उरई : जल शक्ति मंत्री ने नलकूप आधारित पेयजल योजना का किया लोकार्पण

प्रधानमंत्री के हर घर जल संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह योजना एक मजबूत कदम है
उरई। विकासखंड नदीगांव के महतवानी में रविवार को जल जीवन मिशन ‘हर घर जल’ कार्यक्रम के अंतर्गत नलकूप आधारित पेयजल योजना का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव में पहुंचकर स्वयं शुद्ध पेयजल का पानी पीकर गुणवत्ता की जांच की और ग्रामीणों से संवाद कर योजना की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस योजना के माध्यम से ग्राम महतवानी की 1500 से अधिक आबादी को अब घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने लगी है। पेयजल योजना का लाभ केवल महतवानी गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके अंतर्गत विकासखंड नदीगांव के कई अन्य दूरस्थ ग्रामों, जैसे कैलारी, धंजा, बंगरा, माधौगढ़, रूरा सिरसा, रवा, डीहा, अर्जुनपुरा, भकरोल, कुर्रा, गीधवासा, बओली, परासानी और खजुरी के सभी घरों में क्लोरीनेशन के साथ सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री के हर घर जल संकल्प को पूरा करने की दिशा में यह योजना एक मजबूत कदम है। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश का कोई भी घर स्वच्छ पेयजल से वंचित न रहे।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त ढंग से सुनिश्चित किया जाए। इस पहल से न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्यवर्धक जल उपलब्ध होगा, बल्कि जल जनित बीमारियों पर भी अंकुश लगेगा। ग्रामीणों ने योजना के प्रति आभार जताते हुए इसे अपने जीवन की एक बड़ी सुविधा बताया।

Related Posts

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

उरई। बांग्लादेश में हिंदू भाइयों पर हो रहे लगातार अत्याचार, हिंसा और अमानवीय घटनाओं के विरोध में मंगलवार को उरई नगर के घंटाघर बाजार में व्यापारी समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया तथा बांग्लादेश में दिवंगत हुए हिंदू भाइयों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, युवा वर्ग एवं आम नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय को सुनियोजित ढंग से निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है और पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है।                                                                       प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की मांग करते हुए नारेबाजी की। घंटाघर बाजार में बांग्लादेश का पुतला दहनकर प्रदर्शनकारियों ने यह संदेश दिया कि हिंदू समाज अपने भाइयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा।इसके पश्चात व्यापारी समाज एवं सामाजिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट उरई को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि भारत सरकार इस गंभीर विषय पर कूटनीतिक स्तर पर ठोस कदम उठाए तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती से उठाए। साथ ही बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहाँ के हिंदू समुदाय की जान-माल एवं धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में मारे गए निर्दोष हिंदू भाइयों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आयोजकों ने कहा कि यह आंदोलन किसी देश या जनता के विरुद्ध नहीं है, बल्कि मानवता, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थन में है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजकों ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार नहीं रुके, तो व्यापारी समाज एवं सामाजिक संगठन आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में अनूप लौखटिया, रविन्द्र राजपूत, उदय ठाकुर, संजीव सिपोलिया, डॉक्टर प्रज्ञा राजपूत, प्रदीप द्विवेदी, उमाकांत गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, बलवीर जादौन, मंजू विजय गुप्ता, अनीता गुप्ता, राशि राजपूत, अरविंद गुप्ता मामा अन्य सामाजिक संगठन के लोग व्यापारी समाज सहित डेढ़ सैकड़ा लोग उपस्थित रहें।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता : रिपोर्ट / प्रमोद यादव (ब्यूरो प्रमुख – उरई – जालौन)

सुशासन की मिसाल : गांव की गलियों में उतरा प्रशासन, नूरपुर में खुद सुनी जनता की आवाज

निरीक्षण के दौरान गांव में मौजूद पुराने कुओं को भी लिया गया संज्ञान में
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने खण्ड विकास महेवा के ग्राम नूरपुर पहुंचकर न केवल चौपाल लगाई, बल्कि गांव की गली-गली घूमकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और यह भी समझाया कि आमजन इन योजनाओं का लाभ कैसे सरलता से प्राप्त कर सकते हैं। गांव में पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला जब प्रशासन खुद लोगों के द्वार तक पहुंचा और उनकी समस्याओं को मौके पर ही सुना।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गलियों में कीचड़ हो जाता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को मौके पर ही निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर प्रॉपर ड्रेनेज सिस्टम सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान गांव में मौजूद पुराने कुओं का भी संज्ञान लिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इन कुओं को संरक्षित एवं पुनर्जीवित किया जाए, ताकि जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण विरासत भी सुरक्षित रह सके। इस दौरान एसपी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सहयोग पर चर्चा की और भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन हर समय जनता के साथ खड़ा है। यह पूरा अभियान इस बात का जीवंत उदाहरण बना कि उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन अब फाइलों से निकलकर गांव की गलियों में उतर आया है। समस्याओं को दूर से नहीं, बल्कि आंखों से देखकर और कानों से सुनकर समाधान किया जा रहा है। शासन की योजनाएं अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे जनता तक पहुंच रही हैं। नूरपुर गांव में प्रशासन की यह पहल ग्रामीणों के लिए विश्वास, संवाद और विकास का प्रतीक बन गई, जिसने यह संदेश दिया कि सुशासन केवल नारा नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाली सच्चाई है।इस अवसर पर डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता : रिपोर्ट / प्रमोद यादव (ब्यूरो प्रमुख – उरई – जालौन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *