विधायक ने ऐतिहासिक तालाब सुंदरीकरण का किया शिलान्यास

जनता ने विधायक के कार्यों को सराहा दिए सौ में सौ नंबर

झांसी । नगर के ऐतिहासिक माता मंदिर तालाब अब बहुत जल्द एक नए लुक में सुंदरता लिए दिखेगा 29 मार्च शनिवार को गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने विधिवत पूजन कर काम का शिलान्यास किया यह सुंदरीकरण का काम उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। बताते चलें गुरसरांय के इस तालाब के लिए वर्ष 2017 से गुरसरांय नगर की जनता की मांग पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत लगातार प्रयासरत थे और इस तालाब के गहरीकरण और सुंदरीकरण के लिए लगभग 3 करोड़ रूपया आवंटन किया गया था। प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धि के मौके पर 29 मार्च शनिवार गुरसरांय के लिए खास रहा। और सरकार की उपलब्धि में गुरसरांय तालाब का सुंदरीकरण का काम जुड़ गया। इस दौरान तालाब बांध पर शिलान्यास समारोह में बोलते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक गरौठा जवाहरलाल राजपूत ने कहां गुरसरांय नगर और पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध जल्द से जल्द एरच जुझारपुरा बेतवा बांध से हर कीमत पर अगले माह तक चालू हो जावेगा इसके लिए परीक्षण हो चुका है तो दूसरी ओर किसानों की उन्नति के लिए नहरों की क्षमता से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लिफ्ट से पानी पहुंचाने की दिशा में लगातार कोशिश कर रहा हूं जिसके नतीजे जल्द सामने आएंगे उन्होंने गरौठा क्षेत्र की गढवई- ककरवई, खडैनी-बामौर सडक को चौडीकरण कर मरम्मत और सुंदरीकरण का काम बहुत तेजी से चालू हो गया है तो दूसरी ओर गरौठा से मोतीकटरा-राठ- हमीरपुर जोड़ने के लिए भी जल्द काम होगा उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में भी गुरसरांय गरौठा क्षेत्र में किया जा रहे काम के बारे में विस्तृत जानकारी सांझा की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गौतम ने मौके पर जनता की मांग पर स्पष्ट किया कि मेरा प्रयास होगा कि गुरसरांय ऐतिहासिक तालाब का सुंदरीकरण जल्द से जल्द पूरा हो सके उन्होंने कहा काम के विलंब के चलते यह योजना खटाई में पड़ रही थी लेकिन गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के प्रयास से इस योजना को एक नई गति मिली है इस पर मौके पर मौजूद जनता ने जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराने के लिए हर सहयोग देने का वादा किया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नेहिल सिघई ने आठ वर्ष में गरौठा विधानसभा क्षेत्र में विकास कामों के बारे में विस्तृत जानकारी दी समाजसेवी श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया ने गुरसरांय में बस स्टैंड निर्माण कराए जाने की मांग रखी जिस पर गरौठा विधायक ने जगह उपलब्ध होते ही बस स्टैंड निर्माण कराने का भरोसा दिलाया।वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश दौदेरिया ने कहा उत्तर प्रदेश में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत की कार्यशैली विकास और जनकल्याण के रूप में बहुत ही सराहनीय है। इस दौरान पंडित रामनारायण पस्तोर,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक मनोहर राव नैवालकर,भाजपा नेता गीता श्रीवास्तव,ललित पटेल,जितेंद्र कुशवाहा,गौरव खरे,विजय सिंह अस्ता,अखंड प्रताप सिंह, आशीष खरे,रामजी सोनी,रविंद्र जूदेव,ओमप्रकाश उदैनिया, कमलेश द्विवेदी,केशवेंद्र प्रताप सिंह,श्याम शिवहरे,रामेश्वर दयाल अग्रवाल,भारत राठौर वही पर्यटन विभाग से अवर अभियंता शिवम तिवारी के अलावा विनोद शिवहरे सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

Related Posts

सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए : डीएम

प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6,7 व 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म-6 भरवाए जाने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षित मतदेय स्थलों में पी.एम.श्री प्राथमिक विद्यालय डी.सी. तालपुरा बूथ संख्या 227 से 230 एंव बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन झाँसी बूथ संख्या 252 से 255 का निरीक्षण किया। मौके पर इन बूथ से सम्बन्धित कार्य सुपरवाइजर द्वारा अन्य बीएलओ के सहयोग से कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य में संवेदनशीलता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी को निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि बीएलओ के पास कुछ फार्म डिजिटाइजेशन हेतु लम्बित हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फार्म 24 घंटे के अन्दर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज्ड हो जाए। इसके अतिरिक्त एईआरओ के द्वारा फील्ड वैरिफिकेशन के लिए जो फार्म बीएलओ को भेजे गये हैं, उनका भी सत्यापन करके एक सप्ताह के भीतर एईआरओ के पोर्टल पर वापस करें। दोनों प्रकार के फार्म्स से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा एकत्रित करके एईआरओ को प्रतिदिन भेजी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन किये गए समस्त कार्यों की पोर्टल पर समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फार्म Unprocessed न रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ द्वारा किये गए फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बूथ पर उपस्थित बीएलओ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली और निर्देश दिए की सावधानी और संवेदनशीलता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न बूथों पर उपस्थित सम्मानीय मतदाताओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आम जनमानस से मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र को शामिल करने हेतु फॉर्म छह भरकर बीएलओ को जमा कराने की सलाह दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार झांसी एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी : प्रणजीव सक्सेना

रेल सुरक्षा आयुक्त ने विजयपुर हाल्ट से वीरपुर तक किया रेलखंड का निरीक्षण
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम सबलगढ़ से बीरपुर आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना ने विजयपुर हाल्ट से बीरपुर तक के रेलखंड का निरीक्षण किया गया I
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सबलगढ़ से बीरपुर के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का गहनता से जांच किया। नवनिर्मित बीरपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत 120 किमी/घंटा की रफ्तार से बीरपुर से सबलगढ़ के मध्य सफल स्पीड ट्रायल किया गया। अब इस खंड का शीघ्र ही प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर OHE और विद्युत संबंधित निरीक्षण करेंगे।
सबलगढ़ से बीरपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के उपरांत अब ग्वालियर से श्योपुर कलां तक लगभग 188 किलोमीटर के आमान परिवर्तन के सिर्फ़ दो खंड बीरपुर से सिरोनी रोड 36.70 और सिरोनी रोड़ से श्योपुर कलां लगभग 33.350 किलोमीटर शेष है, जिसका कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई रेल लाइन से अनाज के परिवहन को बल मिलेगा, साथ ही व्यापार की नई संभावनाएं खुलेंगी। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *