जनपद में चल रही अवैध सूदखोरी पर होगी प्रभावी कार्यवाही : पुलिस कप्तान

अवैध सूदखोरी की सूचना देने के लिये हेल्प लाईन नम्बर 7839697416 पर सूचित करें
ललितपुर। जनपद के समस्त लोगो को सूचित किया जाता है कि जनपद में अवैध सूदखोरी की सूचना देने के लिये हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया, जिस पर पुलिस को अवैध सूद खोरी की सूचना दी जा सकती है। सूचना देने के बाद सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी, ताकि अवैध रूप से संचालित सूदखोरी के धंधे पर लगाम लगाई जा सके।
पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक़ द्वारा एक हेल्प लाईन नम्बर 7839697416 जारी किया गया है तथा जनपद वासियों से अपील की है कि आप लोग, अवैध सूदखोरी से सम्बन्धित कोई भी जानकारी इस नम्बर पर दे सकते हैं । उक्त हेल्प लाईन नम्बर पर किसी भी अन्य प्रकार के अपराध से सम्बन्धित सूचना भी दे सकते हैं जिससे कि सूदखोरी के माध्यम से उत्पीड़न करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके तथा इस प्रकार के अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी । इस मामले में पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुस्ताक ने दो टूक शब्दों में कहा कि जरूरत के लिए लोग पैसा लेते हैं जिसका फायदा दबंग सूदखोर उठाते हैं यदि हमें कहीं से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद में अवैध सूदखोरी का धंधा चल रहा है और लोगों को शुद्ध कुरान द्वारा परेशान किया जा रहा है तो उन पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *