पूरे दमखम से फिर से प्रदेश में बनायेंगे भाजपा की सरकार – गणेशदत्त गिरी

जिलाध्य झांसी बनीं ममता गोस्वामी , जिला प्रभारी बने रामनरेश
दस दिन के अंदर जिला व मण्डल की कार्यकारणी होगी घोषित 
झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश महासचिव तथा झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने दावा किया की झांसी में नए जिला अध्यक्ष बनने के बाद 10 दिन के अंदर कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा और उसके साथ ही संगठन तेजी के साथ काम करना शुरू कर देगा आम जनता को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयासों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी इससे पूर्व प्रदेश महासचिव तथा झांसी जिलाध्यक्ष बनी ममता गोस्वामी का जगह जगह उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि वह एनडीए के गठबंधन में शामिल है। वह समाजवादी लोहिया जी की विचारधारा से जुड़े है। 2027 में वह पूरे दमखम से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राम विलास पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर श्रीमती ममता गोस्वामी को झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता गोस्वामी ओर पार्टी के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे, कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। दस दिन में पार्टी का विस्तार होगा। वही उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा की विचार धारा से अलग है। वह राम मनोहर लोहिया जी की विचार धारा पर कार्य करने वाले है, लेकिन भाजपा के साथ उनकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी को लोक जन शक्ति पार्टी पूरी दम खम से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोहिया जी की विचार धारा के सवाल पर कहा कि वह लोहिया जी की विचार धारा को मानते है न कि समाजवादी पार्टी की विचार धारा को मानते है। वही नई जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। इसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को झांसी महानगर ओर जिले में मजबूत करेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमोद वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, पुरुषोत्तम सक्सेना राष्ट्रीय युवा महासचिव, अजीत सिंह प्रदेश सचिव, रामनरेश वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, श्रीमती नेहा चौबे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गुलाब सिंह यादव वरिष्ठ नेता, संतराम मास्टर जिला प्रवक्ता, बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता, संदीप गोस्वामी गोस्वामी महासभा, संजू गोस्वामी आदि कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए : डीएम

प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6,7 व 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म-6 भरवाए जाने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षित मतदेय स्थलों में पी.एम.श्री प्राथमिक विद्यालय डी.सी. तालपुरा बूथ संख्या 227 से 230 एंव बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन झाँसी बूथ संख्या 252 से 255 का निरीक्षण किया। मौके पर इन बूथ से सम्बन्धित कार्य सुपरवाइजर द्वारा अन्य बीएलओ के सहयोग से कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य में संवेदनशीलता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी को निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि बीएलओ के पास कुछ फार्म डिजिटाइजेशन हेतु लम्बित हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फार्म 24 घंटे के अन्दर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज्ड हो जाए। इसके अतिरिक्त एईआरओ के द्वारा फील्ड वैरिफिकेशन के लिए जो फार्म बीएलओ को भेजे गये हैं, उनका भी सत्यापन करके एक सप्ताह के भीतर एईआरओ के पोर्टल पर वापस करें। दोनों प्रकार के फार्म्स से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा एकत्रित करके एईआरओ को प्रतिदिन भेजी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन किये गए समस्त कार्यों की पोर्टल पर समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फार्म Unprocessed न रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ द्वारा किये गए फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बूथ पर उपस्थित बीएलओ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली और निर्देश दिए की सावधानी और संवेदनशीलता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न बूथों पर उपस्थित सम्मानीय मतदाताओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आम जनमानस से मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र को शामिल करने हेतु फॉर्म छह भरकर बीएलओ को जमा कराने की सलाह दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार झांसी एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी : प्रणजीव सक्सेना

रेल सुरक्षा आयुक्त ने विजयपुर हाल्ट से वीरपुर तक किया रेलखंड का निरीक्षण
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम सबलगढ़ से बीरपुर आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना ने विजयपुर हाल्ट से बीरपुर तक के रेलखंड का निरीक्षण किया गया I
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सबलगढ़ से बीरपुर के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का गहनता से जांच किया। नवनिर्मित बीरपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत 120 किमी/घंटा की रफ्तार से बीरपुर से सबलगढ़ के मध्य सफल स्पीड ट्रायल किया गया। अब इस खंड का शीघ्र ही प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर OHE और विद्युत संबंधित निरीक्षण करेंगे।
सबलगढ़ से बीरपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के उपरांत अब ग्वालियर से श्योपुर कलां तक लगभग 188 किलोमीटर के आमान परिवर्तन के सिर्फ़ दो खंड बीरपुर से सिरोनी रोड 36.70 और सिरोनी रोड़ से श्योपुर कलां लगभग 33.350 किलोमीटर शेष है, जिसका कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई रेल लाइन से अनाज के परिवहन को बल मिलेगा, साथ ही व्यापार की नई संभावनाएं खुलेंगी। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *