पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा की साइबर सेल के स्टोर रूम में लगी आग

फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मसक्क्त के बाद आग पर पाया काबू
शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान , मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस मौजूद,
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर स्थित पुलिस लाइन की अपराध शाखा अंतर्गत साइबर सेल के कार्यालय में अचानक आगजनी की घटना हो गई, जिसमें स्टोर रूम का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की कर्मियों ने तत्काल आग पर कड़ी मस्काक्त के बाद काबू पाया। पटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, हालांकि अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो सकती है।
पुलिस लाइन स्थित अपराध शाखा में संचालित साइबर सेल में सुबह उस समय ह्ड़कंप की स्थिति देखी गई जब अचानक यहां पर स्टोर रूम में आग लग गई। साइबर सेल के स्टोर रूम से उड़ते धुएं के बाद जब पुलिस कर्मचारियों ने जाकर देखा, तो वहां पर रखे हुए कागजी दस्ताबेजो में आग धधक रही थी और ज्यादातर मात्रा में दस्तावेज जलकर खाक हो चुके थे। आनन फ़ानन में उक्त घटना की सूचना तत्काल थर्ड ग्रेड पुलिस को दी गई घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर आए और दमकल विभाग की गाड़ी के माध्यम से पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक वहां रखे हुए दस्तावेज जलकर खाक हो चुके थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक घटनास्थल पर पहुंची और वहां का निरीक्षण भी किया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका। फिलहाल एसपी ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।

अधिकतर दस्तावेज जल चुके हैं – पुलिस आधीक्षक
इस मामले में पुलिस आधीक्षक मुहम्म

द मुश्ताक का कहना है कि साइबर सेल का जो स्टोर रूम बना हुआ है, वहां पर सभी जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे और यह स्टोर रूम हमेशा बंद रहता है, सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही खोला जाता है। क्योंकि सोमवार की सुबह बंद स्टोर रूम से धुआं निकलता देखा गया जिस कारण कर्मचारियों ने कैमरा खोल कर देखा तो वहां पर आग लगी हुई थी आग लगने के कर्म की जानकारी नहीं हो सकी लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग को बुझा दिया है, हालांकि अधिकतर दस्तावेज जल चुके हैं। इसमें किसी की जनहानि नहीं हुई है इस मामले की जांच कराई जा रही है। हो सकता है यह आज यहां पर हुए शॉर्ट सर्किट से लगी हो।
रिपोर्ट / ललितपुर संवाददाता

 

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *