ललितपुर के जखौरा में बच्चे का पड़ोसी के बच्चे ने काट लिया गुप्तांग

परिवार के सदस्य गये थे खेत की फसल काटने , घर पर अकेले थे बच्चे
जखौरा पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
झांसी। एक बड़ी ही दिल दहला दे वाली घटना सामने आयी है जिसमे एक 6 साल के बच्चे का पड़ोसी के 12 वर्षीय बेटे ने प्राइवेट पार्ट काट लिया। इससे उसका काफी खून बहा। परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेजा है जहां बच्चे का पोस्टमॉर्टम चल रहा है।
विवरण के मुताविक ललितपुर जनपद के कस्बा जखौरा के गांव विनय कटोरन के रहने वाले सुजान का 6 साल का बेटा मंगलवार शाम घर में लेटा था। तभी पड़ोस में रहने वाला 12 साल का लड़का घर में आ गया। उसने बच्चे के कपड़े उतार कर उसके शरीर पर 5 जगह काट लिया। जब घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो वह उसे लेकर ललितपुर के जखौरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुजान ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस मामले में पिता सुजान ने बताया कि वह बीते रोज दोपहर हम लोग गेहूं काटने गए थे। घर में बच्चे थे। पड़ोस का 12 साल का लड़का आया तो बच्चों ने उसे भगा दिया। शाम 5 बजे के करीब लड़का दोबारा आया। उस समय उसका बेटा घर में लेटा था, तभी लड़के ने उसके कपड़े उतारे। चेहरे और शरीर पर कई जगह दांत से काटकर गहरे घाव कर दिया। बेटे का प्राइवेट पार्ट भी काटा। बेटे के ऊपर पानी भी डाल दिया।
जब उसने पड़ोसी से शिकायत की तो पहले उसने कहा कि बिल्ली ने काटा होगा। लेकिन, मैंने देखा कि बच्चे का कपड़ा सुरक्षित निकाला गया था। बिल्ली होती तो कपड़ा ऐसे सुरक्षित कैसे निकलता। कड़ाई से पूछने पर बच्चे ने कबूला कि गुस्से में उसने काट लिया था। हम बच्चे को लेकर ललितपुर हॉस्पिटल आए तो पड़ोसी भी साथ आए, लेकिन थोड़ी देर में भाग गए। फिर हमने ललितपुर के जखौरा थाने में तहरीर दी। इधर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और उधर पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *