कलयुगी भाई ने भाई को ही पत्थर से कुचलकर मार डाला

शराब के नशे में धुत थे दोनों सगे भाई , चल रहा था आपसी विवाद
पुलिस ने हत्यारे कोकिया गिरफ्तार , मामला दर्ज
प्रदेश समाचार / ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत स्थानीय कस्बे के नदी मुहल्ला में नशे में धुत दो भाइयों के बीच उत्पन्न हुए आपसी पारिवारिक विवाद के चलते नशेलची दोनों भाइयों के बीच जमकर गाली गलौज कर मारपीट हुई। इस दौरान एक आक्रोशित भाई ने अपने ही दूसरे सगे भाई की पत्थरों से कुचल कर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक के एक अन्य भाई का आरोप है कि कई बार पुलिस और एंबुलेंस को फोन लगाने के बाद भी वह मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सुबह करीब 5:00 बजे थाने जाकर पुलिस को हत्या की सूचना दी। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हत्यारे भाई को फरार होते समय गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विवरण के मुताविक जखौरा कस्बा के नदी मुहल्ला निवासी सरमन राजपूत के दो बेटों में रविवार की देर रात्रि किसी बात को लेकर आपसी पारिवारिक विवाद हो गया था। जिसके चलते 30 वर्षीय रतन पुत्र सरमन ने अपने बड़े भाई 34 बर्षीय पुरन के साथ शराब के नशे में रात में करीब 11 बजे छत पर चढ़कर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान बड़े भाई पूरन ने ज़ब छोटे भाई को गाली देने से मना किया, तो दोनों में जमकर गाली गलौज होने लगी। इस दौरान नशे में धुत रतन छत से नीचे कुंद गया और दोनों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पूरन ने गुस्से में आकर पास में ही पड़े ईंट गुममें और पत्थरों को उठाकर अपने भाई पर अचानक हमला कर दिया। जब रतन जमीन पर गिर पड़ा, तब उसके भाई ने पत्थरों से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि पुरन ने अपने भाई रतन के पैरों को पत्थरों से कुचल दिया और शिर पर भी कई प्रहार किये, जिससे लहू-लुहान होकर मौके पर ही धराशाई हो गया। इस दौरान रतन की जैसे ही मौके पर मौत हुई तो विपक्षी भाई वहां से रफू चक्कर हो गया। जिसके बाद मृतक का शब मौके पर ही करीब 5 घंटे पड़ा रहा और परिवार वाले बैठे रहे, क्योंकि रात्रि में करीब 12 बज चुके थे और थाने तक जाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं था। इस दौरान जब सुबह के 5:00 तब परिवार वाले घर से रवाना हुए और थाने जाकर घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को फरार होते समय उसके घर से करीब 4 किलोमीटर की दूर ग्राम जमोरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ज़ब रात्रि करीब 10 बजे दोनों के बीच जमकर झगड़ा हो रहा था, तब उन्होंने डायल 112 पुलिस को कई बार फोन लगाया, लेकिन वहां का फोन उठा ही नहीं। यदि पुलिस फोन उठा लेती और समय पर आ जाती, तो शायद रतन जान बच सकती थी। ज़ब रतन लहु-लुहान अवस्था में पड़ा था, तब भी उन्होंने 108 एंबुलेंस को कई बार फोन लगाया, लेकिन एंबुलेंस भी नहीं आई, जिस कारण उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। यदि एंबुलेंस ही समय पर आ जाती, तो शायद उसके परिवार के बेटे की जान बच जाती। बताया गया है कि मृतक कर भाई और चार बहन में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र और दो पुत्रोंयां भी हैं। यह भी बताया गया है कि आरोपी पुराण ने अपने अपने बड़े भाई गणेश के साथ भी करीब 15 दिन पहले गाली गलौज कर मारपीट की थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ था पर इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। थाना जखौरा पुलिस में मृतक के भाई प्रताप पुत्र सरमन लोधी द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।

क्या कहता है मृतक का भाई ?
इस मामले में मृतक के भाई प्रताप का कहना है कि उसके दोनों छोटे भाइयों के बीच शराब के नशे में पारिवारिक विवाद उत्पन्न हुआ था जो कहा सुनी से शुरू हुआ और गाली गलौज के साथ मारपीट पर जा पहुंचा इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई जिससे आक्रोशित होकर पुराण ने रतन पर पास में ही पड़े ईंट – पत्थरों से हमला कर दिया। जिसमें वह लहू लहान होकर मौके पर धराशाई हो गया था। उसने कई बार डायल 112 पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस नहीं आई। क्योंकि देर रात्रि होने के कारण वह थाने तक नहीं जा सका, और मौके पर पड़े उसका लहू-लुहान भाई की मौत हो गई। उसने 108 एंबुलेंस को भी फोन लगाया था लेकिन एंबुलेंस नहीं आई यदि दोनों में से एक कोई घटना स्थल पर समय पर आ जाता तो शायद उसके भाई की जान बच सकती थी।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *