भाजपा का जन्मदिन हम अपने खुद के जन्म दिन की तरह उत्साह से मनायेंगे – क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक आयोजित , आगे के कार्यक्रम किये तय
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई की एक कामकाजी बैठक भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। नवनियुक्त अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के मनोनयन के बाद उनकी अध्यक्षता में यह प्रथम संगठन बैठक है । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रमसेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी एवं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड उपस्थित रहे । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने की एवं ओजपूर्ण संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष रावत ने किया।
इस अवसर पर प्रस्तावना रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि छै अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है जिसमें बूथ स्तर यह कार्यक्रम होगा और सांय जिला कार्यालय पर रोशनी होगी तथा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक जिला मुख्यालय पर होगी। उन्होंने कहा कि यूं तो भाजपा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाती हैं लेकिन इस बार और अधिक धूम धाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें जन्मदिन की पूर्व रात्रि बाबा साहेब की जिला भर में स्थित सब प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं रोशनी की जायेगी। सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सात व आठ मार्च को क्रमश ललितपुर ,महरोनी में होगी। इसके अलावा उन्होंने अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके बाद मुख्य अतिथि कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि छै अप्रेल को हमारा संगठन और विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी का जन्म दिन है ।इसका जन्मदिन भी हम अपने खुद के जन्म दिन की तरह उत्साह से मनायेंगे ।और अपना जिला कार्यालय जो हमारा एक तरह से घर है को शाम को सजायेंगे, मिठाई वितरण करेंगे और उत्सव की तरह मनायेंगे।इसके अलावा एक इतनी अच्छी चित्र प्रदर्शनी लगायेंगे कि शहर के लोग भी इसे देखने आयेंगे। सात तारीख को इसे अपने अपने बूथ पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ मनायेंगे एवं बूथ के सबसे बरिष्ठ कार्यकर्ता से सबको सम्बोधित कराया जायेगा।सात मार्च से बारह मार्च तक मण्डल पदाधिकारियों से ऊपर के सभी पदाधिकारी गांवों में जायेंगे और विभिन्न प्रकार से लाभार्थियों से चर्चा करेंगे। अन्त में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन सब कार्यक्रमों के साथ हमें एक काम और करना है कि जिले के विभिन्न सामाजिक, बौद्धिक संगठनों से एक देश एक चुनाव को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर के राष्ट्रपति महोदय को भेजना है । इसके अलावा शीध्र ही हमें नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने बाला है, हमारी पार्टी संगठन आधारित है और हमें अपने मन में उठने बाले हर प्रश्न का उत्तर संगठन में रह कर ही उठाना चाहिए न कि अन्यत्र। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, तालबैहट नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार मोंटी भैया, बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, पूर्व अध्यक्ष गण , प्रेमचंद पटैल,जगदीश सिंह लोधी एड, हरीराम निरंजन, रमेश कुमार सिंह लोधी एड, राजकुमार जैन, जिला महामंत्री बलराम सिंह लोधी, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया,किरण , धर्मेन्द्र पाठक,हरी सिंह बुंदेला,हरीराम राजपूत एड,जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद सड़ैया,, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, जिला मंत्री गौरव चौधरी, के साथ तमाम पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *