श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण कराकर योजनाओं से लाभान्वित करें
सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण कार्याे में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें
झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व,विकास कार्याे एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पात्रों को दिलाये। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित करें मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में गौशालाओं की समीक्षा करते हुये केयरटेकरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पीएमश्री विद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें। मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा सेतु विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण कार्याे में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें। जलजीवन मिशन परियोजनाओं के कार्याे में खुदाई किये मार्गों को दुरस्त कराने के निर्देश दिए। गैंगस्टर, भूमाफिया, शराब माफिया पर सख्ती से कार्यवाही करें। अवैध शराब के उत्पादन की बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने पशु तस्करी, जुआ सट्टा माफिया, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार, एसपी ललितपुर मो0 मुश्ताक, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्ेडय, एडीएम ललितपुर अंकुर श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी शिक्षा राजूराणा, जे0डी0 कृषि डॉ0 एल0बी0 यादव, उप श्रम आयुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल निगम, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )





