि नगर निगम दो करोड़ 25 लाख रुपए भुगतान करता है लेकिन इससे नगर निगम को कोई फायदा नहीं है। इस मामले में क्षेत्रीय पार्षद बंटी राजा ने कहा कि ऐसी कंपनी पर जुर्माना लगाया जाए और जो लागत नगर निगम द्वारा लगाई गई है और सड़क को तैयार कराया जाए नगर निगम में नामांतरण को लेकर खरीदी हुई मकान एवं जमीन पर जो टैक्स 1ः लगता था वह संपूर्ण रूप से खत्म कर नई कार्य प्रणाली के अनुसार शुरू हो गया है जिसमें नामांतरण प्रक्रिया में जनता को राहत मिलेगी महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि जो भी समस्याएं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा बताई गई है उनको संपूर्ण रूप से पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य बंटी राजा मुकेश सोनी महेश गौतम प्रवीण लखेरा बाल स्वरूप साहू भरत सेन लखन कुशवाहा विकास खत्री श्रीमती रश्मि अहिरवार श्रीमती मोनिका गुप्ता सहित अपन नगर आयुक्त राहुल यादव रोली गुप्ता सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं सदन प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )





