हमारा उत्तर प्रदेश : क्या आप जानते है ?

अगर आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं या सामान्य जानकारी के उद्देश्य से भी आपको पता होना चाहिए की उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं और उत्तर प्रदेश के जिले के नाम क्या हैं। उनकी विशेषता क्या है , उनके प्रशासनिक महत्व, जिलों के विकास कार्य और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी।

उत्तर प्रदेश का परिचय :-

उत्तर प्रदेश का गठन 26 जनवरी, 1950 को किया गया था। इससे पहले इसे संयुक्त प्रांत नाम से जाना जाता था। इतिहास उठाकर देखें, तो पूर्व में इसे कौशल और पांचाल साम्राज्य से जाना जाता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। बाद में यहां मुगल पहुंचे, तो उन्होंने जौनपुर के पास अवध सूबा बसाया। ब्रिटिश पहुंचे, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया। कुछ समय बाद इसे अवध सूबे में मिला दिया गया और यह संयुक्त प्रांत बना। देश आजाद हुआ और प्रदेश का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश में कुल जिले 75 हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये 18 मंडल कुल चार संभागों में आते हैं, जो कि पश्चीमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड है। इन चार संभागों में कुल 351 तहसीलों के साथ-साथ 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिका परिषद्, 75 नगर पंचायत, 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत और एक लाख से अधिक गांव मौजूद हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं जिन्हे 18 मुख्यालयों में बांटा गया है। उत्तर प्रदेश के जिले के नाम कुछ इस प्रकार हैं।  आगरा  , अलीगढ़ ,  प्रयागराज ,अम्बेडकर नगर ,अमरोहा , औरैया ,आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बलरामपुर, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज कौशाम्बी,        शीनगर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर,               लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संत कबीर नगर, संत रविदास नगर, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी है।

राज्य का कुल क्षेत्रफल और जनसंख्या

उत्तर प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर (लगभग) है। यह पूरे भारत के क्षेत्रफल का करीब 7.329% है। क्षेत्रफल के मामले में राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। वर्तमान (2025) में उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 24.41 करोड़ (अनुमानित) है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या को लेकर वर्तमान में जनगणना का सटीक डेटा उपलब्ध नहीं है। उत्तर प्रदेश के जिले में जनगणना आखरी बार 2011 में की गई थी। उत्तर प्रदेश में अगली जनगणना 2021 में कि जानी थी जो कि 2025 तक के लिए स्थगित कर दि गई है। 2011 के जनगणना डेटा के मुताबिक उत्तर प्रदेश जनसंख्या के मामले में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। जो की भारत के कुल जनसंख्या का 16.51% (लगभग) है।

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो 7,680 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह न केवल राज्य में बल्कि पूरे देश में सबसे बड़े जिलों में से एक है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित, लखीमपुर खीरी अपने कृषि महत्व के लिए प्रसिद्ध है और राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इस जिले की जनसंख्या लगभग 3,200,137 है, जो इसके आकार और जनसंख्या दोनों के संदर्भ में इसकी प्रमुखता को दर्शाती है।

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला

उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो 660 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह राज्य का सबसे छोटा जिला होने का गौरव रखता है। अपने छोटे आकार के बावजूद, हापुड़ की जनसंख्या लगभग 1,338,211 है। उत्तर प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित, हापुड़ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का एक गतिशील मिश्रण प्रस्तुत करता है।

उत्तर-प्रदेश का राजनीतिक महत्व 

लोकसभा में सबसे अधिक सीटें : उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से अधिक है। इसका मतलब है कि राष्ट्रीय राजनीति में उत्तर प्रदेश की आवाज बहुत मजबूत है।

प्रमुख राजनीतिक दलों का गढ़ : उत्तर प्रदेश कई प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का गढ़ रहा है, जैसे कि भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP), और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ,लोक जनशक्ति पार्टी , लोकदल , जनता दल आदि।

प्रमुख राजनीतिक नेताओं का जन्मस्थान : उत्तर प्रदेश कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं का जन्म स्थान रहा है, जिनमें जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी, और योगी आदित्यनाथ जैसे महान नेता शामिल हैं।

राष्ट्रीय चुनावों में निर्णायक भूमिका : उत्तर प्रदेश के चुनाव परिणाम अक्सर राष्ट्रीय चुनावों को प्रभावित करते हैं।

उत्तर प्रदेश का धार्मिक महत्व : उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

हिंदू धर्म का केंद्र : उत्तर प्रदेश को “भगवान राम की भूमि” के रूप में जाना जाता है और यह हिंदू धर्म के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है।

प्रमुख तीर्थस्थल : उत्तर प्रदेश में कई महत्वपूर्ण तीर्थस्थल हैं, जिनमें वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, मथुरा, और काशी शामिल हैं।

विभिन्न धर्मों का संगम : उत्तर प्रदेश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और ईसाई सहित विभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं।

सांस्कृतिक विविधता : उत्तर प्रदेश की संस्कृति और विरासत को पूरे भारत में जाना जाता है, सीखा जाता है और समझा जाता है, जिसमें कला, संगीत, साहित्य, और त्योहार शामिल हैं।

उत्तर-प्रदेश की भाषा, बोली, खानपान और पहनावा कैसा है?

भाषा और बोली:

हिंदी: उत्तर प्रदेश की आधिकारिक भाषा हिंदी है, जो पूरे राज्य में बोली और समझी जाती है।

अन्य भाषाएं : अवधी, ब्रजभाषा, बुंदेली, खड़ी बोली, और उर्दू भी यहाँ बोली जाती हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश : पूर्वी उत्तर प्रदेश में अवधी, भोजपुरी, और बाग़ेली बोली जाती हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ब्रजभाषा, हरियाणवी, और खड़ी बोली बोली जाती हैं।

केंद्रीय उत्तर प्रदेश : केंद्रीय उत्तर प्रदेश में अवधी, बुंदेली, और खड़ी बोली बोली जाती हैं।

खानपान :

विविधता : उत्तर प्रदेश में खानपान में विविधता देखने को मिलती है।

लोकप्रिय व्यंजन: कबाब, बिरयानी, चाट, समोसे, पराठे, दाल-बाटी-चूरमा, लस्सी, रबड़ी, और पेठा यहाँ के प्रसिद्ध व्यंजन हैं।

क्षेत्रीय भिन्नता : पूर्वी उत्तर प्रदेश में चावल और मछली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गेहूं और दाल, और केंद्रीय उत्तर प्रदेश में मिश्रित खानपान का प्रचलन है।

पहनावा :

पुरुष : पुरुषों के लिए, धोती-कुर्ता, लूंगी, शेरवानी, और पगड़ी यहाँ के पारंपरिक परिधान हैं।

महिलाएं : महिलाओं के लिए, साड़ी, सलवार-कमीज, लहंगा-चोली, और घाघरा-चोली यहाँ के पारंपरिक परिधान हैं।

धार्मिक परिधान : कुछ लोग धार्मिक पहनावा भी पहनते हैं, जैसे कि मुस्लिमों द्वारा पहना जाने वाला बुर्का या हिंदुओं द्वारा पहना जाने वाला कुर्ता-पायजामा।

भौगोलिक आधार पर उत्तर-प्रदेश

उत्तर प्रदेश का भूगोल 4 भागों में बटा हुआ हैं जिसे पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड से जाना जाता है। हर भाग की अपनी एक विशेषता है, इसे विस्तार से समझते हैं :

उत्तर-प्रदेश के पूर्वांचल की विशेषता

शिक्षा : यहाँ बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थान हैं।

पर्यटन : वाराणसी, सारनाथ और कुशीनगर जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल यहाँ हैं, जो उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा हैं।

संस्कृति : पूर्वांचल की संस्कृति विविध और समृद्ध है, यहाँ लोग होली, दिवाली और छठ जैसे त्यौहार धूमधाम से मनाते हैं।

भाषा : भोजपुरी, अवधी और हिंदी प्रमुख भाषाएँ हैं।

उत्तर-प्रदेश के पश्चिमांचल की विशेषता

क्षेत्र : पहाड़ी क्षेत्रों (हिमालय), पठारों (आगरा का पठार), और मैदानी भागों (दिल्ली का मैदान) का मिश्रण।

नदियां : यमुना, चंबल, केन जैसी प्रमुख नदियां।

मिट्टी : बलुई, चिकनी मिट्टी, और लाल मिट्टी।

जलवायु : गर्मियों में गर्म और शुष्क, सर्दियों में ठंडी।

कई विश्वविद्यालय और संस्थान : IIT Kanpur, IIT Roorkee, AMU Aligarh, BHU Varanasi, Lucknow University प्रसिद्ध हैं।

कृषि : गेहूं, चना, मूंगफली, तिलहन, बागवानी, और डेयरी मुख्य गतिविधियां हैं।

उद्योग : लौह और इस्पात, भारी इंजीनियरिंग, रसायन, खनन, और खनिजों का उत्पादन प्रमुख उद्योग हैं।

पर्यटन : ताजमहल, आगरा का किला, मथुरा, वृंदावन, और फतेहपुर सीकरी जैसे पर्यटन स्थल उत्तर प्रदेश का इतिहास और उत्तर प्रदेश की संस्कृति का प्रतीक हैं।

भाषा : ब्रजभाषा, अवधी, और बुंदेली भाषाओं का प्रभाव।

मध्यांचल और बुंदेलखंड की विशेषता

क्षेत्र : समतल मैदान, जलोढ़ मिट्टी, और घनी आबादी।

प्रमुख नदियां : गंगा, यमुना और घाघरा।

कृषि : धान, गेहूं, मक्का, और दलहन जैसी फसलों की खेती तथा गन्ना, आलू, और मशरूम जैसी नकदी फसलों का उत्पादन।

उद्योग : कपड़ा, चीनी, और कृषि-आधारित उद्योगों का केंद्र।

बुंदेलखंड, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित एक पठारी क्षेत्र है, इसकी विशेषताएं हैं:

क्षेत्र : पहाड़ी और पठारी क्षेत्र।

प्रमुख नदियां : केन, बेतवा, चंबल।

कृषि : बाजरा, ज्वार, और मूंगफली जैसी फसलों की खेती।

उद्योग : खनन और खनिजों का उत्पादन।

भाषा : बुंदेली भाषा और संस्कृति का प्रभाव।

प्रमुख जिले और उनकी विशेषताएं

लखनऊ: राज्य की राजधानी

नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रुमी दरवाजा जैसे ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। अवधी व्यंजन जैसे कबाब, बिरयानी, गुलाब जामुन यहाँ के खानपान की शान हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय जैसे शिक्षा संस्थान इसे ज्ञान का केंद्र बनाते है। छठ पूजा, ईद, होली जैसे त्योहार यहां धूमधाम से मनाए जाते हैं।

वाराणसी: धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर

उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिले में से एक वाराणसी, हिंदू धर्म के लोग वाराणसी को काफी महत्वपूर्ण मानते है, गंगा नदी के किनारे बसा शहर यहाँ काशी विश्वनाथ मंदिर सहित प्राचीन मंदिरों और घाटों का समागम है।

आगरा: ताजमहल की नगरी

उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिले में से एक आगरा, उत्तर प्रदेश में स्थित एक खूबसूरत शहर है। यह दुनिया भर में विश्व प्रसिद्ध स्मारक ताजमहल के लिए जाना जाता है। आगरा अपनी मुगल वास्तुकला, हस्तशिल्प, और मुगलई खाने के लिए भी प्रसिद्ध है।

अन्य प्रमुख जिले: कानपुर, मेरठ, इलाहाबाद, गोरखपुर

कानपुर: औद्योगिक शहर, चमड़े और कपड़ा उद्योग के लिए प्रसिद्ध।

मेरठ: ऐतिहासिक शहर, 1857 के विद्रोह का केंद्र।

इलाहाबाद: तीर्थस्थल, गंगा, यमुना, और सरस्वती नदी का संगम।

गोरखपुर: धार्मिक शहर, गोरखनाथ मठ का घर।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

यूपी के 75 जिले के नाम क्या है?

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के नाम इस प्रकार हैं: आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, अमेठी, औरैया, आजमगढ़, बागपत, बहराइच, बाराबंकी, बलिया, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बदायूं, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फैजाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, अमरोहा, कासगंज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड़, हमीरपुर, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, कुशीनगर, कौशांबी, महोबा, मैनपुरी, महाराजगंज, मथुरा, मऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संभल, संत रविदास नगर, संत कबीर नगर, शाहजहांपुर, शामली, सीतापुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, उन्नाव, वाराणसी, सुल्तानपुर, बांदा, मिर्जापुर, सिद्धार्थनगर, और बलरामपुर है।

UP में कौन सी जाति ज्यादा है?

उत्तर प्रदेश (UP) में सबसे बड़ी जाति यादव जाति मानी जाती है, जो राज्य की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक शक्ति है। इसके अलावा, राज्य में कई अन्य प्रमुख जातियाँ भी हैं, जिनमें जाटव, ब्राह्मण, राजपूत, , गुर्जर, दक्षिणी पिछड़ी जातियाँ (जैसे कुर्मी, कश्यप,) और नोनिया (अल्पसंख्यक) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की जाति संरचना बहुत विविध है और इसमें कई सामाजिक और सांस्कृतिक समूह शामिल हैं, जो राज्य की राजनीति, सामाजिक समीकरण और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डालते हैं।

 

Related Posts

झाँसी मंडल द्वारा माल परिवहन में नए कीर्तिमान स्थापित

झांसी। रेल परिवहन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज करते हुए, झाँसी मंडल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान माल लदान एवं राजस्व अर्जन के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। यह प्रगति भारतीय रेलवे की दक्षता, नवाचार और समर्पण का जीवंत प्रमाण है।

प्रमुख उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:
ऑरिजिनेटिंग लोडिंग में रिकॉर्ड प्रदर्शन: अप्रैल 2024 में झाँसी मंडल ने 474 वैगनों की लोडिंग कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया।
एलपीजीयू साइडिंग से कोयले की सर्वाधिक अनलोडिंग : जनवरी 2025 में 196 कोयला रैकों का संचालन कर सर्वकालिक उच्चतम अनलोडिंग का रिकॉर्ड बनाया गया।
मालगाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ इंटरचेंज: 15 मार्च 2025 को 204 मालगाड़ियों का इंटरचेंज कर एक दिन में सर्वाधिक इंटरचेंज का रिकॉर्ड स्थापित किया गया।
लॉन्ग हॉल ट्रेनों का ऐतिहासिक संचालन: अप्रैल 2024 में 74 लॉन्ग हॉल ट्रेनों का संचालन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया।

पीओएल रैक लोडिंग में वृद्धि: वर्ष 2023-24 में 990 रैकों की तुलना में इस वर्ष अब तक 1115 रैकों का लदान कर 2.9 मिलियन टन माल परिवहन हुआ, जिससे 290 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
कंटेनर लोडिंग में विस्तार: अब तक केवल आईसीडीएम साइडिंग से कंटेनर लोडिंग होती थी, लेकिन इस वर्ष मालनपुर माल गोदाम से भी लोडिंग शुरू की गई। इसके परिणामस्वरूप 0.22 मिलियन टन कंटेनर लदान से 28.74 करोड़ रुपये की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13 प्रतिशत अधिक है।
नया व्यापार — सीमेंट लोडिंग: फरवरी 2025 से भरुआसुमेरपुर से सीमेंट का लदान शुरू किया गया, जिससे अब तक 16 रैक लोड कर 2.4 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की गई l

इनका कहना है
मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने समस्त रेलकर्मियों को बधाई दी है। डीआरएम ने भविष्य में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया है। उनका कहना है कि यह प्रगति न केवल रेलवे की कार्यकुशलता और संसाधनों के समुचित उपयोग को दर्शाती है, बल्कि देश की आर्थिक समृद्धि में रेलवे के योगदान को भी रेखांकित करती है।

झांसी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दम्पत्ति को कुचला , दोनों की मौत

दो मासूम हुए अनाथ , गाँव और परिवार में कोहराम
पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
झांसी। कानपुर झांसी राजमार्ग पर दिगारा के समीप बीती रात्रि रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोछाभंवर गांव निवासी दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राजू यादव और उनकी 30 वर्षीय पत्नी रामदेवी के रूप में हुई है। दोनों खुशी ढाबा के पास एक चाय की दुकान चलाते थे और रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विवरण के मुताविक रात करीब 10 बजे जब दंपती दिगारा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे भतीजे राजा यादव ने बताया कि घटना स्थल से उनका घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर था। “बस दो मिनट और लगते, चाचा-चाची घर पहुंच जाते,” उन्होंने कहा। जैसे ही लोगों ने उन्हें पहचाना, तुरंत परिवार को सूचना दी गई और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया कि इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूमों से उनका भविष्य भी छीन लिया। मृतक राजू और रामदेवी अपने पीछे 9 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं। अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी 75 वर्षीय दादी पर आ गई है। बता गया कि यह परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। राजू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। दंपती की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।

75 वर्षीय दादी के सहारे दो मासूमों की जिंदगी
इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूमों से उनका भविष्य भी छीन लिया। मृतक राजू और रामदेवी अपने पीछे 9 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं। अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी 75 वर्षीय दादी कक्को बाई पर आ गई है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। राजू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। दंपती की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *