बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में धांधली बरतने का आरोप

विभाग़ में भर्ती करने के नाम पर ली घूस और कम नंबर वाले अभ्यर्थी को कर लिया भर्ती
महिला अभ्यार्थी ने दिया डीएम को ज्ञापन , कार्यवाही कराने की मांग
ललितपुर। प्रदेश सरकार की बाल विकास परियोजना के तहत जनपद में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्त जगह पर भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन आमंत्रित की गई थी, जिसमें थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चुंनगी की एक युवती ने भी अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था। आरोप है कि उसके प्रतिशत अंक सभी से ज्यादा है, इसके बावजूद उसका चयन नहीं किया जा रहा। जबकि अन्य महिलाओं से सुविधा शुल्क लेकर उनका चयन इस प्रक्रिया में धांधली कर किया जा रहा है। उक्त मामले को लेकर पीड़िता ने डीएम को ज्ञापन देकर पूरे मामले की जांच करते हुए अपना चयन करने की मांग उठाई।
विवरण के मुताविक ग्राम चुनगी निवासी दीक्षा कुमारी पुत्री काशीराम यादव ने जिला अधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि जनपद जनपद के कई आंगनबाड़ी केदो पर कार्यत्रियों की खाली जगह को भरने के लिए शासन द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई थी। जिसके अंतर्गत उसने ग्राम मावलैन के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत किया था। लेकिन इस दौरान चयन प्रक्रिया में जिम्मेदारों द्वारा भारी अनियमितताएं वर्ती गई, जिससे उसे इस भर्ती प्रक्रिया से वंचित रखा गया और घूस लेकर अपात्रों को इस प्रक्रिया के दौरान चयन किया गया। शिकायती पत्र में अवगत कराया गया है कि हाई स्कूल में उसका 77.83 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 81.6% प्राप्त अंक है, इसके बाबाजूद जिम्मेदारों ने उसका चयन नहीं किया, जबकि चुंनगी की अन्य महिलाओं को कम अंक होने के बावजूदअंक पत्र सहित सत्यापन हेतु विभाग में बुलाया गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि विभाग द्वारा अन्य महिलाओं से सुविधा शुल्क लेकर उनकी भर्ती करना चाहते हैं, जबकि वह सुविधा शुल्क के देने में असमर्थ है, इसीलिए उसे प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। इस प्रार्थना पत्र के माध्यम से पीड़िता ने जिला अधिकारी से सभी महिलाओं के दस्तावेजों की जांच कर उसे प्रार्थना था के आधार पर भर्ती कराए जाने की मांग उठाई।

Related Posts

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

मड़ावरा में बुंदेलखंड एकीकरण समिति ने बांटे गर्म कपड़े

ललितपुर।  जिले के मड़ावरा ब्लॉक के क्षेत्र के ग्राम इकौना और दांगली में बुंदेलखंड एकीकरण समिति और पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्मात न्यास द्वारा गर्म वस्त्रों और कंबलों का वितरण किया गया। यह वितरण भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से संपन्न हुआ। समिति ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए असहाय और जरूरतमंद व्यक्तियों को सर्दी से बचाव के लिए यह सहायता प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। बुंदेलखंड एकीकरण समिति के ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा प्रति वर्ष इसी प्रकार जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि असहाय व्यक्ति को सर्दी में वस्त्र उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस अवसर पर बुंदेलखंड एकीकरण समिति से ब्लॉक प्रभारी राकेश तिवारी, सीताराम परिहार, रामनरेश सुडेले, फूल सिंह कुशवाहा और कपिल सुडेले सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

गौशाला विवाद:वीडियो बनाने वाला युवक गिरफ्तार

मारपीट करने का आरोप, पुलिस ने भेजा जेल
ललितपुर। जिले के गिरार थाना क्षेत्र स्थित डगडगी गोशाला के बाहर हुए विवाद में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले युवक देवेंद्र कोशिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विवरण के मुताविक देवेंद्र कोशिश और जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा के खिलाफ गिरार थाना पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलक गोशाला में जबरन घुसपैठ की, तारबाड़ी तोड़कर 700 से अधिक पशुओं को भगाया, सरकारी अभिलेख व रजिस्टर फाड़ दिए और कुछ को साथ ले गए, गोशाला सचिव से मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे। यह एफआईआर पंचायत सचिव इंद्रेश कुमार गौतम और ग्राम प्रधान के पति देवी सिंह की तहरीर पर दर्ज की गई। इसके अलावा, देवेंद्र कोशिश पर कोतवाली सदर में भी एक मुकदमा दर्ज है। शिकायतकर्ता योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि 9 सितंबर को उनका लकड़ी से लदा ट्रक खड़ा था, तभी देवेंद्र ने, 5 हजार रुपये की रंगदारी मांगी, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी, गाड़ी पकड़वाने का भय दिखाया।
प्रदेश समाचार / ललितपुर टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *