किसान फसल बीमा का लाभ उठाएं ताकि संभावित फसल क्षति का मुआवजा मिल सके
झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में किसान मेला प्रदर्शनी एवं किसान दिवस के साथ कृषक सम्मान एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कृषकों को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर उत्पादन के लिए के लिए सम्मानित करते हुए जनपद स्तर पर 30 कृषक एवं ब्लाक स्तर पर 40 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा पुरस्कृत राशि सीधे बैंक में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने दीनदयाल सभागार में आयोजित कृषक प्रदर्शनी का फीता काटकर करते हुए प्रांगण में लगाई गई लगभग 1 दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों की स्टालों का मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, कमलेश लंबरदार के साथ निरीक्षण किया,प्रत्येक स्टाल पर लगाए गए उत्पाद की उन्होंने जानकारी ली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण किया और पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सम्मान समारोह के मौके पर श्री अमित चिरवरिया, अमित साहू, अधिशासी अभियंता सिंचाई बेतवा बृजेश कुमार पोरवाल, प्रधानाचार्य चिरगाँव प्रशिक्षण केन्द्र डी के सचान,सचिव मंडी बब्लू लाल,विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रतापसिंह, लल्ला सिंह, अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / विजय कुशवाहा (पत्रकार )





