नाली निर्माण कराते समय बच्चे मजदूरी करते आए नजर

निर्माण कार्य के दौरान बाल मजदूरी का मामला आया सामने
बाल मजदूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
गांव के ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लगाया बच्चों से बाल मजदूरी करवाने का आरोप
ललितपुर। जहां एक और प्रदेश सरकार बाल मजदूरी अधिनियम लागू कर बच्चों को मजदूरी से बचाकर उन्हें शिक्षित करने का काम कर रही है तो वहीं दूसरी ओर थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुरा कठवर में बाल मजदूरी करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क किनारे बनवाई जा रही नाली के निर्माण कार्य में बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है, हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दिखाया जा रहा है कि जनपद के किसी गांव में निर्माण कार्य चल रहा है और उसमें बच्चे मजदूरी करते नजर आ रहे हैं। जब इस मामले की पड़ताल की गई तो पता चला कि यह वीडियो थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुरा कठवर का है, जहां सड़क किनारे नाली निर्माण कराया जा रहा है और उसमें बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। जानकारी करने पर यह भी पता चला कि बार लड़वारी रमपुरा कठवर को जोड़ने के लिए करीब 12 किलोमीटर तक की सड़क का चौड़ीकरण एवं सूद्रणीकरण का कार्य करवाया गया था, जिसका लोकार्पण लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के मंत्री द्वारा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं सांसद अनुराग शर्मा की उपस्थिति में कराया गया था, जिसका यहां पर बोर्ड भी लगा है। इसी सड़क के किनारे नाली बनाई जानी थी, जिसका निर्माण कार्य कराया जा रहा था । लेकिन इस निर्माण कार्य में शासनादेश के विपरीत बच्चों को लगाया गया और उनसे बाल मजदूरी भी कराई जा रही थी। तभी वहां पर किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो लगातार वायरल हो रहा है। अब इस मामले में देखने वाली बातें होगी कि जब बच्चों से बाल मजदूरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, तब जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस मामले में क्या ठोस कदम उठाया जाता है या फिर इस मामले को यूं ही ठंडे वस्ते में डाल दिया जाता है।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *