अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलटा बिखर गयी शराब की बोतलें

चंडीगढ़ से आंध्र प्रदेश जा रही थी शराब
ट्रक पलटते ही शराब की बोतले व पेटियाँ सहित रोड पर बिखरी
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया और कार्यवाही में जुटी
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक तेज गति से भाग रहा अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक अचानक पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक में भरी हुई अंग्रेजी शराब की बोतले और पेटीयां हाईवे पर बिखर गई, जिस कारण यातायात भी अवरुद्ध हुआ। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराकर कार्यवाही में जुट गई है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हां ट्रक का स्टाफ चोटिल जरूर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक पीबी 65 बीसी 9655 चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब याद कर आंध्र प्रदेश की तरफ जा रहा था ट्रक अभी जनपद की सीमा में कोतवाली तालबेट क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने से गुजर ही रहा था कि अचानक वह चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लगी हुई अंग्रेजी शराब की बोतले और पेटीयां हाईवे पर बिखर गई जिस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त घटना की सूचना कोतवाली तालबेहट पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तालबेहट पुलिस ने उल्टे पड़े हुए ट्रक के अंदर से घायल चालक 22 बर्षीय अमित पुत्र मनीराम निवासी मोहरा व परिचालक 21 बर्षीय कल्लू पुत्र उमेश निवासी सुरई को बाहर निकलवाया और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। इसके साथ ही हाईवे पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि स्थानीय लोग शराब न लूट सके। इसके साथ ही पुलिस इस मामले को लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुड़ गई।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *