पूरे दमखम से फिर से प्रदेश में बनायेंगे भाजपा की सरकार – गणेशदत्त गिरी
जिलाध्य झांसी बनीं ममता गोस्वामी , जिला प्रभारी बने रामनरेश
दस दिन के अंदर जिला व मण्डल की कार्यकारणी होगी घोषित
झांसी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) के प्रदेश महासचिव तथा झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने दावा किया की झांसी में नए जिला अध्यक्ष बनने के बाद 10 दिन के अंदर कार्यकारिणी का गठन हो जाएगा और उसके साथ ही संगठन तेजी के साथ काम करना शुरू कर देगा आम जनता को संगठन से जोड़ने के लिए प्रयासों में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी इससे पूर्व प्रदेश महासचिव तथा झांसी जिलाध्यक्ष बनी ममता गोस्वामी का जगह जगह उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि वह एनडीए के गठबंधन में शामिल है। वह समाजवादी लोहिया जी की विचारधारा से जुड़े है। 2027 में वह पूरे दमखम से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे। रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राम विलास पासवान की लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संस्तुति पर श्रीमती ममता गोस्वामी को झांसी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि ममता गोस्वामी ओर पार्टी के सभी पदाधिकारी एक एक कार्यकर्ता पार्टी का जनाधार बढ़ाएंगे, कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। दस दिन में पार्टी का विस्तार होगा। वही उन्होंने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह भाजपा की विचार धारा से अलग है। वह राम मनोहर लोहिया जी की विचार धारा पर कार्य करने वाले है, लेकिन भाजपा के साथ उनकी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी को लोक जन शक्ति पार्टी पूरी दम खम से जीता कर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने लोहिया जी की विचार धारा के सवाल पर कहा कि वह लोहिया जी की विचार धारा को मानते है न कि समाजवादी पार्टी की विचार धारा को मानते है। वही नई जिलाध्यक्ष ममता गोस्वामी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद का दायित्व दिया है। इसे वह अच्छी तरह से निर्वहन करते हुए पार्टी को झांसी महानगर ओर जिले में मजबूत करेंगी। प्रेस वार्ता के दौरान प्रमोद वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, पुरुषोत्तम सक्सेना राष्ट्रीय युवा महासचिव, अजीत सिंह प्रदेश सचिव, रामनरेश वर्मा झांसी मंडल प्रभारी, श्रीमती नेहा चौबे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, गुलाब सिंह यादव वरिष्ठ नेता, संतराम मास्टर जिला प्रवक्ता, बृजेंद्र सिंह वरिष्ठ नेता, संदीप गोस्वामी गोस्वामी महासभा, संजू गोस्वामी आदि कार्यकर्ता वह पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बुन्देलखण्ड में ताकत से कार्य करें – अरविन्द पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बुंदेलखंड समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों में भरा जोश
लखनऊ। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व् केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार लखनऊ उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड की समीक्षा बैठक हुई यह समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के नेतृत्व में एवं प्रदेश महासचिव, झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी के सहयोग से मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है की बुंदेलखंड में पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जोर-जोर से कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश अनुसार भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना की जानकारी जन-जन एवं गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की गरिमा एवं ताकत बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। पार्टी में अब निर्णय लिया गया कि दलित, शोषित, पिछड़े वर्गों का सहयोग करते हुए उनकी की समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इसी क्रम में बुंदेलखंड में कुछ नए पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई जिनके विवरण इस प्रकार हैं पुरुषोत्तम सक्सेना को राष्ट्रीय महासचिव युवा प्रकोष्ठ , अजीत सिंह को प्रदेश सचिव ,प्रमोद वर्मा बबीना को झांसी मंडल अध्यक्ष , राम नरेश कारगुंवा को झाँसी जिला प्रभारी , संतराम सिंह इन सभी का गोलू ठाकुर वरिष्ठ कार्येकर्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस समीक्षा बैठक में बुंदेलखंड के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।