अन्धेरगर्दी : ट्रेनों में जीआरपी से ज्यादा चोर कर रहे गश्त

दे रहे प्रतिदिन वारदातों को अंजाम , पुलिस बेखबर
जनरल और स्लीपर के साथ चोर ऐसी कोच में भीहो रही घटनायें
विशेष संवाददाता / झांसी। जीआरपी ट्रेन में चोरी रोकने में नाकाम है। ज्यादातर चोर महिलाओं के पर्स व बैग को चोरी कर रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवार उठ रहे हैं। चोरों में पुलिस का भय खत्म हो रहा है। पुलिस ट्रेन में थाना क्षेत्र की सीमा का पता लगाना उलझ जाती है।
जनरल और स्लीपर के साथ चोर एेसी कोच में भी चोरी कर रहे हैं। वह यात्रियों की नजर बचते ही चोरी कर लेते हैं। पूर्व में हुई चोरी पर गौर किया जाए तो कई मामले इस तरह के आए कि जब यात्री शौचालय गया है तो उसका बैग चोरी हो गया। कुछ लोगों का बैग उस दौरान चोरी हुआ जब उन्हें नींद की झपकी आ गई। कुछ यात्रियों का बैग एेसे स्थान पर रख देते हैं जहां पर उनकी नजर नहीं होती है। चोर पुलिस की सुस्त ड्यूटी का फायदा उठा रहे हैं। यही वजह है कि जीआरपी थाने में आए चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो रही हैं। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि पुलिस चोरों को पकड़ती रहती है। दूसरे थाना क्षेत्रों की रिपोर्ट दर्ज कर उसे संबंधित थाने में ट्रांसफर कर देते हैं।

ट्रेनों में आउटर पर बढ़ी चोरी की वारदातें, जीआरपी नदारद

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर चोरों का एेसा गिरोह सक्रिय हैं, जो आउटर पर ट्रेन के धीमे होने अथवा रुकने पर यात्रियों के पर्स, चेन, मोबाइल, बैग पार कर रहा है। जीआरपी का आउटर पर पेट्रोलिंग, प्वाइंट बनाने का दावा झूठा साबित हो रहा है। अब गिरोह के निशाने पर भीड़ भरी ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाएं हैं। गिरोह के सदस्य स्टेशन के चारों प्लेटफार्म पर पहले यात्री के लगेज की रैकी करते हैं फिर खुद सहयात्री बनकर बोगी में बढ़ जाते हैं।

बर्थ पर यात्रा करने वाले यात्रियों के चुराते है बैग

गिरोह के सदस्य कोच की खिड़की अथवा दरवाजे के पास की बर्थ पर यात्रा करने वाले यात्रियों का बैग चुराते हैं, फिर प्लेटफार्म और आउटर के बीच ट्रेन से उतर जाता है। जल्दी पहुंचने और अगले स्टेशन पर रेलवे पुलिस की आनाकानी के चलते दस में से एक घटना की एफआईआर होती है। हर महीने में 20-25 चोरी, लूट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जीआरपी के रिकॉर् में आधी वारदातें भी दर्ज नहीं होतीं। आउटर पर 24 घंटे पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण यहां से चोर, लुटेरे ट्रेनों में चढ़ जाते हैं और वारदात को अंजाम देकर यहीं पर उतर भी जाते हैं। दूसरी ओर रेलवे पुलिस के अधिकारी यह सफाई देते हैं कि इतनी घटनाएं जीआरपी झांसी की नहीं हैं। ट्रेनों में पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है।

असरदारों ने दिनदहाड़े गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट  

पत्नी के साथ बाजार से सामान खरीदकर लौट रहा था घर

भौजला में चली गोली से मचा हड़कंप, गांव में पीएसी तैनात

परिवार वालो ने कहा पुरानी रंजिश , पुलिस ने कहा फरार आरोपी का रिश्तेदार है

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भौजला में बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक सवार को गोली से उड़ा दिया जिससे उसकी मौत हो गई जबकि बाइक से गिरकर पत्नी घायल हो गई। यह लोग बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे। गांव के पास दिनदहाड़े चली गोली से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। घटना को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। वहीं, आरोपियों की तलाश में गठित की गई टीम ने छापेमार कार्रवाई शुरु कर दी। देरशाम शक के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के परिजनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भौंजला में अरविन्द यादव परिवार समेत रहता था। बीते रोज अरविंद के बहनोई शिवपाल निवासी सेंदरी टीकमगढ़ का निधन हो गया था। बुधवार को शुद्धता का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी संगीता के साथ बाजार में सामान खरीदने गया था। सामान खरीदकर दोनों लोग वापस घर लौट रहा था। जैसे ही अरविंद यादव अपनी बाइक से गांव के पास बने मुख्य चौराहा के पास पहुंचा, तभी दीवार किनारे खड़े बाइक पर दो युवकों ने अरविंद को गोली मार दी। गोली लगने से वह बाइक समेत पत्नी के साथ नीचे गिर गया। उधर, अचानक हुई गोलीबारी से वहां दहशत फैल गई। वहां के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं, घायल अवस्था में अरविंद यादव को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अरविंद यादव को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीनारायण गौतम, सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह मय स्टॉफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की मां शीला देवी ने बताया कि फरवरी में गांव में रहने वाले रिंकू ने उसके नाती  की पिटाई कर दी थी। इसका विरोध उन्होंने किया तो तभी से विपक्षी रंजिश मानने लगे थे। इसके अलावा 2021 में प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी रंजिश रखे हुए हैं। इसी रंजिश के चलते उसके बेटे की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वर्ष 2019 में भोजला गांव में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी नरेश अभी भी फरार चल रहा है। घायल अरविंद यादव उसी आरोपी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीएसी तैनात कर दी गई है । वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह सभी तैयारियाँ पूर्ण

झाँसी। शिव प्रताप शुक्ल अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में बुन्देखण्ड के 30 वें दीक्षांत समारोह में  महामहिम राज्यपाल कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल के आगमन को लेकर अधिकारियों के संग तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में आज 30 वां दीक्षांत समारोह  होगा। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को  कुलाधिपति पदक भेंट किए जाएगें। उन्होंने बताया की आडिटोरियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों  को किट वितरण समारोह आयोजित होगा, महामहिम राज्यपाल संवाद स्थापित करेंगी। उन्होंने बैठक में महामहिम राज्यपाल द्वारा  अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की भी जानकारी दी। समस्त अधिकारियों को बैठक की पूर्ण तैयारियों के साथ समय से  उपस्थित होने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करते हुए साफ-सफाई,
बेसहारा गोवंश को संरक्षित और सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को रूट पर विशेष साफ सफाई के  इंतजामात करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमोद झा नगर मजिस्ट्रेट ने महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के  कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सर्व प्रथम गर्ल्स होस्टल का लोकार्पण होगा, तदोपरांत ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह  आयोजित किया जाएगा। महामहिम राज्यपाल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, सभी आमंत्रित अधिकारी अपनी विभागीय  योजनाओं उनकी प्रगति सहित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक, पुलिस  अधीक्षक नगर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी, एसडीएम टहरौली गौरव आर्या,एसीएम अजय कुमार यादव,  एसडीएम न्याय सुश्री श्वेता साहू, डिप्टी सीएमओ डॉ अंशुमान तिवारी, सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार सहित अन्य विभागीय  अधिकारी उपस्थित रहे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी डीआरडीओ की प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. चंद्रिका कौशिक

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी का 30वां दीक्षांत समारोह आगामी 27 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें डॉ. चंद्रिका कौशिक, डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन), डिस्टिंग्विश्ड साइंटिस्ट एवं महानिदेशक, प्रोडक्शन कोऑर्डिनेशन एंड सर्विसेज़ इंटरेक्शन (पीसी एण्ड एसआई), मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
30 से अधिक वर्षों के उत्कृष्ट वैज्ञानिक अनुभव के साथ, डॉ. कौशिक भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास में अग्रणी रही हैं। वह सशस्त्र बल समन्वय, उद्योग एवं तकनीकी प्रबंधन, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, आंतरिक सुरक्षा तकनीकी आवश्यकताएं, तथा गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं सुरक्षा जैसे पाँच प्रमुख कॉर्पोरेट क्षेत्रों का नेतृत्व करती हैं।
रक्षा अध्ययन में डॉक्टरेट उपाधि प्राप्त करने वाली डॉ. कौशिक ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का मार्गदर्शन किया है, जिससे देश की रक्षा संरचना सुदृढ़ हुई है और भारत वैश्विक मंच पर आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभरा है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने कहा कि “डॉ. चंद्रिका कौशिक का हमारे दीक्षांत समारोह में स्वागत करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धियाँ और नेतृत्व हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

झाँसी में प्रथम बार जटिल हाईटल हार्निया का किया ऑपरेशन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज ने एक और उपलब्धि की हासिल
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में प्रथम बार जटिल हाईटल हार्निया का ऑपरेशन किया गया। इस प्रकार मेडिकल कालेज ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज के प्रिसिंपल मयंक सिंह और प्रोफेसर डॉ नीरज कुमार बनोरिया की टीम को बधाई दी है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में एक मरीज जिसका नाम महेन्द्र है। वह गुरसरांय का रहने वाला है। जिनको लगातार सीने में जलन और खाना खाने के बाद खाना दुबारा पेट से बापस गले में आने की तकलीफ थी। जिसके लिए वह महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 28 जुलाई को दिखाने के लिए आए। मरीज को भर्ती होने की सलाह दी गई और मरीज को डॉ. नीरज कुमार बनोरिया (विभागाध्यक्ष) (सर्जरी विभाग) के अंतर्गत भर्ती किया गया।

हाईटल हर्निया एक दुर्लभ बीमारी
भर्ती होने के पश्चात प्रोफेसर डॉ. नीरज कुमार बनोरिया ने मरीज की जाँचे कराने के उपरान्त यह पता चला कि निचला एसोफेजियल स्फिंक्टर और आपके पेट का ऊपरी हिस्सा आपके डायाफ्राम के माध्यम से आपके सीने के क्षेत्र में ऊपर की ओर खिसक गया है, इस बीमारी को “हाईटल हर्निया” नाम से जाना जाता है। यह एक दुर्लभ बीमारी है। हाईटल हर्निया के ज़्यादातर मामलों में, लक्षण नज़र नहीं आते और उन्हें इलाज की ज़रूरत नहीं होती। हाईटल हर्निया के और भी गंभीर लक्षण, जो बिगड़ सकते हैं, उनमें निगलने में तकलीफ़, सीने में जलन, डकार, थकान और सीने में दर्द शामिल हैं।

सर्जरी के छह घंटे पहले मरीज को भोजन और पानी नहीं दिया
इसके लिए मरीज को दूरबीन द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी गई। मरीज का ऑपरेशन 30 जुलाई 2025 को किया जाना सुनिश्चित किया गया, सर्जरी के निर्धारित समय के 6 घंटे पहले से मरीज को भोजन और पानी नहीं दिया गया। इसके पश्चात् टेम्परेचर, पल्स,ब्लड प्रेशर, शुगर के बारे में भी बताया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ईसीजी, ब्लड टेस्ट और एक्स-रे जैसी बाकी की जाँच पूरी की गयी। एनेस्थेएनेस्थेटिस्ट डॉक्टर सहित उनकी टीम को जाँच रिपोर्ट शेयर करते हुए मरीज का दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक प्रथम बार ऑपरेशन किया गया। मरीज ऑपरेशन के उपरान्त ठीक है और अब अस्पताल से उनकी छुट्टी की जा रही है।

डीएम ने सर्जरी एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम को दी बधाई
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कालेज में प्रथम बार हुए ऐसे जटिल ऑपरेशन को करने पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं डॉ. मयंक सिंह (प्रधानाचार्य) (मेडिकल कॉलेज) ने इस बीमारी को अत्यन्त दुर्लभ बताते हुए, सफलतापुर्वक ऑपरेशन करने के लिए सर्जरी विभाग की टीम एवं एनेस्थीसिया विभाग की टीम को बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के जटील ऑपरेशन करने के लिए दोनो विभागो को प्रोत्साहित किया।

सर्जरी विभाग की टीम ने किया था ऑपरेशन
सर्जरी विभाग की टीम में डॉ. (प्रोफेसर) नीरज कुमार बनोरिया (विभागाध्यक्ष), डॉ. राहुल लिटोरिया (एमएस), डॉ. विजय शर्मा, डॉ. शिखर, डॉ. शिष्टी, डॉ. संदीप, डॉ. अंशु , डॉ. नितिन, डॉ. विद्वषी, डॉ. संजीव, डॉ. चन्द्रप्रकाश, जटिल ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विभाग की टीम डॉ. फाहद, डॉ. रवि शंकर, डॉ. दत्ता, डॉ. अमित के साथ डॉ. अंजली, डॉ. शर्धि टीम में शामिल रहीं।

झांसी में अधिवक्ता पिता व पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत

डंफर और मारुति वैन की जोरदार हुयी भिड़ंत
गुरसरांय-कोटरा मार्ग बना ब्लैक स्पॉट
झाँसी । 19 जुलाई शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे गुरसरांय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गढ़वई के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक मारुति वैन और तेज रफ्तार डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौव प्रसाद शर्मा (80 वर्ष) पुत्र सूरज राम व इनका 56 वर्षीय पुत्र उपेंद्र शर्मा दोनों निवासी लखावती (हाल निवासी गुरसरांय),सोनू पुत्र बसंत निवासी ग्राम धगवां थाना एट जिला जालौन की मारुति वैन (वाहन संख्या यूपी 79 जे 7149) से गुरसरांय से उरई की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम गढ़वई के समीप सामने से आ रहे डंपर (वाहन संख्या यूपी 93 बीटी 7078) ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी गरौठा असमा वकार और थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय ने तत्काल राहत कार्य शुरू कराया और तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार और क्षेत्राधिकारी गरौठा असमा वकार,थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर वेद प्रकाश पाण्डेय सहित कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के भारी संख्या में लोग उक्त दर्दनाक घटना को सुनकर जमा हो गए और गुरसरांय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में इस घटना को सुनकर कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने समय तक पुलिस प्रशासन तीनों शवों का पंचनामा भर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर रवाना करने और विधिक कार्यवाही में जुटी हुई थी।

बेकाबू ओवरलोड भाग रहे वाहनों पर अंकुश न होने से लगातार बढ़ रही दुर्घटनायें
गरौठा तहसील का केन्द्र बिंदु गुरसरांय से कोटरा मार्ग होकर उरई जाने के लिए और उरई से टीकमगढ़ मध्यप्रदेश समेत कई जगह जाने के लिए यह सबसे सीधा,नजदीक मार्ग पड़ता है जिसके चलते लगातार ओवरलोड बालू आदि खनिज से भरे वाहनों से लेकर अवैध कारोबारियों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक फायदेमंद साबित हो रहा है और ओवरलोड तेज गति वाहनों पर प्रशासन का जरा भी अंकुश न होने के चलते इस मार्ग पर हर माह बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो चुकी हैं व हो रही हैं जिससे आए दिन लोगों को दुर्घटनाओं में जान गवांना पड़ती है। लेकिन आरटीओ से लेकर खनिज विभाग और प्रशासन ऐसे अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने में क्यों ढील बर्त रही है। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को अपनी दुर्घटनाओं में जान गवानी पड़ रही है और कई परिवार तो बुरी तरह बर्बाद हो गए हैं। लेकिन लगातार अखबारों से लेकर जनता द्वारा ओवरलोड अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही की मांग को प्रशासन द्वारा नजर अंदाज करने से यह घटनाएं लगातार घटती जा रही हैं। कस्बा व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर शासन और जनप्रतिनिधियों से इस सम्बन्ध में जल्द बड़ी कार्यवाही कर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

झांसी : मूल भूत सुविधाओं से अभी भी वंचित है पथरिया खिरक व खिसनी खुर्द के वाशिन्दे

पूर्व केंद्रीय मंत्री गाँव की समस्या को लेकर मिले जिलाधिकारी से
ग्रामीणों ने बताया समस्याओं का अम्बार
झाँसी | देश की आजादी के 78 वर्ष बीतने के बाद ब्लॉक बंगरा ग्राम पथरिया खिरक खिसनी खुर्द के निवासीगण मूलभूत सुविधाओं में मुख्यता जीर्णोक्षीण गड्डेदार कच्ची सड़क की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य से मिलकर समस्या बतायी| ग्रामीणों ने बताया कि खिसनी खुर्द से पथरिया खिरक लगभग 1.5 किलोमीटर मार्ग पर गहरे गढ्ढ़े हो गए, जिसमें राहगीरों का चलना दूभर है, जिसमें स्कूली बच्चों, बीमारी ग्रस्त मरीजों एवं गर्भवती महिलाओ का रास्ते में पैदल चल पाना मुश्किल है| ग्रामीणों ने बताया कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते समय खटिया पर रास्ते में ही प्रसव के दौरान बच्चे को जन्म दें दिया था | नाला पार करते समय प्राइमरी का छात्र स्कूल जाते समय पानी में बह गया था | लगभग 100 मीटर लम्बा नाला पानी के भीतर से गुजर कर पार पड़ता है | लगातार बारिश होने के कारण नाले सहित रास्ते में 5 से 6 फीट दूर तक पानी बहता है जिसके कारण आम ग्रामीणजनो का अन्य ग्रामों से संपर्क टूट जाता है भारी बरसात में कोई भी सरकारी कर्मचारी एवं अध्यापक स्कूल नहीं जाते हैं जिसके चलते ग्रामीण बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं, पक्का सड़क मार्ग न होने के कारण लोगों को कोई भी अनहोनी दुर्घटना होने का डर बना रहता है गांव वालों ने कई बार अधिकारी एवं कर्मचारियों को इस समस्या से अवगत कराया है | पथरिया खिरक में लगभग 1000 से अधिक आबादी होने के बाद भी गांव का विकास नहीं हुआ |
इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल अध्यक्ष सराफाबाजार,एडवोके ट विवेक बाजपेई, गिरजाशंकर राय जिला उपाध्यक्ष के साथ, हरगोविंद प्रकाश बालवीर हिदेश धर्मेंद्र नदी बृजभान भान सिंह नीरज सुरेश नारायण धनीराम रामप्रसाद धर्मावती गणेशी मिथिला रतीबाई, दिनेश महेंद्र शंकर कमलेश बृजलाल,बृजकिशोर दयाराम खरे संजीव रामदास, रईस,रामलाल, गणेश, दशरथ भूपेंद्र,राजकुमार, लचीया बाई पप्पू गुमनोबाई समस्त पथरिया खिरक निवासी उपस्थित रहे |

झांसी : सीज की गई शराब की कंपोजिट दुकान में 25 लाख को चोरी

पुलिस जाँच कर रही आखिर किसके पास थी दूकान की चाबी
झांसी। सीज की गई अंग्रेजी व बीयर की कम्पोजिट दुकान से बदमाश 25 लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
पूंछ स्थित अंग्रेजी व बीयर की कम्पोजिट दुकान जो कि 20 मई 2025 को आवकारी बिभाग द्वारा पुराना माल बेचने के आरोप में दुकान को सीज कर दिया गया था। तब से यह दुकान सीज पड़ी थी। शुक्रवार को आबकारी विभाग की टीम ने दुकान को ज़ब खोला तो पूछताछ में विभाग के लोगों ने यह बताया कि इसमें अंग्रेजी शराब के महंगे महंगे ब्रांड एवं बियर की पेटिया कुल मिलाकर 25 से 30 लाख रुपए कि शराब चोरी कि खबर लगने पर आबकारी टीम ने दुकान का मुआयना किया।
आबकारी विभाग के लोगों ने बताया कि यह दुकान अनुज्ञापी उषा देवी के नाम से थी जिसकी सूचना इनको दो-तीन दिन पहले आबकारी विभाग ने दी कि आपकी दुकान को निरस्त कर दिया गया है। चोरी की घटना मालूम पड़ते ही आबकारी विभाग के कर्मचारियों द्वारा दुकान में बाकी रखे माल की गिनती की गई एवं पूरा लेखा जोखा मिलाकर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है
गौरतलब बात यह है दुकान के आगे के ताले पूरी तरह से बंद मिले लेकिन दुकान के पीछे साइड का एक गेट बाहर की तरफ खुलता है जिसमें ताला लगा पाया गया। इसकी चाभी किसके पास थी यह एक पुलिस की जांच का मामला है। पुलिस की जांच के बाद ही सच सामने आएगा फिलहाल शराब के ठेके से 25 से 30 लाख की शराब आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार चोरी कर ली गई है।

झांसी : डीएम ने कहा- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई बच्चा वाहन लेकर स्कूल नहीं आएगा

पकड़े जाने पर अभिभावक पर होगी कार्रवाई
बच्चों के साथ दुर्घटना होने पर अभिभावक सहित प्रधानाचार्य पर दर्ज होगा मुकदमा, डीएम
एनएचएआइ झाँसी-उरई के अधिकारी को लगाई फटकार, ब्लैक स्पॉट पर साइन बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
झांसी। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूल प्रबंधक यह प्रमाणित करें कि कोई भी बच्चा बिना लाइसेंस के वाहन से स्कूल नहीं आएगा, यदि स्कूल की ड्रेस में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे द्वारा बिना लाइसेंस वाहन चलाने के दौरान यदि दुर्घटना होती है तो अभिभावक /प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज किया जाए। यह बात डीएम ने कलेक्ट्रेट नवीन भवन सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कही है।
उन्होंने प्रधानाचार्यों से कहा कि यदि बच्चा यातायात नियमों का उल्लंघन कर स्कूल आता है तो तत्काल अभिभावक को नोटिस के माध्यम से जानकारी दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने ई-रिक्शा के माध्यम से आने वाले बच्चों की लिस्टिंग करते हुए अभिभावक को जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए ताकि बच्चों को सुरक्षित किया जा सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देशित किया कि समस्त स्कूलों को सूचीबद्ध करते हुए रोस्टर बनाते हुए रैंडमली जांच करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए की बिना फिटनेस के स्कूल वाहन यदि संचालित होता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त होने पर एफआईआर दर्ज होगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद की यातायात व्यवस्था पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचएआई झाँसी-उरई के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए लगातार हो रहे एक्सीडेंट पर नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने ब्लैक स्पॉट पर “दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र” साइन बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिला अधिकारी न्याय अरुण कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे योगेन्द्र कुमार, सचिव जेडीए श्रीमती उपमा पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर, एसडीएम सदर गोपेश तिवारी,एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, एआरटीओ एस के अग्रवाल, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी संदीप शर्मा, एनएचएआई से रंजन सिंह सहित विभिन्न स्कूलों से आये स्कूल प्रबंधक/प्रधानाचार्य,बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, आटो एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

झांसी : मांग रहा था गुण्डा टैक्स , पुलिस ने पकड़ा तो चलायी गोली हुआ लंगड़ा , मुठभेड़ में गिरफ्तार

व्यापारी से मांग रहा था पंद्रह लाख की रंगदारी
बालेन्द्र गुप्ता / झांसी। चिरगांव में एक व्यापारी से पंद्रह लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में फरार चल रहे शातिर अपराधी की दिनदहाड़े स्वाट टीम से मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के एक पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस सहित बिना नंबर की बाइक अपाचे बरामद कर ली। इधर मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अफसर घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।
विवरण के मुताबिक चिरगांव थाना क्षेत्र के डेरा निवासी शातिर अपराधी धीरेंद्र राजपूत पर दर्जनों अपराधिक मामले दर्ज है। उस पर अभी हाल ही में चिरगांव में एक सराफा व्यापारी से पंद्रह लाख की रंगदारी न देने पर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। इधर व्यापारी से रंगदारी मांगने का मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने स्वाट ओर संबंधित थाना पुलिस को अपराधी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने ओर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। आज दोपहर एसएसपी के निर्देशन पर स्वाट टीम ओर मोठ थाना पुलिस अपराधी की धर पकड़ में लगी थी तभी मोठ के जंगलों में फरार चल रहे अपराधी वीरेंद्र राजपूत से पुलिस टीम का आमना सामना हो गया। अपराधी ने पुलिस को देख तमंचे से फायर झोंक दिया और भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा करते हुए जबाव में फायरिंग की तो उसके पैर में गोली जा लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। वही उसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस सहित बिना नंबर की अपाचे बाइक बरामद कर ली है। पुलिस टीम उससे पूछताछ कर रही है।