त्योहारों के पीछे एक संदेश भी होता है – अंजू शिवहरे

जायसवाल  महिला क्लब  का होली मिलन समारोह का आयोजित

झांसी। जायसवाल  महिला क्लब के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अवधेश गुप्ता शिवहरे, प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल महिला क्लब उत्तर प्रदेश एवं श्रीमती सुरेखा जायसवाल , जिलाध्यक्ष जायसवाल महिला क्लब झांसी की अध्यक्षता में किया गया । सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सुनीता शिवहरे जिला महासचिव जायसवाल महिला क्लब झांसी द्वारा सभी अतिथियों का चन्दन लगाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अवधेश गुप्ता शिवहरे ने अपने उद्बोधन में भारतीय जीवन पद्धति एवं भारतीय जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए ऋतुओं के अनुकूल त्योहारों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि त्योहार सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बनाएं गये है, इनके पीछे एक संदेश भी होता है।होली समाजिक समरसता का पर्व है।  कार्यक्रम में श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती नेहा राय, श्रीमती वंदना राय, श्रीमती डाली राय, श्रीमते तनुजा राय, श्रीमती प्रियंका राय, श्रीमती आरती शिवहरे, श्रीमती नैना शिवहरे, श्रीमती मोहिनी शिवहरे, श्रीमती ममता शिवहरे, श्रीमती जूली शिवहरे, श्रीमती अनीता शिवहरे, श्रीमती आरती शिवहरे, श्रीमती मोहिनी शिवहरे, श्रीमती स्नेहलता राय, श्रीमती मोहिनी राय, श्रीमती आशा राय, श्रीमती पुष्पा राय, श्रीमती आरती राय, श्रीमती गीता राय, श्रीमती अनीता महाजन, श्रीमती दिप्ती शिवहरे, श्रीमती संध्या राय, श्रीमती रश्मि राय, श्रीमती लक्ष्मी शिवहरे, श्रीमती रोशनी शिवहरे, श्रीमती सीता शिवहरे, श्रीमती ज्योति राय, श्रीमती शिल्पा गुप्ता, श्रीमती दिव्या राय, श्रीमती रजनी राय, श्रीमती बृजकुमारी राय आदि महिलाएं उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन संयुक्तरूप से श्रीमती कविता राय एवं डॉ रेनू शिवहरे ने किया, अन्त में संगठन सचिव श्रीमती वन्दना जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दस दिन में मण्डल व् जिले की कार्यकारणी गठित करें – गणेश दत्त गिरी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) की समीक्षा बैठक आयोजित

झांसी। एन डी ए सरकार के घटक दल  लोक  जनशक्ति पार्टी (रामविलास )  के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के निर्देशानुसार झांसी में मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश सचिव एव झाँसी  मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी मौजूद रहे और बैठक के दौरान तीनों मंडल के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। एन डी ए सरकार के घटक दल  लोक  जनशक्ति पार्टी (रामविलास )   प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के आदेश अनुसार प्रदेश सचिव एव झांसी मंडल के प्रभारी गणेश दत्त गिरी झांसी आए और उन्होंने एक निजी होटल में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लिया। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि मंडल के तीनों जनपदों की कार्यकारिणी और मंडल की कार्यकारिणी को  10 दिन के अंदर गठन करके घोषित किया जाए क्योंकि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान का आदेश है कि कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी लगन के साथ पार्टी संगठन का कार्य करें। उन्होंने बताया कि अगले माह तक पार्टी के बड़े पदाधिकारियों  झांसी व चित्रकूट मंडल के दौरे पर आना है उसके बाद पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष की भी आने की संभावना है।  तीनों जनपदों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते हुए गणेश दत्त गिरी ने कहा कि  कहा कि  सदस्यता अभियान पर ध्यान दे  सभी को तहसील ब्लाक और गांव में जाकर पार्टी के सदस्य बनाने हैं और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव एव झांसी मंडल प्रभारी गणेश दत्त गिरी , झांसी मंडल अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ,अजीत सिंह प्रदेश सचिव , गुलाब सिंह यादव प्रदेश उपाध्यक्ष , मण्डल प्रवक्ता झाँसी मण्डल , झांसी जिला अध्यक्ष ममता गोस्वामी , रामनरेश वर्मा प्रभारी झांसी जनपद , संतराम जिला प्रवक्ता रामजीवन , विधानसभा अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव , जिला संगठन मंत्री डॉ अजय कुमार , संदीप गोस्वामी , द्वारिका यादव , राजा सिंह , अभिजीत सिंह , मुकेश , बेग साहब आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुयीहैं : बेबीरानी मौर्य

योगी सरकार के आठ सालों में बही विकास की बयार, मंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस में गिनाई उपलब्धियां
योगी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब
झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मंत्री एवं एवं झांसी जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने योगी सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार परिसर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान मंत्री ने प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।
मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि 2017 से पहले आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड नहीं बनते थे। निशुल्क राशन का वितरण नहीं होता था। टैबलेट और स्मार्ट फोन का कोई वितरण नहीं होता था। जब 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई तो अनेक उपलब्धियां प्राप्त हुईं। झांसी में औद्योगिक विकास बहुत तेजी से हो रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने नोएडा की तर्ज पर नया औद्योगिक शहर स्थापित करने का निर्णय लिया। इसके लिए 56662 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें अब तक लगभग 17000 एकड़ भूमि किसानों से क्रय की जा चुकी है। किसानों को इसके बदले 2500 करोड़ का भुगतान भी किया गया है। एक जनपद एक रोजगार योजना में 2017 से अब तक लगभग 212 लाभार्थियों को 14 करोड़ 53 लाख 72 हजार रुपए का ऋण दिया गया है, जिससे अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकें। सभी थानों में साइबर क्राइम सेल गठित किए गए हैं। फसल बीमा के अंतर्गत 2017 से अब तक 2573859 बीमित किसानों को लगभग 729 करोड़ 45 लाख रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वर्ष 2019 से अब तक 748 करोड़ रुपए 75 लाख रुपए का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया है जो 207385 किसानों के खाते में पहुंचा है।
मंत्री ने इस मौके पर विपक्षी दलों के नेताओं के आरोपों का भी जवाब दिया। अखिलेश यादव के बयान पर मंत्री ने कहा कि कोई अपराधिक घटनाएं नहीं घट रही हैं। मुख्यमंत्री किसी भी घटना का संज्ञान लेते हैं और तुरंत कार्रवाई करते हैं। जब काम अच्छा होता है तो उनके पास बोलने को कुछ रह नहीं जाता है। राहुल गांधी के दलितों से जुड़े आरोपों पर मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कुछ ज्ञान नहीं है। पंडित नेहरू जी, इंदिरा जी किसने दलितों को आगे बढ़ाया था।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) ने बनाया ममता गोस्वामी को झांसी जिला अध्यक्ष

झांसी में संगठन का तेजी से विस्तार करने के निर्देश
झाँसी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बुन्देलखण्ड में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए झाँसी में अशोक सनफ्रान सिटी निवासी व मूलता जनपद ललितपुर के तालबेहट निवासी प्रभात गोस्वामी उर्फ़ कल्लू गोस्वामी की पत्नी श्रीमती ममता गोस्वामी को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का झांसी जनपद का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने उन पर विश्वास जताते हुए यह भी कहा है कि उनके मनोनयन से संगठन को बल मिलेगा और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाथों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उन्हें आदेशित किया है कि झांसी जनपद में पार्टी संगठन का तेजी से विस्तार करें और मजबूती के साथ कार्य करें।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसो0 के पुनः जिलाध्यक्ष बने खोजी पत्रकार बी0 डी0 बंसल

महोबा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा की सस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी द्वारा एक बार फिर विश्वास जताते हुए महोबा जनपद के वरिष्ठ एवम उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार बी डी बंसल को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महोबा जनपद में बी डी बंसल काफी सक्रिय पत्रकार है उनकी काबिलियत को देखकर ही उनको अपने संगठन का पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उन्हे पूर्ण आशा व विश्वास है की वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे वही पुनः नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी डी बंसल ने कहा की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उनके ऊपर जो पुनः विश्वास किया है वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको वह बखूबी निभायेंगे और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में हमेशा काम करेंगे वहीं उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को एक बार फिर विश्वास जताने पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा। बी डी बंसल के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

विंडो ट्रेलिंग से किया वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी निरीक्षण

संरक्षा एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा
झांसी। मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी – भीमसेन रेलखंड का विंडो-ट्रेलिंग से निरीक्षण किया एवं संरक्षा संबंधित सभी बिंदुओं को देखा। इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर संरक्षा, परिचालन, यात्री सुविधाओं एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। निरीक्षण यात्रा की शुरुआत विंडो टेलिंग निरीक्षण से हुई, जिसमें मंडल रेल प्रबंधक ने रेलमार्ग पर विभिन्न संरचनाओं, सिग्नलिंग सिस्टम, समपार फाटकों एवं अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं का अवलोकन किया।

अनुपयोगी आरपीएफ बैरक को ध्वस्त करने के निर्देश
डीआरएम ने मोठ स्टेशन वर्किंग का गहन निरीक्षण किया और उपस्थित स्टाफ से परिचालन एवं संरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पुरानी एवं अनुपयोगी आरपीएफ बैरक को ध्वस्त कर नए बैरक निर्माण के निर्देश दिए गए। इसके बाद, उन्होंने समपार फाटक संख्या 150, जहां रोड ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण कार्य प्रगति पर है, का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं संरक्षा पहलुओं का गहन मूल्यांकन किया। इसके अलावा एट रेलवे स्टेशन, उरई रेलवे स्टेशन, चौंराह रेलवे स्टेशन, भीमसेन रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल थाना प्रभारी कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और चेन पुलिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण अभियान में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ल, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजीनियर नरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजीनियर (लाइन) रश्मि गौतम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त विवेकानंद नारायण सहित अन्य अधिकारी, निरीक्षक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन, कई ट्रेनें रद्द
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर बेलाताल तथा कुलपहाड़ स्टेशन के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग तथा कट कनेक्शन कार्य के चलते गाड़ियों के संचालन में परिवर्तन किया गया।
रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या 11801 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-प्रयागराज, गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांदा मेमू, गाड़ी संख्या 64614 बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू, गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी-मानिकपुर मेमो 31 मार्च को रद्द रहेगी।

तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार, 11 किग्रा गांजा बरामद

मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाया जा रहा था गांजा
झांसी। सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश से तस्करी करके लाया जा रहा गांजा बरामद कर लिया। इस मामले में तीन आरोपियों को मय मोटर साइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 किलो ग्राम गांजा व तमंचा बरामद किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक सुधा सिंह, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी स्नेहा तिवारी के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमकार, ग्रासलैंड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार, आरक्षी धारा सिंह, नवीन, सुधांशु मिश्रा मय स्टॉफ के साथ अपराधियों की धरपकड़ कर रहे थे, तभी सूचना मिली की मध्य प्रदेश की तरफ से तीन युवक मोटर साइकिल पर सवार होकर सीपरी बाजार की ओर आ रहे हैं। इनके पास गांजा है। इस सूचना पर सक्रिय हुई टीम ने महेंद्र पुरी कालोनी के पास मय मोटर साइकिल समेत रोक लिया। एकांत स्थान पर ले जाकर पूछताछ की तो उन्होंने गांजा तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के मुताबिक शिवपुरी के थाना करैरा के ग्राम डाबरभाट निवासी आशीष यादव, अभिषेक यादव व दतिया के थाना सरसई के ग्राम अस्टुर निवासी मिथुन कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 11 किलो 008 ग्राम गांजा, एक हजार कैश, एक मोटर साइकिल, 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग मध्य प्रदेश के गांजा की तस्करी करके झांसी में बेचने आ रहे थे।

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

झांसी। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का  आयोजन भानी देवी गोयल सरस्वती विधीय मंदिर इन्टर कॉलेज मे किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वामी विवेकानंद के चित्र  पर माल्यार्पण करके किया गया। इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष ने विजेताओ को  शील्ड एवं मेडल का वितरण करते हुए कहा की खेल से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार ने  कहा की खेलकूद से विद्यार्थीयों मे नेत्रत्व, आज्ञा पालन, समान लक्ष्य के लिए मिलकर काम करना, साहस, सहनशीलता जैसे  आवश्यक सद्गुणो का विकास होता है। इस प्रतियोगिता मे व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा मे 400 मी दौड़ मे चिरगाँव के अनिरुद्ध तिवारी  प्रथम, बंगरा के रहिश कुमार द्वितीय रहे। कुश्ती मे चिरगाँव के तरुण भट्ट प्रथम रहे। बैडमिंटन मे चिरगाँव की नैन्सी महरोलीया  प्रथम, बड़ागाँव की कशिश कुशवाहा द्वितीय रही। स्लो साइकिल रेस मे चिरगाँव की दीपानशी गौतम प्रथम, बड़ागाँव की रूपा  रैकवार द्वितीय रही। वालीबॉल प्रतियोगिता मे ब्लॉक बड़ागाँव की टीम विजेता, ब्लॉक चिरगाँव की टीम उपविजेता रही। कबड्डी मे  ब्लॉक बड़ागाँव की टीम विजेता, ब्लॉक चिरगाँव की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता मे रधुवीर शरण रावत, राकेश बधवार,  अनुराग भदौरिया, राजा निर्णायक के रूप मे रहे। इस मौके पर विपिन यादव, हेमंत पटेल, अंकित भार्गव, भगवानदास, आदि  उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र कुशवाहा और आभार अंकित श्रीवास्तव के व्यक्त किया।

एनएसएस शिविर में दी चिकित्सा की जानकारी

झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत आज ग्वालियर रोड स्थित  डीएवी इंटर कॉलेज में आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा एवं अग्नि शमन विषयक सेमिनार का आयोजन प्रभारी अग्निशमन  अधिकारी रामकेश शुक्ला व वरिष्ठ अग्नि सचेतक व प्राथमिक चिकित्सक सुश्री प्रगति शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विशिष्ट  अतिथि के रूप में अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां शारदे के चित्र पर दीप  प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया ,तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा अतिथि गणों को बैज लगाकर व स्मृति चिन्ह देकर  उनका सम्मान किया गया।  सर्वप्रथम प्रगति शर्मा ने शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि आपदा किसे कहते हैं तथा  आपदा दैवीय व मानव जनित होती है व कहा कि आपदा को हम रोक तो नहीं सकते लेकिन उसके प्रभाव को कम करने के लिए  योजना तो बना ही सकते हैं जिससे जन धन की हानि कम हो, इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा किसे कहते हैं उनकी विधियो  जैसे ह्यूमन क्रच, टू  हैड शीट, थ्री हैंड सीट ,रेस्क्यू क्रुएल ,सीपीआर विधि, स्ट्रैचर बनाना आदि को सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक ढंग से  बताया। तत्पश्चात प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रामकेश शुक्ला ने सभी को आग के प्रकार, आग से बचाव के विभिन्न उपाय तथा  सिलेंडर में लगी आग को बुझाने के विभिन्न तरीके बताएं।  उक्त अवसर पर फायरमैन जितेंद्र नायक ,आशीष यादव ,डॉक्टर नरेंद्र  गुप्ता, डॉक्टर उमेश चंद्र यादव, डॉक्टर चंचल कुमारी ,डॉक्टर संजीव आदि प्रवक्ता गण व बड़ी संख्या में एनएसएस के छात्र छात्राएं  उपस्थित रहे।

अनियंत्रित ट्रक हाईवे पर पलटा बिखर गयी शराब की बोतलें

चंडीगढ़ से आंध्र प्रदेश जा रही थी शराब
ट्रक पलटते ही शराब की बोतले व पेटियाँ सहित रोड पर बिखरी
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया और कार्यवाही में जुटी
ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास एक तेज गति से भाग रहा अंग्रेजी शराब से भरा हुआ ट्रक अचानक पलट गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ट्रक में भरी हुई अंग्रेजी शराब की बोतले और पेटीयां हाईवे पर बिखर गई, जिस कारण यातायात भी अवरुद्ध हुआ। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराकर कार्यवाही में जुट गई है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई हां ट्रक का स्टाफ चोटिल जरूर हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक पीबी 65 बीसी 9655 चंडीगढ़ से अंग्रेजी शराब याद कर आंध्र प्रदेश की तरफ जा रहा था ट्रक अभी जनपद की सीमा में कोतवाली तालबेट क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के सामने से गुजर ही रहा था कि अचानक वह चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गया। ट्रक पलटते ही उसमें लगी हुई अंग्रेजी शराब की बोतले और पेटीयां हाईवे पर बिखर गई जिस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने तत्काल उक्त घटना की सूचना कोतवाली तालबेहट पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तालबेहट पुलिस ने उल्टे पड़े हुए ट्रक के अंदर से घायल चालक 22 बर्षीय अमित पुत्र मनीराम निवासी मोहरा व परिचालक 21 बर्षीय कल्लू पुत्र उमेश निवासी सुरई को बाहर निकलवाया और तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। इसके साथ ही हाईवे पर बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि स्थानीय लोग शराब न लूट सके। इसके साथ ही पुलिस इस मामले को लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुड़ गई।