दासना गांव की स्टोन क्रेशर पर एसडीएम का छापा , अवैध भंडारण सीज

बड़े-बड़े पत्थर गिरे थे गांव के प्राथमिक विद्यालय में
पहाड़ी का किया जा रहा था अवैध दोहन , मात्रा से अधिक किया जा रहा था भंडारण
झांसी। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में स्टोन क्रेशर पर हैवी ब्लास्टिंग की वजह से गांव में पत्थर गिरने की शिकायतें मोंठ एसडीएम से की गई थीं। विगत दिनों बड़े-बड़े पत्थर गांव के प्राथमिक विद्यालय में गिरे। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने झांसी के खान अधिकारी को फोन पर कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही थी।
विवरण के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम अवनीश तिवारी ने खनन विभाग की टीम, सीओ अजय श्रोत्रीय , शाहजहांपुर थाना प्रभारी सोबरन सिंह के साथ दासना गांव की क्रेशर खदान में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने पाया कि स्वीकृत पट्टे से अधिक मात्रा में पहाड़ी का अवैध दोहन किया जा रहा है। मात्रा से अधिक भंडारण भी किया गया। एसडीएम ने क्रेशर पर अवैध भंडारण को चीज कर दिया। एसडीएम अवनीश तिवारी ने बताया कि “अवैध भंडारण को सीज किया गया, जांच पड़ताल जारी है।” उन्होंने गांव वालों से कहा कि “वे परेशान ना हों, प्रशासन उनके साथ है। उनकी शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेकर, उचित कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

2027 में यूपी में जीत की हैट्रिक लगाएगी भाजपा सरकार : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के डिप्टी सीएम बबीना विधानसभा के एकता मार्च में हुए शामिल, यात्रा में उमड़ा जन सैलाब
झांसी। बबीना विधानसभा की विशाल एकता यात्रा चिरगांव में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज पूरे देश में भाजपा के प्रति बहुत ही अच्छा माहौल है। जिस तरह से महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में भाजपा ने जीत हासिल की है। उसी तरह उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने का काम जनता करेंगी।
चिरगांव के राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय के भव्य मैदान में आयोजित विशाल एकता मार्च की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में वोट चोरी है। अखिलेश यादव को 2027 में सैफई जाने का आभास हो गया है। अखिलेश यादव मगध में हारे हैं, अब अवध में भी हारेंगे। केशव ने कहा कि दल जीत गया और छल हार गया है। देश कांग्रेस मुक्त भारत की ओर बढ़़ रहा है। आरजेडी मुक्त बिहार और सपा मुक्त यूपी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे और भारत को शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान देने का काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित भारी जन समुदाय को देखते हुए उन्होंने विधायक राजीव सिंह पारीछा की तारीफ की। एकता मार्च के आयोजक बबीना विधायक श्री पारीछा ने लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। कहा कि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है, उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य आदरणीय पटेल साहब ने ही किया है। इससे पूर्व वीर रस के चर्चित कवि राम भदावर ने अपनी उर्जावान रचनाओं से माहौल को भक्ति रस से सरोवर कर दिया। जनसभा के बाद निकली भव्य और विशाल एकता यात्रा में महाविद्यालय से मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। यात्रा मंडी,रामनगर चौराहा,थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा मिश्रा ढाबा से अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंची। जहां पुनः जनसभा हुयी। प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित हुयी। यात्रा के माध्यम से सभी ने राष्ट्रपुरुष सरदार पटेल को श्रृद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में एमएलसी श्रीमति रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल, डॉ. बाबूलाल तिवारी, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, जमुना प्रसाद कुशवाहा, विधायक रश्मि आर्य, जवाहरलाल राजपूत, मेयर झांसी बिहारी लाल आर्य, जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, प्रदीप पटेल, चिरगांव नगर पालिका अध्यक्ष कुंवर राघवेंद्र सिंह, यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रकांतेश वर्मा, डॉ वैभव गुप्ता, संजीव श्रृंगीऋषि आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

पोस्टर-होर्डिंग की बजाय सांसद ने सेवा को दी प्राथमिकता , सांसद अनुराग शर्मा की अपील का कार्यकर्ताओं ने किया पालन

झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद अनुराग शर्मा के 61वें जन्मदिवस पर आयोजित  हुये सेवा कार्यक्रम
बुजुर्गों की दुआएं और बच्चों की मुस्कान के साथ मनाया सांसद अनुराग शर्मा का जन्मदिन
6100 से अधिक गरीबों को वस्त्र वितरण, अस्पतालों में फल सेवा
सांसद अनुराग शर्मा के जन्मदिन पर क्षेत्र में उमड़ा सेवाभाव
झांसी। झांसी – ललितपुर के यशस्वी एवं लोकप्रिय सांसद अनुराग शर्मा के 61वें जन्मदिवस के अवसर पर पूरे संसदीय क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा बड़े पैमाने पर सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। जन्मदिवस से एक दिन पूर्व ही सांसद अनुराग शर्मा ने अपील जारी की थी कि होर्डिंग और पोस्टर पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय, ज़रूरतमंदों की सेवा करके जन्मदिन को सार्थक बनाएं। उनकी इस अपील का पालन करते हुए हजारों कार्यकर्ताओं ने पूरे लोकसभा क्षेत्र में सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी।
इस अवसर पर पंडित विश्वनाथ शर्मा हिंदू धर्म न्यास के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में 6100 से अधिक गरीब एवं वंचित लोगों को वस्त्र वितरित किए गए।इसके साथ ही सांसद अनुराग शर्मा ने अपने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गोद लिए मरीजों को भी मेडिकल हेल्थ किट वितरित की, जिससे उन्हें उपचार और पोषण सहायता मिल सके। झांसी व ललितपुर स्थित वृद्धाश्रमों, सेवा बस्तियों, बाल सेवागृहों में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जाकर बुजुर्गों, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के साथ जन्मदिन मनाया। फल वितरण और सेवा कार्यक्रमों ने इस दिन को और भी विशेष बनाया। कई समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रमों का आयोजन कर दीन-दुखियों को भोजन कराकर सांसद का जन्मदिन मानवता की सेवा को समर्पित किया। इसके अतिरिक्त, अनेक कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर बच्चों के साथ केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया, जिससे बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल बना। अस्पतालों में भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरण कर सेवा का संदेश दिया।यह सभी कार्यक्रम पूरे लोकसभा क्षेत्र में हजारों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुए। अंत में सांसद अनुराग शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा जन्मदिन उत्सव का नहीं, सेवा का अवसर है। यदि हर व्यक्ति अपने विशेष दिनों को सेवा कार्यों को समर्पित करे, तो समाज और मानवता दोनों को नई दिशा मिलेगी।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

डॉ. संदीप ने बिरसा मुंडा जयंती पर उनके संघर्ष और बलिदान को किया नमन

बिरसा मुंडा जयंती पर की अपील उनकी विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचायें
झाँसी। मां शबरी सहरिया आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में दिनांक 15 नवंबर 2025 को महाविद्यालय स्वर्ण जयंती भवन में भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं राष्ट्रीय आदिवासी गौरव दिवस का विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहरिया आदिवासी समुदाय के सैकड़ों बहन-भाइयों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संदीप सरावगी एवं बुंदेलखंड कॉलेज के प्रोफेसर की अध्यक्षता में इस ऐतिहासिक आयोजन को गरिमा प्राप्त हुई। समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया ने मंच से सभी आदिवासी समाज को नमन करते हुए बिरसा मुंडा के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आदिवासी समाज के लिए नई दिशा और नई जागरूकता प्रदान करता है।
समिति सदस्य सियाराम भाई ने कहा कि भारतीय इतिहास में भगवान बिरसा मुंडा एक ऐसे वीर योद्धा और समाज सुधारक के रूप में दर्ज हैं जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज की उन्नति और अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। 15 नवंबर को देशभर में राष्ट्रीय आदिवासी गौरव दिवस मनाया जाना उनके अदम्य साहस और योगदान को सम्मान देने का प्रतीक है। यह दिवस आदिवासी संस्कृति, विरासत और स्वाभिमान का भी उत्सव है।
मुख्य अतिथि संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा “धरती आबा बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता, संघर्ष और न्याय की ऐसी प्रतीक शक्ति हैं, जिनसे देश की हर पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए जिस साहस के साथ लड़ाई लड़ी, वह भारतीय इतिहास का अमिट अध्याय है। बिरसा मुंडा ने कम उम्र में समाज को जो दिशा दी, वह बताती है कि देश की उन्नति केवल विकास से नहीं बल्कि अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल्यों की रक्षा से भी होती है। आज उनकी जयंती पर हम सभी का दायित्व है कि हम उनके बताए मार्ग- एकता, न्याय और मानवता को अपनायैं। मैं आदिवासी समाज के साथ-साथ सभी युवाओं से अपील करता हूँ कि वे बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएँ। उनकी विरासत हम सबके लिए प्रकाश स्तंभ है।
कार्यक्रम में यह भी गौरवपूर्ण रूप से उल्लेख किया गया कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सहरिया आदिवासी समाज से पहली महिला हैं, जो पूरे देश के विकास और आदिवासी समाज के सम्मान को नई ऊँचाई प्रदान कर रही हैं। विभिन्न गांवों से आए आदिवासी भाई-बहनों ने मंच से अपने विचार व्यक्त किए और समाज में एकता, जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। सभी उपस्थित जनों ने प्रतिज्ञा ली कि वे भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को जीवन में अपनाकर अपने समाज में सकारात्मक बदलाव लाएँगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश सहरिया, एडवोकेट संतोष कुमार गौतम, हरचरण सहरिया, मनोहर सहरिया, मेवा सहरिया, रानी सहरिया, मोहन सहरिया, सियाराम भाई, रामकुमार सहरिया सहित अनेक वरिष्ठ साथी उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष गोपाल सहरिया ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और बिरसा मुंडा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

सहकारिता ग्रामीण विकास का शक्तिशाली माध्यम है :डॉ. प्रवीण सिंह

अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह 2025 के अंतर्गत सहकारी संवाद का हुआ आयोजन
झाँसी। अखिल भारतीय सहकारिता सप्ताह – 2025 के अवसर पर आयोजित “सहकारी संवाद” कार्यक्रम आज झाँसी में बी-पैक्स उल्दन, विकास खंड बंगरा में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सहकारिता की भावना को मजबूत करने, ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और किसान, महिला, युवा एवं सहकारी संस्थाओं के बीच सहयोग का मजबूत सेतु स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक सहयोग का साधन नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और ग्रामीण विकास का एक शक्तिशाली माध्यम भी है। उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा दी जा रही है और सहकारिता मंत्री जे. पी. एस. राठौर के कुशल नेतृत्व में राज्य के 7,000 से अधिक निष्क्रिय पार्षद सहकारी समितियाँ पुनः सक्रिय हुई हैं। इसके साथ ही डिजिटल पहल सहकार सारथी और सहकारी बैंकों में मुनाफे की तीन गुना वृद्धि जेसी उपलब्धियों के माध्यम से सहकारिता को और अधिक मजबूत और पारदर्शी बनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी झांसी के जिला महामंत्री अरुण सिंह द्वारा की गई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी उपस्थित रहे। उन्होंने सहकारिता के महत्व, ग्रामीण विकास में पार्टी की नीतियों और स्थानीय स्तर पर किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सहकारी विकास संघ के निदेशक कुंवर लाखन सिंह अस्ता, उपेंद्र सिंह राजावत, सहकारी संघ चेयरमेन श्यामसुंदर तिवारी सतपुरा,सत्यपाल सिंह पठा,नरोत्तम सिंह,कृष्णपाल सिंह,प्रतापनारायण अग्रवाल, दृगपाल सिंह, हरनारायण नन्ना,रामकुमार तिवारी,दीपू तिवारी,अखिलेश पटेरिया,ज्ञानेंद्र सिंह,आशाराम कोटेदार,अशोक कुमार,प्रतिपाल सिंह,मोनू व्यास,सरजू पाल,हेमंत पटेल,हरप्रसाद, द्वारका प्रसाद,परमानंद कुशवाहा,रामजी भाई,अरविंद्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

महिला का मकान हड़पने में पूर्व विधायक के खिलाफ रपट दर्ज

फर्जी कागज के सहारे वसीयत कराने का लगया आरोप

मकान बेचा गया मौजूदा पार्षद के भाई को

पूर्व विधायक व मौजूदा पार्षद भाई के खिलाफ मामला दर्ज

झांसी। बबीना से पूर्व विधायक सतीश जतारिया के खिलाफ बुजुर्ग महिला के मकान को फर्जीवाड़ा करके हड़प लेने के आरोप में नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।आरोप है पूर्व विधायक ने खुशीपुरा स्थित विपिन बिहारी इंटर कॉलेज की जमीन में बने मकान के फर्जी कागज बनाकर अपने नाम वसीयत करा लिया। इसके बाद 22 लाख रुपये लेकर बैनामा कर दिया। यहां रहने वाली महिला बेघर हो गई।विवरण के मुताविक खुशीपुरा में रहने वाली रामप्यारी के परिवार का कहना है कि फर्जी वसीयतनामा तैयार करवाकर उनका पैतृक मकान पहले अपने नाम कराया गया, फिर 22 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खुशीपुरा निवासी प्यारेलाल के अनुसार 1957 में विपिन बिहारी इंटर कॉलेज के पास उनके परिवार को जमीन का पट्टा मिला था। इस पर मकान बनवाया गया और बाद में बंटवारे में इसका एक हिस्सा रतनलाल के हिस्से में आया। 2012 में रतनलाल की मौत के बाद पत्नी रामप्यारी, 5 बेटियां और बेटा बेटा वारिस रहे। परिवार का आरोप है कि मकान का हक इन्हीं 6 लोगों का था। परिजनों का कहना है कि पूर्व विधायक सतीश जतारिया ने फर्जीवाड़ा कर रामप्यारी के नाम से बनावटी वसीयतनामा तैयार करवाया। इसी दस्तावेज के आधार पर उन्होंने मकान अपने नाम करा लिया। इसके बाद रामप्यारी के बच्चों को घर से बेघर कर दिया गया। आरोप है कि पूर्व विधायक ने मकान मौजूदा पार्षद अतुल वर्मा के भाई रवि रामपुरी को 22 लाख रुपए में बेच दिया। परिजनों के अनुसार कई साल तक सुनवाई नहीं हुई, लेकिन पिछले महीने प्रशासनिक जांच में फर्जीवाड़ा साबित हुआ। अब बैनामा निरस्त कराने की प्रक्रिया जारी है। प्यारेलाल की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने पूर्व विधायक सतीश जतारिया और रवि रामपुरी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने कहा कि “मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

बिपिन बिहारी इंटर कालेज के ट्रस्ट की हैं संपत्ति

तहरीर में बताया गया कि उक्त विक्रयनामा में क्रेता भी वर्तमान वार्ड मैम्बर अतुल वर्मा का सगा भाई है, तथा राजनैतिक फायदा उठाते हुए दोनों लोगों ने आपसी साठ-गांठ कर बैनामा करा लिया है। उसके भाई रतनलाल की पत्नी स्व. रामप्यारी जिसकी मृत्यु भी सन 2017 में हो चुकी है को किसी भी प्रकार से उक्त संपूर्ण मकान की वसीयत करने का अधिकार ही नहीं था। स्व. रामप्यारी के छह बच्चे हैं, जिसमें पांच बेटियां व एक बेटा सभी विवाहित है और उक्त संपत्ति विपिन बिहारी इंटर कालेज ट्रस्ट की है, जिसका किराया उसके द्वारा आज भी भर रहा है।

रजिस्ट्री शुदा बैनामा की भी कराई गई जांच

पूर्व विधायक द्वारा अपना राजनैतिक प्रभाव से जाल-साजी व फर्जी दस्तावेजों को आधार बनाकर उक्त मकान की रजिस्ट्री (बैनामा) कर दिया गया हैं, जिसकी रजिस्ट्री शुदा बैनामा को निरस्त कराने की कार्रवाई उक्त प्रकरण की जांच भी करायी जा चुकी है। तहरीर के आधार पर नवाबाद थाना पुलिस ने बंगलाघाट निवासी सतीश जतारिया और खुशीपुरा निवासी रवि रामपुरी के खिलाफ बीएनएस 318 (4), 338, 336 (3), 340 (2), 61 (2) (ए) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

बबीना विधानसभा की विशाल एकता यात्रा आज

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि
झांसी। बबीना विधानसभा क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत चिरगांव मंडल में 17 नवम्बर को आयोजित एकता यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। चिरगांव नगर उत्सव के अनुरूप सुसज्जित है।
बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने बताया कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय भाव के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 वीं जयंती समारोह अभियान के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में चिरगांव में प्रस्तावित विशाल यूनिटी मार्च में सम्मिलित होंगे। झांसी जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय, चिरगांव में जनसभा होगी। सभा के उपरांत उपमुख्यमंत्री द्वारा एकता यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मंडी, रामनगर चौराहा, थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा, मिश्रा ढाबा होते हुए अंतिम पड़ाव महेवा तिराहा पहुंचेगी, जहां पुनः जनसभा आयोजित होगी।
यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा  ने बताया कि यात्रा मार्ग के प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर पुष्पवर्षा की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनों का समावेश रहेगा। यह आयोजन सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रपुरुष को समर्पित सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि 562 रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करने का ऐतिहासिक कार्य सरदार पटेल द्वारा ही किया गया, और यह यात्रा उसी कृतज्ञ स्मरण का प्रतीक है।

एकता यात्रा में 17 को शामिल होगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य-राजीव सिंह

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में होगी जनसभा
झांसी। सरदार पटेल जन्म 150 वीं जन्म जयंती समारोह अभियान के अंतर्गत बबीना विधानसभा के चिरगांव मंडल में 17 नवंबर को होने वाली यूनिटी मार्च के संबंध में प्रेस वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया, जिसमें पत्रकारों को जानकारी देते हुए बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा देश की एकता के आधार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्मजयंती समारोह अभियान के अंतर्गत की 17 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बबीना विधानसभा की होने वाली एकता यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ झांसी जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि भी इस में सम्मिलित होंगे। सर्वप्रथम राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त महाविद्यालय में जनसभा होगी उसके पश्चात यात्रा का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री के द्वारा होगा। यह यात्रा महाविद्यालय से प्रारंभ होते हुए मंडी, रामनगर चौराहा, थाना, पहाड़ी चुंगी, पहाड़ी तिराहा, होते हुए अंतिम पड़ाव महेवा तिराहे पहुंचेगी जहां पुनः एक जनसभा होगी। उन्होंने बताया प्रत्येक चौराहे पर यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की जायेगी यात्रा में देशभक्ति गीत, विभिन्न झांकियां भी सम्मिलित होंगी और इस यात्रा के माध्यम से हम सभी झांसी जनपद बासी राष्ट्रपुरुष को श्रद्ध ांजलि अर्पित करेंगे। जिलाध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि यह यात्रा सरदार पटेल जी 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनको सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु पूरे देश में की जा रही क्योंकि आज हम जो अखंड भारत का स्वरूप देखते है उस भारत को अखंडता प्रदान करने का कार्य 562 रियासतों को देश में शामिल करके उन्होंने ही किया। इस अवसर पर एमएलसी रमा निरंजन, यात्रा प्रभारी मुकेश मिश्रा, महोबा प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि, विकास कुशवाहा,चेतन ओझा मीडिया प्रभारी, हेमंत पांचाल, भूपेंद्र रायकवार, रवि पाल, मनोज झारखड़िया, पवन राजपूत, अनिल मुस्तारिया, आदि लोग उपस्थित रहे।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी : दिन दहाड़े लड़के ने छात्रा को मारी गोली

खुद कनपटी पर सटाकर किया फायर , लड़के की मौत, लड़की गंभीर
जनपद ललितपुर में एक ही मुहल्ले के रहने वाले है छात्र और छात्रा
झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने रविवार दोपहर एक सिरफिरे ने छात्रा को गोली मार दी। इसके बाद युवक ने अपनी कनपटी पर तमंचा सटाकर फायर किया। सिरफिरे युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि लड़की की हालत नाजुक है। दोनों को आनन-फानन में झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि छात्रा का इलाज जारी है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

प्रत्यादर्शी के मुताविक
घायल युवक की पहचान मनीष साहू के रूप में हुई। वह ललितपुर का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताविक एक युवक ने बताया कि वह बस स्टेशन से मेडिकल कॉलेज की तरफ आ रहा था। तभी देखा कि एक लड़का और लड़की घायल पड़े हैं। पास जाकर देखा तो पता चला कि उन पर गोली चली है। हमें यह नहीं पता कि किसने किसे गोली मारी। जब हमने देखा कि बहुत खून बह रहा है, तो हमने तुरंत एक ऑटो रोका और दोनों को मेडिकल कॉलेज तक पहुंचाया। अब मेडिकल में डॉक्टर उनकी हालत देख रहे हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। आरोपी युवक की शिनाख्त मनीष साहू के रूप में हुई। छात्रा और मृतक युवक ललितपुर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। छात्रा की उम्र 22 साल है और आरोपी की उम्र 26 साल थी।

लड़की एम बी ए फर्स्ट ईयर की छात्रा है
पुलिस के अनुसार, ललितपुर में शहर कोतवाली के तालाबपुरा मोहल्ले की रहने वाली छात्रा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। उसने इसी साल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। वह तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। वहीं, मनीष साहू (25 साल) पुत्र बिहारी लाल जो कि लड़की के ही मोहल्ले की रहने वाला था। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच कर रही है।
प्रदेश समाचार / झाँसी सिटी टीम

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने मनाया काला दिवस

नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन , पृथक बुंदेलखंड राज्य की पुनः स्थापना की मांग की
झांसी। बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 1 नवम्बर को काला दिवस के रूप में मनाते हुए पृथक बुंदेलखंड राज्य की पुनः स्थापना की मांग की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन आयुक्त की अनुपस्थिति में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि 1 नवम्बर हमारे लिए दुख और संकल्प का दिन है। 1956 में बुंदेलखंड राज्य समाप्त हुआ था, इसलिए आज हम ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। अब समय है कि सवा दो करोड़ बुंदेलखंडवासियों को उनका हक़ मिले। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 1948 में गठित बुंदेलखंड राज्य को 1956 में समाप्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र विकास से वंचित रह गया। उन्होंने कहा कि पृथक राज्य बनने से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, उद्योग और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कु .राधा प्रजापति, श्रीमति शारदा शर्मा, नईम मंसूरी, हरी नारायण श्रीवास्तव, अरविंद शुक्ला, अमर सिंह, विनोद वर्मा, आरिफ कमाल, अनवार अहमद मंसूरी, जामिन हुसैन, पप्पू श्रीवास, हरि शंकर शर्मा, प्रमोद सिंह शेखावत, जुबेर खान, सोहेल खान, अंकुर प्रताप सिंह, यशपाल सिंह परिहार, देवेंद्र सेंगर,
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम