भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात को उत्साह के साथ सुना

बांदा। मन की बात के 120 वें एपिसोड मे चौत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में चौत्र नवरात्रि की शुरुआती दिन से भारतीय नववर्ष शुरू हो रहा है। इसी दिन के आखिरी महीने रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों में पूरे उत्साह के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रति सभी वर्गों का विशेष आकर्षण रहता है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह तथा चेयरमैन सुधीर सिंह ने मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। राज्य मंत्री श्री निषाद ने बताया कि मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी गर्मियों गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है, तो उसे अपने साथ साझा करें। पीएम मोदी ने कहा, श्पिछले 7-8 वर्षों के दौरान नवनिर्मित टैंकों, तालाबों और अन्य जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कितना होता है? गोविंद सागर झील में 9-10 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, श्योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है. अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है।पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हमारे गांवों के लोग और खासकर आदिवासी समुदाय महुआ के फूलों के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं।   नाना शुक्ला, श्यामबाबू पाल, मनदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह नरैनी विधायक ओममणि वर्मा   कार्यक्रम को सुना। यहां ओमप्रकाश पाण्डेय  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश सेन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,गोपाल गुप्ता ,संजय जड़िय ने खाईपर बूथ अध्यक्ष दिलीप  ममता मिश्रा    इसी तरह जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209 संतोषी नगर में मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा,कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह चंदेल, चंद्रभूषण सिंह पटेल, दिवाकर त्रिपाठी, ताराचंद्र चौरसिया आदि कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

Related Posts

बागेश्वर पीठाधीश्वर ने हिंदुओं को एकजुटता का पढ़ाया पाठ कहा एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है

सदर विधायक के खुरहंड स्थित आवास पहुंचकर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ में किया प्रतिभाग
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग खुरहंड कस्बा स्थित सदर विधायक आवास पहुंचे। वहां आयोजित सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंच से संबोधित करते हुए शास्त्री ने हिंदुओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि एकजुट रहोगे तो कोई तोड़ नहीं पाएगा।
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर हेलीकाप्टर से आए। उनका उड़नखटोला आसमान में नजर आते ही बागेश्वरधाम और के साथ ही पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की जय-जयकार गुंजायमान होने लगी। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हजारों लोगों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर का स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बांदा के पागलो, अगर एकजुट रहोगे तो सुरक्षित रहोगे, कोई तोड़ नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा उन्होंने सत्संग भी किया। इसके तहत उन्होंने हनुमंत कथा के तमाम प्रसंगों का बखान करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा से कोई काम असंभव नहीं है। संकट मोचन का नाम लेकर कोई भी काम शुरू करो, सफलता जरूर मिलेगी।
तीन घंटे तक खुरहंड में रहे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब तीन घंटे तक खुरहंड में रहे। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक आवास पर स्थित शिव मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने मंच का रुख किया। मंच से हजारों भक्तों को संबोधित करने के बाद वह सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से काफी देर तक गुफ्तगू करते रहे। विदाई का समय आया तो कार में सवार बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर का दर्शन करने के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। जेसीबी मशीन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। पूरे इलाके में बागेश्वरधाम की जय-जयकार गुंजायमान होती रही।
सामूहिक कन्या विवाह में आने का दिया आमंत्रण
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी 15 फरवरी को बागेश्वरधाम में 15 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। कहा कि आप सभी लोग भी आकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दें। वहां आकर यह जरूर देखें कि बागेश्वरधाम की कृपा से सब काम किस तरह से हो रहा है। बताया कि 10 राज्यों के साथ ही नेपाल से भी कन्याएं सामूहिक विवाह में शामिल होंगी।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

हम सब चलें गांव की ओर, गांव को विकसित करना ही उद्देश्य : श्याम बिहारी गुप्ता

विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बाॅदा ऋषि मुनियों की धरती है, हम लोग बडे सौभाग्यशाली है कि भारत में जन्म हुआ है
बांदा। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस के लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सचिव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा की गई। सर्वप्रथम जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बाॅदा ऋषि मुनियों की धरती है। हम लोग बडे सौभाग्यशाली है, कि भारत में जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग के बुन्देलखण्ड का प्रभारी होने के नाते उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस से अपील किया कि हम सभी लोगों को चले गाॅव की ओर, गाॅव को विकसित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में वर्षा के समय पानी को स्टोर करने की आवश्यकता है। 1947 में हमारी आबादी लगभग 34 करोड़ थी, लेकिन वर्तमान में हमारे देश की आबादी 140 करोड़ है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ्य रहना होगा, जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तब देश का विकास होगा, तो क्यों न किसानों, गाॅयों एवं खेती के द्वारा गौ आधारित खेती हम अपने गाॅव में करवायें और मिलेट्स की पैदावार भी करें और अपने गाॅव को आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने यह भी कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि बुन्देलखण्ड में पैदा हुए हैं।
विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जैसा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दिवस इस भव्यता के साथ कभी नही बनाया गया। जब से बीजेपी की हमारी सरकार आयी है तब से कोई भी कार्यक्रम हो, बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश की भूमि में चाहे श्री राम जी हों, ऋषि बामदेव हों, जिनका पूरा नाम पूरे विश्व में विख्यात हो। हमारा देश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें सहित इत्यादि कार्यों में विकास करने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है। पर्यटन विभाग के अंतर्गत अग्रिमा साहू, वेदान्सी बाजपेयी, पुलिस विभाग द्वारा दीपेन्द्र कुमार, संदीप पटेल, आनन्द कुमार, आकाश शुक्ला को सम्मानित किया गया। फायरमैन राजू को सम्मानित किया गया। निराश्रित महिला पेंशन कमला सोनी, सीमा बाजपेयी, निशा निगम को सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन का वितरण छात्रा कशिश, खुशबू, करिश्मा, अभिलाषा को किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत मीना, ईश्वरकृष्ण, सरोज, अबरार अली, सुरेश कुमार, अतुल को 50-50 हजार रूपये के ऋण के चेकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस, जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक श्री पलास बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना भारती द्वारा किया गया।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता सम्पादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *