सभी कार्यकर्ता स्थापना दिवस पर अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे – क्षेत्रीय मंत्री

6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बूथ और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे आयोजित

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

अपने घरों में ध्वज फहराकर सेल्फी लेना अनिवार्य है

झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय रहे अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल एवं हेमंत परिहार ने की विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, रामतीरथ सिंघल ,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , मौजूद रहे।
मुख्य वक्ता संजीव उपाध्याय ने बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस इसी के तहत 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आगामी कार्यक्रम है जो बूथ स्तर पर और जिला स्तर पर क्रियान्वन होना है 6 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता जब राष्ट्रीय हो चाहे प्रदेश क्यों चाहे क्षेत्र क्यों हो चाहे जिले के हों अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे एवं सेल्फी लेंगे सभी 7 अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने बूथ पर आएंगे एवं बूथ समिति एवं सक्रिय सदस्य प्राथमिक सदस्यों के साथ पार्टी का ध्वजा फहराएंगे ,8 एवं 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन होना है। यह विधानसभा स्तर पर होगा इसी के साथ गांव चलो अभियान 7 अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा ,इस अभियान में सभी जिला पदाधिकारी ,जनप्रतिनिधि जाएंगे और कम से कम 8 घंटे उस गांव मैं रहेंगे और केंद्र एवं प्रदेश की योजनाओं को उनको तक पहुंचाना है ,ग्रामीण क्षेत्रों मैं चौपाल लगाने का काम करना होगा तथा वरिष्ठ सम्मानित जनों का सम्मान करना होगा एवं बूथ की बैठक भी करनी होगी ,14 अप्रैल को समरसता दिवस मनाना होगा एवं बाबा साहब को सम्मान करना है। बैठक में विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन विधान परिषद सदस्य, रामतीरथ सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष सोनी,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दुबे जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम छत्रपाल राजपूत , बद्री प्रसाद त्रिपाठी ,जिला मीडिया प्रभारी सहजेंद्र सिंह बघेल, सह मीडिया प्रभारी सौरभ मिश्रा, अखिलेश गुप्ता,संजीव तिवारी ,सत्येंद्र खरे,ऋषि सैनी ,प्रमोद चतुर्वेदी,रूपेश नायक ,देवेंद्र कंसाना,आयुष श्रीवास ,अमित सिंह जादौन ,कृष्णचंद्र तिवारी ,रोहित सिंह परिहार ,कपिल बरसानियां,टीकाराम पटेल,मोनू मौर्य,गुड्डू पाठक ,संजय गुप्ता,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।

सभी विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन 8 और 9 अप्रैल को होगा – प्रदीप पटेल
जिला अध्यक्ष प्रदीप पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की 6 अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल समरसता दिवस तक की सभी कार्यक्रम बूथ से लेकर राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों मैं प्रतिभाग करना है एवं उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन 8 और 9 अप्रैल को होना है।

 

Related Posts

सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए : डीएम

प्रत्येक बूथ पर फॉर्म-6,7 व 8 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नए मतदाताओं से संवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु फॉर्म-6 भरवाए जाने की अपील की।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयोजित विशेष अभियान का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने औचक निरीक्षण किया, निरीक्षित मतदेय स्थलों में पी.एम.श्री प्राथमिक विद्यालय डी.सी. तालपुरा बूथ संख्या 227 से 230 एंव बिपिन बिहारी इंटर कालेज नया भवन झाँसी बूथ संख्या 252 से 255 का निरीक्षण किया। मौके पर इन बूथ से सम्बन्धित कार्य सुपरवाइजर द्वारा अन्य बीएलओ के सहयोग से कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य में संवेदनशीलता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी को निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आया कि बीएलओ के पास कुछ फार्म डिजिटाइजेशन हेतु लम्बित हैं। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फार्म 24 घंटे के अन्दर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज्ड हो जाए। इसके अतिरिक्त एईआरओ के द्वारा फील्ड वैरिफिकेशन के लिए जो फार्म बीएलओ को भेजे गये हैं, उनका भी सत्यापन करके एक सप्ताह के भीतर एईआरओ के पोर्टल पर वापस करें। दोनों प्रकार के फार्म्स से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा एकत्रित करके एईआरओ को प्रतिदिन भेजी जाए।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक दिन किये गए समस्त कार्यों की पोर्टल पर समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फार्म Unprocessed न रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि बीएलओ द्वारा किये गए फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बूथ पर उपस्थित बीएलओ से अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली और निर्देश दिए की सावधानी और संवेदनशीलता से कार्य करना सुनिश्चित करें। इसी क्रम में उन्होंने विभिन्न बूथों पर उपस्थित सम्मानीय मतदाताओं से भी संवाद स्थापित किया और उन्हें आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित आम जनमानस से मतदाता सूची में अधिक से अधिक पात्र को शामिल करने हेतु फॉर्म छह भरकर बीएलओ को जमा कराने की सलाह दी। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार झांसी एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी : प्रणजीव सक्सेना

रेल सुरक्षा आयुक्त ने विजयपुर हाल्ट से वीरपुर तक किया रेलखंड का निरीक्षण
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मण्डल द्वारा यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं परिचालन सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ांचे में विस्तार हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम सबलगढ़ से बीरपुर आमान परिवर्तन के तहत नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन के दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रेल संरक्षा आयुक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रणजीव सक्सेना ने विजयपुर हाल्ट से बीरपुर तक के रेलखंड का निरीक्षण किया गया I
रेल संरक्षा आयुक्त प्रणजीव सक्सेना द्वारा मंडल एवं निर्माण संगठन के अधिकारियों के साथ मोटर ट्राली के माध्यम से दोनों स्टेशनों के मध्य नव निर्मित ब्रॉड गेज लाइन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त रेल खंड के अंतर्गत आने वाले ट्रैक्शन, सिग्नल, ट्रैक, ट्रैक-पॉइंट्स आदि सभी इंस्टालेशन तथा उनकी कार्य क्षमता का गहनता से निरीक्षण किया गया I गेट्स, स्विचिंग पॉइंट्स, पॉइंट्स , सिग्नल सहित सभी संस्थापनों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए परख की गयी। रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा सबलगढ़ से बीरपुर के मध्य आने वाले रेल अंडर ब्रिज, रेल ब्रिज आदि का गहनता से जांच किया। नवनिर्मित बीरपुर रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर पैनल और रिले रूम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत 120 किमी/घंटा की रफ्तार से बीरपुर से सबलगढ़ के मध्य सफल स्पीड ट्रायल किया गया। अब इस खंड का शीघ्र ही प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर OHE और विद्युत संबंधित निरीक्षण करेंगे।
सबलगढ़ से बीरपुर तक रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के उपरांत अब ग्वालियर से श्योपुर कलां तक लगभग 188 किलोमीटर के आमान परिवर्तन के सिर्फ़ दो खंड बीरपुर से सिरोनी रोड 36.70 और सिरोनी रोड़ से श्योपुर कलां लगभग 33.350 किलोमीटर शेष है, जिसका कार्य तेज़ी से चल रहा है। इस ब्रॉड गेज लाइन से झाँसी मंडल में ट्रेन संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। नई रेल लाइन से अनाज के परिवहन को बल मिलेगा, साथ ही व्यापार की नई संभावनाएं खुलेंगी। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा आयुक्त के साथ मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) राजकुमार वानखेड़े, मुख्य सिग्नल इंजीनियर दीपक कुमार सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण एस.के.गुप्ता समेत अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *