नगर निगम में सफाई कर्मचारियों को शीतकालीन वर्दी का किया वितरण

झांसी। नगर निगम कार्यालय में वार्ड नं0 44 और 55 के समस्त सफाई क्रमचारियो को शीतकालीन वर्दी नगर निगम स्थित महारानी लक्ष्मीबाई सभागार में वार्ड नं0 44 एवं वार्ड नं0 55 के समस्त सफाई क्रमचारियो को शीतकालीन वर्दी के वितरण का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में महापौर बिहारी लाल आर्य ने सफाई क्रमचारियो को शीतकालीन वर्दी को वितरित किया। महापौर ने वर्दी वितरण पर सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे सफाई क्रमचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और उनके स्वास्थ्य एवं सुविधा का ध्यान रखना नगर निगम की प्राथमिकता हमेशा रही है। शीतकालीन वर्दी से शीत ऋतु में कार्य करने में सुविधा रहेगी तथा इसी प्रकार समस्त जोनल कार्यालय से अन्य वार्डों में वर्दी का वितरण किया जायेगा। उक्त अवसर पर पार्षद सुनील नैनवानी, श्रीमती नीता विकास यादव,मुकेश सोनी, श्रीमती प्रियंका साहू,प्रदीप खटीक, संजीव गुप्ता, राहुल कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त, डा विनीत कुमार, व नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें। इसी क्रम में वार्ड न0 55 पार्षद सुनील नैनवानी ने श्री झूलेलाल पार्क के नगर निगम के सफाई कर्मचारियो को कंबल और गर्म कैप सर्दी के उपयोग के लिए वितरण किया कार्यक्रम के मुख्यातिथि जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह, गोकुल दुबे एव सफाई निरीक्षक प्रदीप अग्निहोत्री मोजूद रहे।
सम्पादक / बालेन्द्र गुप्ता : रिपोर्ट / विजय कुशवाहा

पूर्व प्रधान मंत्री के जन्म दिवस पर होगी प्रतियोगिता

झांसी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में मैराथन बैठक हुई। सर्वप्रथम बबीना विधानसभा के सभी शक्ति केंद्र प्रभारी सदर विधानसभा शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं सोशल मीडिया की टीम तथा जिला अभियान टोली की बैठक हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा एसआईआर में लगे हुए सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है बचे हुए शेष कार्य को भी जल्द कर ले तथा आगामी 28 तारीख तक जो अभियान चलाए जा रहे हैं जैसे अटल जी के जन्म दिवस पर स्वच्छता अभियान दीपांजलि कार्यक्रम ,संगोष्ठी, रंगोली, एवं निबंध प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन ,वीर बाल दिवस के साथ मन की बात कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर मंचासीन रहे जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह ,विनोद नायक,अमित साहू,अखिलेश गुप्ता , अभिषेक जैन आदी उपस्थित रहे। बैठक में मीनू राजावत ,रूबी कुशवाहा,संजीव तिवारी, आशीष तिवारी ,प्रियांशु डेे ,विकास कुशवाहा ,सुनील नेनवानी ,दिगंत चतुर्वेदी ,संजीव अग्रवाल लाल ,बंटी सोनी ,प्रियंका साहू ,आदर्श गुप्ता,गोकुल दुबे, मनी सरदार , सौरभ मिश्रा ,चेतन ओझा ,कमलेश परिहार आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / विजय कुशवाहा

राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजान

झांसी। पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी, खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में पं० दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के शुभ अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिवस का मैच आज मुख्य अतिथि सुनील कुमार तिवारी वॉलीबाल संघ के महासचिव-कानपुर एवं विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र सिंह सचान रैपरी बोर्ड के चेयरमैन वॉलीबाल संघ-कानपुर के आतिथ्य में किया गया। जिसमें सर्वप्रथम सुनील कुमार उप क्रीडाधिकारी व डॉ रोहित पाण्डेय जिला वॉलीबाल संघ के चेयरमैन द्वारा बुके देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट द्वारा अलीगढ़ मण्डल व वाराणसी मण्डल के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अवसर पर अंकुर राणा भारोत्तोलन प्रशिक्षक, सुषमा कुमारी हॉकी प्रशिक्षिका, नितेश कुमार राज क्रिकेट प्रशिक्षक, सुजीत तिवारी हॉकी प्रशिक्षक, विकास वैदया जिम ट्रेनर, सतीश कंचन, राज किशोर तिवारी, बद्री प्रसाद, जगदीश कप्तान, अनिल जेम्स आदि ने प्रतियोगिता में सहयोग प्रदान कर उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता का मैच आज पूर्वान्ह 10 बजे से क्वाटर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे। उक्त कार्यक्रम का संचालन राम किशन निरंजन उपाध्यक्ष वॉलीबाल संघ द्वारा किया गया।
रिपोर्ट / विजय कुशवाहा

भारत सरकार द्वारा मिलेट्स को श्री-अन्न’ का दर्जा दिया जाना है : प्रो. मुकेश पांडेय

सात दिवसीय फूड इनोवेशन,पैकेजिंग प्रशिक्षण का हुआ समापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्यिगिकी विभाग द्वारा वित्त पोषित टेक्नोलॉजी इनेबलिंग सेंटर के तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय मिलेट प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी आधारित फूड इनोवेशन एवं पैकेजिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिसका उद्देश्य मिलेट आधारित खाद्य उत्पादों के नवाचार, मूल्य संवर्धन तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देना था, फूड सेफ्टी से संबंधित विशेषज्ञ व्याख्यान पवन चौधरी सहायक आयुक्त एवं सुमांशु सचान फूड सेफ्टी ऑफिसर द्वारा दिए गए। वहीं डॉ. अनिल कुमार, निदेशक शिक्षा ने मिलेट प्रोसेसिंग एवं उसके नवाचारी उत्पादों पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया।
समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रो. मुकेश पांडेय, कुलपति ने कहा की भारत सरकार द्वारा मिलेट्स को श्री-अन्न’ का दर्जा दिया जाना है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. नूपुर गौतम ने प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन आयोजित गतिविधियों एवं उनके परिणामों का विवरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार एवं ज्ञानेंद्र कुमार, कुलसचिव, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रो. काव्य दुबे, डॉ. प्रतिभा आर्या, डॉ. ममता सिंह, श्रीमती एकता अग्रवाल एवं श्रीमती पूजा देवी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में परमार्थ समाज सेवी संस्थान की ओर से श्रीमती शिवानी सिंह एवं श्रीमती संगीता श्रीवास्तव प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहीं। प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन डॉ. निष्ठा व्यास, डॉ. श्रीकांत, सतीश एवं रोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट / बालेन्द्र गुप्ता

कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : डॉ. अशोक कुमार सिंह

किसान दिवस पर प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
झाँसी। रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि किसान दिवस आज पूरे देश में मनाया जा रहा है और कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गाँवों में सरसों तेल, मूंगफली एवं अन्य कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण हेतु मशीनें स्थापित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय द्वारा इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, इससे ग्रामीण युवाओं को आय के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण की विस्तृत जानकारी दी । अधिष्ठाता उद्यानिकी एवं वानिकी डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि किसान द्वारा उत्पादित अन्न से ही देश की प्रगति संभव है। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का यह कथन आज भी प्रासंगिक ह।ै इस अवसर पर टमाटर, गेहूँ, चना, सरसों, श्रीअन्न, सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, मत्स्य पालन, फूल उत्पादन एवं कृषि वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. एमएल जाट सहित वरिष्ठ अधिकारी जुड़े रहे। इस अवसर पर झाँसी, दतिया, करैरा, निवाड़ी, मऊरानीपुर सहित विभिन्न ग्रामों के किसान, विश्वविद्यालय के अधिकारी, वैज्ञानिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / विजय कुशवाहा (पत्रकार )

प्राकृतिक खेती से ही बुंदेलखंड होगा स्मृद्ध,किसानों की आय होगी दोगुनी : अध्यक्ष जिला पंचायत

किसान फसल बीमा का लाभ उठाएं ताकि संभावित फसल क्षति का मुआवजा मिल सके
झांसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किसान सम्मान दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में किसान मेला प्रदर्शनी एवं किसान दिवस के साथ कृषक सम्मान एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद भी आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कृषकों को उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर उत्पादन के लिए के लिए सम्मानित करते हुए जनपद स्तर पर 30 कृषक एवं ब्लाक स्तर पर 40 किसानों को पुष्पमाला और शाल पहनाते हुए प्रमाण-पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया तथा पुरस्कृत राशि सीधे बैंक में हस्तांतरित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने दीनदयाल सभागार में आयोजित कृषक प्रदर्शनी का फीता काटकर करते हुए प्रांगण में लगाई गई लगभग 1 दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों की स्टालों का मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, कमलेश लंबरदार के साथ निरीक्षण किया,प्रत्येक स्टाल पर लगाए गए उत्पाद की उन्होंने जानकारी ली।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र का अनावरण किया और पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस सम्मान समारोह के मौके पर श्री अमित चिरवरिया, अमित साहू, अधिशासी अभियंता सिंचाई बेतवा बृजेश कुमार पोरवाल, प्रधानाचार्य चिरगाँव प्रशिक्षण केन्द्र डी के सचान,सचिव मंडी बब्लू लाल,विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक कुशवाहा, धर्मेंद्र प्रतापसिंह, लल्ला सिंह, अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी व कृषक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / विजय कुशवाहा (पत्रकार )

गैंगस्टर, भूमाफिया, शराब माफिया पर सख्त कार्यवाही करे : मण्डलायुक्त

श्रमिकों का पंजीकरण नवीनीकरण कराकर योजनाओं से लाभान्वित करें
सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण कार्याे में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें
झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व,विकास कार्याे एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ पात्रों को दिलाये। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नामित करें मेडिकल वेस्ट का नियमानुसार निस्तारण न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें।                 मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में गौशालाओं की समीक्षा करते हुये केयरटेकरों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पीएमश्री विद्यालयों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें। मण्डलायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा सेतु विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि सड़कों तथा सेतुओं के निर्माण कार्याे में गुणवत्तापरक समय से कार्य कराना सुनिश्चित करें। जलजीवन मिशन परियोजनाओं के कार्याे में खुदाई किये मार्गों को दुरस्त कराने के निर्देश दिए। गैंगस्टर, भूमाफिया, शराब माफिया पर सख्ती से कार्यवाही करें। अवैध शराब के उत्पादन की बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने पशु तस्करी, जुआ सट्टा माफिया, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी जालौन डॉ0 दुर्गेश कुमार, एसपी ललितपुर मो0 मुश्ताक, सीडीओ जुनैद अहमद, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पाण्ेडय, एडीएम ललितपुर अंकुर श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी शिक्षा राजूराणा, जे0डी0 कृषि डॉ0 एल0बी0 यादव, उप श्रम आयुक्त श्रीमती किरन मिश्रा, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, जल निगम, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट / बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )

अब महंगा होगा रेल का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ेगा किराया

215 किलोमीटर तक यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को दी राहत
झांसी। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों के लिए बड़ा एलान किया है। 26 दिसंबर 2025 से ट्रेनों के किराए में संशोधन लागू होने जा रहा है। इस फैसले का असर यात्रियों पर पड़ेगा, हालांकि रेलवे ने छोटी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत देते हुए 215 किलोमीटर तक के सफर पर किराया न बढ़ाने का फैसला किया है। दैनिक यात्रियों के हित में उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
215 किलोमीटर तक यात्रा पर कोई बढ़ोतरी नहीं
रेलवे के अनुसार, साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और छोटी दूरी के यात्रियों की जेब पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा। रेलवे का कहना है कि यह फैसला आम यात्रियों को ध्यान में रखकर लिया गया है।
लंबी दूरी पर कितना बढ़ेगा किराया ?
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि 215 किलोमीटर से अधिक दूरी की यात्रा पर साधारण श्रेणी में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि मेल/एक्सप्रेस और एसी श्रेणियों में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के तौर पर करीब 1000 किलोमीटर की दूरी में जन साधारण एक्सप्रेस (नॉन-एसी) से यात्रा करने पर करीब 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, वंदे भारत और राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने पर यात्रियों को 20 रुपये अधिक चुकाने होंगे।
इन ट्रेनों पर भी लागू होगा किराया
रेल मंत्रालय के मुताबिक, नया किराया संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, गतिमान, जन शताब्दी, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर व विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी लागू होगा।
इस साल ये दूसरी बढ़ोतरी
भारतीय रेलवे की ओर से ट्रेन टिकट के दाम में ये इस साल की दूसरी बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जुलाई महीने की पहली तारीख को रेल किराया बढ़ाया गया था। 1 जुलाई से भारतीय रेलवे की ओर से रेल किराये में की गई बढ़ोतरी भी इतनी ही थी। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के किराये में 1 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी, जबकि एसी ट्रेन से यात्रा करने पर 2 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से इजाफा किया गया था।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )

नया दौर : ऐतिहासिक झांसी स्टेशन अब इतिहास के पन्नों में सिमटने वाला है

झांसी स्टेशन को अब हाईटेक बनाने की तैयारी है
झांसी। झांसी का ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन भवन, जो वर्ष 1880 में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्मित किया गया था। अब जल्द ही इतिहास के पन्नों में सिमटने वाला है। केंद्र सरकार ने इस किलेनुमा एतिहासिक इमारत की जगह एक नया और अत्याधुनिक रेलवे स्टेशन भवन बनाने का निर्णय लिया है। करीब 145 सालों से देश की आजादी और विकास का साक्षी रहा झांसी स्टेशन न सिर्फ यात्रियों की सुविधा का केंद्र रहा, बल्कि झांसी रानी की पहचान और गौरन भी बना।
ब्रिटिश सरकार ने किले की तर्ज बनाया था रेलवे स्टेशन
ब्रिटिश सरकार ने वर्ष 1880 में झांसी रेलवे स्टेशन के इस भवन का निर्माण किले की तर्ज पर कराया था। इस भवन पर मरुन और ऑफ व्हाइट रंग का विशेष प्रयोग किया गया था, जो इसे अन्य रेलवे स्टेशनों से अलग पहचान देता था। बताते है कि इस स्टेशन के निर्माण से पहले ब्रिटिश हुकूमत ने तीन अलग अलग स्थानों का सर्वे किया था। लंबी प्रक्रिया और लगभग एक दशक के अंतराल के बाद यह भव्य किलेनुमा भवन बनकर तैयार हुआ था।
करोड़ों यात्रियों की यादों में बसा है झांसी स्टेशन का भवन
देश हो या विदेश, जो भी यात्री झांसी आता है या इस रेलवे स्टेशन से गुजरता है, वह इस एतिहाससिक इमारत के सामने सेल्फी लिए बिना नहीं रह पाता। करोड़ों यात्रियों की यादों में यह भवन बसा हुआ है। कभी एशिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशनों में शुमार रहा झांसी रेलवे स्टेशन न केवल बाहर से बल्कि अंदर से भी अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है।
देश की तरक्की की रफ्तार का भी साक्षी है स्टेशन
झांसी रेलवे स्टेशन का उद्घघाटन एक जनवरी 1889 को किया गया था। इसके बाद से यह स्टेशन देश के प्रमुख रेलवे जंक्शनों में शामिल हो गया। 145 सालों से अधिक समय तक यह भवन रेलयात्रियों की सेवा करता रहा, यह वही स्टेशन है जिसने भारत की आजादी से पहले का दौर देखा और आजादी के बाद देश की तरक्की की रफ्तार का साक्षी बना।
1857 की क्रांति का गवाह रहा स्टेशन
यह रेलवे स्टेशन झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 1857 की क्रांति का भी गवाह रहा है। आज इसे वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाता है। इस भवन की वास्तुकला में झांसी के किलों की झलक साफ दिखाई देती है, जो इसे शहर की एतिहासिक विरासत की अहम हिस्सा बनाती है।
बुंदेलखंड की विरासत से सजेगा आधुनिक स्टेशन
145 साल बाद केंद्र सरकार ने इस एतिहासिक इमारत को हटाकर एक नया आधुनिक स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। नया स्टेशन भवन बुंदेलखंड की विरासत, संस्कृति और साहित्य से प्रेरित होगा। इसमें हाईटेक साधन संसाधनों के साथ यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी ताकि भविष्य की जरुरतों को पूरा किया जा सके।
नया स्टेशन पूरी तरह से आधुनिक होगा : पीआरओ
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशन के बाहर निकास कार्य शुरु कर दिए गए हैं। एेतिहासिक भवन में संचालित सभी कार्यालयों को पहले वैकल्पिक स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद इस पुराने भवन को तोड़कर नए स्टेशन के निर्माण का कार्य शुरु किया जाएगा। उनका कहना है कि नया स्टेशन पूरी तरह आधुनिक होगा और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )

स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक हैः डीआरएम

झांसी रेल मंडल ने निकाली विशेष साइकिल रैली
झांसी। मंडल खेलकूद संघ, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी के तत्वावधान में फिट इंडिया आंदोलन के अंतर्गत संचालित संडे ऑन साइकिल पहल के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर झांसी रेल मंडल द्वारा एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से प्रारंभ होकर रेल सुरक्षा बल कार्यालय तक निकाली गई। रैली का उद्देश्य आमजन तक फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़ का संदेश पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि फिटनेस अब केवल व्यक्तिगत आवश्यकता नहीं बल्कि एक सामाजिक और राष्ट्रीय मिशन बन चुका है। स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन कम से कम 5000 कदम चलने का आह्वान करते हुए कहा कि साइकिलिंग इस दिशा में एक प्रभावी साधन है। प्रतिदिन आधा घंटा साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। साइकिल हर आयु और आय वर्ग के लोगों के लिए एक सरल, सुलभ और किफायती माध्यम है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार की अगुआई में सुबह की ताजगी भरी हवा में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाते हुए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत का संदेश दिया और फिट इंडिया आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं मंडल खेलकूद अधिकारी नन्दीश शुक्ला, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) पी. पी. शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (टी आर डी) सतवीर सिंह , वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन ) शिवम् श्रीवास्तव ,करिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(ओ एंड एफ) गौरव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण, वरिष्ठ मंडल अभियंता आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन, मंडल अभियंता (मुख्यालय ) एव सहायक मंडल खेलकूद अधिकारी रविकांत नवीन, मंडल विद्युत इंजीनियर (टी आर डी) एव सहायक मंडल खेलकूद अधिकारी प्रदुम्न देवलिया, मंडल खेलकूद संयुक्त सचिव प्रतीक मजूमदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, मंडल के खिलाड़ी, स्काउट्स एवं गाइड्स, आर पी एफ, स्कूल के बच्चे,कर्मचारीगण तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता ( सम्पादक )