महोबा :नगर पालिका द्वारा संचालित किये जा रहे प्याऊ से राहगीरों को राहत

कराया जा रहा है शीतल जल उपलब्ध
महोबा। गर्मी के दस्तक देते ही नगर पालिका द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ (पौशाला) का संचालन प्रारम्भ कर दिया है, जिनके माध्यम से राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय में नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा शुरूआत में आधा दर्जन प्याऊ प्रारम्भ कर दिये गये हैं। श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर के बड़ी चन्द्रिका मंदिर एवं आम जनमानस एवं राहगीरों की सुविधा हेतु नवीन प्राइवेट बस स्टैंण्ड, रोडवेज बस स्टैंण्ड, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं सुभाष चौक में प्याऊ प्रारम्भ किये गये हैं। संचालित किये गये प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों में और भी प्याऊ प्रारम्भ किये गये जायेगें। ईओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में भी नगर पालिका राहगीरों को शीतल पेयजल सुलभ करायेगी। नगर पालिका द्वारा संचालित किये जा रहे प्याऊ से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है।

Related Posts

वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से पकड़ा जंगली हाइना

खन्ना थाना क्षेत्र में डर का पर्याय बना हुआ था जंगली जानवर
महोबा। लकड़बग्घे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। लकड़बग्घे के भय से ग्रामीण खेतों मे जाने से डर रहे थे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी है जिस पर वन विभाग द्वारा लकड़बग्घे के खिलाफ रेस्क्यू चलाया गया और लकड़बग्घे को धर दबोचा ।
बता दे कि सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिरसी कलां, कहरा, न्यूरिया और बरबई गाँव में पिछले दो दिन से लगातार लकड़बग्घा चहलकदमी कर रहा था जिससे ग्रामीणों में भय ब्याप्त था लकड़बग्घों के भय से ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल आदि नही भेज पा रहे थे साथ ही स्वयं भी खेत व अन्य स्थान पर नही जा पा रहे थे इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर लकड़बग्घे का रेस्कयू किया वन रेंज अधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि पिछले दो दिनों से लकड़बग्घे की चहलकदमी की जानकारी मिल रही थी जिस पर वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से लकड़बग्घे को पकड़ लिया है और उसे यथा स्थान किसी सुरक्षित जगह भेजा जा रहा है । फिलहाल अभी तक किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता

एमएलसी ने मीटिंग हाल/ ओडोटोरियम निर्माण एवं उच्च शिक्षा बालिका छात्रावास हेतु सदन में रखी मांग

महोबा। विधान परिषद शीतकालीन सत्र में एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा नियम 115 के अंतर्गत जिला हमीरपुर एवं ज़िला महोबा में ज़िला मुख्यालय में क्षेत्र के शासकीय कार्य एवं जिला स्तर पर मीटिग रूम नहीं हैँ जनहित में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्रेक्षाग्रह /ओडिटोरियम की स्थापना न होने से जनपद के निवासी गण उपेक्षा का अनुभव कर रहे हैँ अतः उक्त योजना के अंतर्गत जनपद हमीरपुर एवं जनपद महोबा में ज़िला मुख्यालय में आडिटोरियम /प्रेक्षाग्रह की स्थापना कराए जाने हेतु सदन के माध्यम से अविलम्ब कार्यवाही किए जाने की मांग करता हूँ l
शीतकालीन सत्र में नियम 110 के अंतर्गत सदन का ध्यान आकृस्ट कराया कि जनपद महोबा मुख्यालय में उच्च शिक्षा हेतु अध्ययनरत छात्राओं के आवासीय सुविधा हेतु बालिका छात्रावास के निर्माण कराकर संचालन कराए जाने हेतु आकृष्ट कराना चाहते हैँ l जनपद महोबा में बालिका छात्रावास न होने के कारण आवासीय असुविधा के चलते बीच में ही छात्राओं को अपनी पढ़ाई छोड़ने को मजबूर होना पड़ता हैँ जनहित में वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय की शासकीय भूमि में बालिका छात्रावास बनवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराकर सदन में वक्तव्य एवं चर्चा कराए जाने की मांग करते है ।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता : रिपोर्ट / विजय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *