बागेश्वर पीठाधीश्वर ने हिंदुओं को एकजुटता का पढ़ाया पाठ कहा एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है
सदर विधायक के खुरहंड स्थित आवास पहुंचकर सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ में किया प्रतिभाग
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग खुरहंड कस्बा स्थित सदर विधायक आवास पहुंचे। वहां आयोजित सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मंच से संबोधित करते हुए शास्त्री ने हिंदुओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। कहा कि एकजुट रहोगे तो कोई तोड़ नहीं पाएगा।
बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर हेलीकाप्टर से आए। उनका उड़नखटोला आसमान में नजर आते ही बागेश्वरधाम और के साथ ही पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की जय-जयकार गुंजायमान होने लगी। हेलीकाप्टर से उतरने के बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां पर सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हजारों लोगों की भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर का स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बांदा के पागलो, अगर एकजुट रहोगे तो सुरक्षित रहोगे, कोई तोड़ नहीं पाएगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। इसके अलावा उन्होंने सत्संग भी किया। इसके तहत उन्होंने हनुमंत
कथा के तमाम प्रसंगों का बखान करते हुए कहा कि बजरंगबली की कृपा से कोई काम असंभव नहीं है। संकट मोचन का नाम लेकर कोई भी काम शुरू करो, सफलता जरूर मिलेगी।
तीन घंटे तक खुरहंड में रहे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करीब तीन घंटे तक खुरहंड में रहे। सुंदरकांड और हनुमान चालीसा वाचन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक आवास पर स्थित शिव मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने मंच का रुख किया। मंच से हजारों भक्तों को संबोधित करने के बाद वह सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी से काफी देर तक गुफ्तगू करते रहे। विदाई का समय आया तो कार में सवार बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर का दर्शन करने के साथ ही उन पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। जेसीबी मशीन के जरिए पुष्प वर्षा की गई। पूरे इलाके में बागेश्वरधाम की जय-जयकार गुंजायमान होती रही।
सामूहिक कन्या विवाह में आने का दिया आमंत्रण
बांदा। बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संबोधित करते हुए उन्हें आगामी 15 फरवरी को बागेश्वरधाम में 15 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक कन्या विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। कहा कि आप सभी लोग भी आकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दें। वहां आकर यह जरूर देखें कि बागेश्वरधाम की कृपा से सब काम किस तरह से हो रहा है। बताया कि 10 राज्यों के साथ ही नेपाल से भी कन्याएं सामूहिक विवाह में शामिल होंगी।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता
हम सब चलें गांव की ओर, गांव को विकसित करना ही उद्देश्य : श्याम बिहारी गुप्ता
विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश के तहत कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बाॅदा ऋषि मुनियों की धरती है, हम लोग बडे सौभाग्यशाली है कि भारत में जन्म हुआ है
बांदा। विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने हेतु एक भव्य व गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस के लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सचिव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता द्वारा की गई। सर्वप्रथम जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया। अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि बाॅदा ऋषि मुनियों की धरती है। हम लोग बडे सौभाग्यशाली है, कि भारत में जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा आयोग के बुन्देलखण्ड का प्रभारी होने के नाते उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों, आमजनमानस से अपील किया कि हम सभी लोगों को चले गाॅव की ओर, गाॅव को विकसित करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बुन्देलखण्ड में वर्षा के समय पानी को स्टोर करने की आवश्यकता है। 1947 में हमारी आबादी लगभग 34 करोड़ थी, लेकिन वर्तमान में हमारे देश की आबादी 140 करोड़ है। इसलिए हम सभी को स्वस्थ्य रहना होगा, जब हम स्वस्थ्य रहेंगे तब देश का विकास होगा, तो क्यों न किसानों, गाॅयों एवं खेती के द्वारा गौ आधारित खेती हम अपने गाॅव में करवायें और मिलेट्स की पैदावार भी करें और अपने गाॅव को आत्मनिर्भर बनायें। उन्होंने यह भी कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि बुन्देलखण्ड में पैदा हुए हैं।
विधायक नरैनी ओममणि वर्मा ने उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि जैसा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दिवस इस भव्यता के साथ कभी नही बनाया गया। जब से बीजेपी की हमारी सरकार आयी है तब से कोई भी कार्यक्रम हो, बडे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश की भूमि में चाहे श्री राम जी हों, ऋषि बामदेव हों, जिनका पूरा नाम पूरे विश्व में विख्यात हो। हमारा देश शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कें सहित इत्यादि कार्यों में विकास करने में प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन रहा है। पर्यटन विभाग के अंतर्गत अग्रिमा साहू, वेदान्सी बाजपेयी, पुलिस विभाग द्वारा दीपेन्द्र कुमार, संदीप पटेल, आनन्द कुमार, आकाश शुक्ला को सम्मानित किया गया। फायरमैन राजू को सम्मानित किया गया। निराश्रित महिला पेंशन कमला सोनी, सीमा बाजपेयी, निशा निगम को सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानन्द योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन का वितरण छात्रा कशिश, खुशबू, करिश्मा, अभिलाषा को किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत मीना, ईश्वरकृष्ण, सरोज, अबरार अली, सुरेश कुमार, अतुल को 50-50 हजार रूपये के ऋण के चेकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस, जिलाधिकारी जे. रीभा, पुलिस अधीक्षक श्री पलास बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय, एमएलसी प्रतिनिधि आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना भारती द्वारा किया गया।
रिपोर्ट : बालेन्द्र गुप्ता सम्पादक
केन नदी किनारे हो रहा खनन,आरती पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता
देर शाम किया गया केन घाट पर आरती का आयोजन
बांदा। गंगा समग्र कानपुर प्रांत एवं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में केन नदी आरती स्थल पर प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी भव्य केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया और केन मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि केन नदी में हो रहे चीरहरण से नदी की जलधारा प्रभावित होती नजर आ रही है, इस बात को लेकर सभी श्रद्धालुओं ने गहन चिंता जताई और केन नदी के भविष्य को लेकर खतरा बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बांदा शहर में जल का संकट उत्पन्न होता नजर आ रहा है दूसरी तरफ नदी में हो रहे अत्यधिक खनन से भी नदी पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब यह हाल अभी से है तो फिर गर्मियों के दिनों में तो लोग पानी के लिए तरस जाएंगे और गहरा जल संकट होने की संभावना हो सकती है। केन नदी में जलधारा को रोककर काफी ज्यादा मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है जिससे नदी के जलीय जीवों का जीवन भी संकट में है क्योंकि जलधारा प्रभावित होते ही जलीय जीव भी मृत हो जाएंगे जो पानी के अभाव में होगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भी केन नदी को लेकर गहरी चिंता जताई है साथ ही नदी में हो रहे अधिक मात्रा में अवैध खनन को लेकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला खाटू श्याम सेवा मंडल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी राहुल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष लोहा सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / बांदा टीम
70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का शत-प्रतिशत बनाया जाए आयुष्मान कार्ड : मंडलायुक्त अजीत कुमार
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मंडलीय व जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ आयुक्त ने की बैठक
स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सरल, सहज एवं प्रभावी रूप में पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता
बांदा। चित्रकूटधाम मंडलायुक्त अजीत कुमार ने चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसके अलावा उपचार व्यवस्था में लापरवाही न हो।
मंडलायुक्त ने कहा कि जिन संकेतकों पर प्रगति संतोषजनक नहीं है, उनमें आगामी माह तक ठोस सुधार परिलक्षित होना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया जाए, ताकि उन्हें बेहतर एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। स्वास्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को आच्छादित करने, गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर ए.एन.सी. जांच एवं टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त ने बाँदा एवं हमीरपुर के सीएमओ को आई.पी.एच.एल. को आगामी बैठक से पूर्व हर दशा में क्रियाशील कराने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि आशा एवं संगनी कार्यकत्रियों का मानदेय तत्काल भुगतान किया जाए तथा सभी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का ई.पी.एफ. उनके पी.एफ. खातों में जमा कराया जाए। ऐसा न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डॉक्टरों को ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से ई-ओपीडी सेवाएं संचालित करने और आमजन को इसके प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। मरीजों की सुविधा को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पंजीकरण व्यवस्था को डिजिटल व सरल बनाया जाए, ताकि मरीजों को लम्बी लाइनों से राहत मिल सके। इसके लिए ड्राइफकेस एवं आभा आईडी जैसी डिजिटल प्रणालियों को अपनाने और जनता को प्रेरित करने की आवश्यकता बताई। आयुक्त ने यह भी कहा कि जननी सुरक्षा योजना से संबंधित कोई भी आवेदन लंबित न रहे। अस्पतालों में डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और मरीजों के साथ सहजता एवं शालीनता से व्यवहार किया जाए। सभी आवश्यक दवाएं सरकारी अस्पताल से उपलब्ध कराई जाएं, तथा जो दवा अस्पताल में उपलब्ध न हो, उसे प्रधानमंत्री जनऔषधि केन्द्र से प्राप्त करने हेतु मरीजों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत अधिकाधिक महिलाओं को लाभ पहुँचाया जाए तथा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। आयुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सरल, सहज एवं प्रभावी रूप में पहुँचाने की है, जिसके लिए सभी अधिकारी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से कार्य करें।
प्रदेश समाचार / बांदा टीम
किसानों को दी जा रही हैं फसल बीमा योजना एवं भूमि मृदा परीक्षण की सुवधिायें – राजयपाल
आर्ट गैलरी और म्यूजियम का भी राज्यपाल ने किया उद्घाटन
बांदा। महामहिम राज्यपाल व कुलाधिपति कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय आनंदी बेन पटेल ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ किया। दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक छात्र-छात्राओं को पदक प्रदान किये। 350 छात्र/छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गयी। इससे पूर्व उन्होंने बॉदा कृषि विश्वविद्यालय में आर्ट गैलरी वं म्यूजियम का उद्घाटन भी किया।
दीक्षान्त समारोह में राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु निरन्तर कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने 12 छात्रों एवं 7 छात्राओं को विभिन्न संकायों के मेडल प्रदान किये। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी बढ रही है। कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में छात्राओं को आगे बढाया जाए। कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है, यह योगदान शिक्षा एवं अनुसंधान में भी हो। उन्होंने कहा कि जहां नारी है, वहीं सृजन है, महिलायें ही सृष्टि की रचना और पोषण करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 24 हजार करोड़ की धन धान्य कृषि योजना का शुभारम्भ किया गया है तथा उन्होंने दलहन के क्षेत्र में भी कार्य करने पर जोर दिया है। धन धान्य योजना प्रदेश में 12 जनपदों में संचालित की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की कृषि क्षेत्र की योजनाओं को कृषि विश्वविद्यालय छात्र/छात्राओं हेतु श्रोत तथा प्रोजेक्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय किसानों को इस योजना के बारे में बतायें और छात्र-छात्राओं को भी इसके अध्ययन के लिए प्रेरित करें।
तीन वर्षीय मासूम से दरिंदगी करने वाले दोषी को सजा-ए-मौत
विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट ने सोमवार की शाम सुनाया फैसला
कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय से जेल ले जाया गया दोषी
बांदा। मासूम बच्ची का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म करके उसे छिपा देने व इलाज के दौरान उसकी मृत्यु होने पर दोषी को विशेष न्यायाधीश पाक्सो प्रदीप कुमार मिश्रा की अदालत ने मृत्यु होने ते फांसी में लटकाए जाने का आदेश किया। साथ ही अन्य धाराओं में सजा सहित 65 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर एक-एक साल की सजा भुगतनी होगी। दोषी घटना के समय से ही जेल में निरुद्ध है। आज फैसला होने के बाद उसका पुनः सजायावी वारंट बनाकर जेल भेज दिया।
जिला शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह परिहार व विशेष लोक अभियोजक कमल सिंह गौतम व शिवपूजन सिंह पटेल ने बताया कि चिल्ला थाना के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 3 जून 2025 को रात्रि 11 बजे प्राथमिकी दर्ज करायी कि आज 3 जून 2025 को समय करीब 4 बजे उसकी तीन वर्षीय पुत्री को पड़ोसी सुनील कुमार पुत्र लोटन प्रसाद ने उसे बहलाफुसलाकर घर ले गया था। इसके बाद उससे दुकान से गुटखा मंगाया था। तब से उसकी पुत्री लापता है। सभी गांववासियों के साथ उसने खोजबीन की लेकिन पुत्री नहीं मिली। उसे शंका है कि सुनील कुमार ने उसकी पुत्री को गायब कर दिया है। प्रार्थनापत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने दोषी को घटना के दिन सुनील कुमार को गिरफ्तार करके उसकी निशानदेही पर पीड़िता के पहने हुए कपड़े बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले गया था। वहीं पर वह एक तमंचा छिपा रखा था। तमंचा लेकर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दिया। तब पुलिस ने फायरिंग किया तो उसके पैर में गोली लगी और उसको ले जाकर उसके कपड़े व तमंचा सहित दूसरे दिन उसकी साइकिल व पेटी व साइकिल में रबर बंधी थी। गवाहान बाबूलाल के समक्ष बरामद किया। पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे मेडिकल कालेज ले जाकर मेडिकोलीगल इको नामिनेशन कराया गया। जिससे उसके सात जाहिरा चोटें पायी गयी। 4 जून 2025 को पीड़िता के पिता, मां, दादी तथा दुकानदार सुरजिया के बयान लिए गए। विवेचक ने 6 जून 2025 को बाबूलाल का बयान कराया। 14 जून 2025 को विवेचक द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया गया। दोषी के विरुद्ध 9 जुलाई 2025 को आरोप बनाया गया। आरोप बनने के बाद 14 जुलाई से लेकर 30 जुलाई तक 11 गवाहानों के बयान कराए गए। 4 अगस्त 2025 को अभियुक्त सुनील कुमार के बयान सफाई के रूप में लिए गए। 8 अगस्त 2025 को बहस की गयी। दोनो पक्षों के अधिवक्ताओं के दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने सुनील कुमार को मासूम के साथ बलात्कार करने, उसकी हत्या का रूप देने के मामले में उसे फांसी की सजा सुनायी गयी। आदेश में न्यायाधीश ने यह लिखा कि मृत होने तक उसे फांसी पर लटकाया जाएगा। फैसला के समय दोषी के माता-पिता अदालत में मौजूद थे। फांसी की सजा सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू छलक रहे थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।
बांदा : बारिश बनी काल चार बच्चों समेत छह लोगों की मौत, बिलख उठे परिजन
बिसंडा के पिपरी खेरवा और गिरवां में ढहा मकान, तिंदवारी और जसपुरा में नाले में डूबे युवक
बांदा। गुरुवार की रात आंधी और मूसलाधार बारिश काल बनकर टूटी। बिसंडा क्षेत्र के पिपरी खेरवा गांव में मकान भरभराकर ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। गिरवां के इस्लामपुर में भी दीवार गिर जाने से युवक की मौत हो गई। तिंदवारी क्षेत्र के परसौंड़ा गांव में उसरा नाले पर दो सगे भाइयों की डूब जाने से मौत हो गई। जसपुरा क्षेत्र में नाले में डूब जाने से युवक की मौत हो गई। कई परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे गई। जिलाधिकारी जे. रीभा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरीखेरवा में गुरुवार रात मकान में रहने वाले 35 वर्षीय सुनील उर्फ छोटा कुशवाहा व उनके भाई राजू अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक घर धराशायी हो गया। मलबे में सुनील की मां 60 वर्षीय चंद्रप्रभा, पत्नी 29 वर्षीय विमला, पुत्र 7 वर्षीय पुष्पेंद्र, पुत्री 3 वर्षीय आरोही, 1 वर्षीय पुत्र गोलू, भाई अमर की पत्नी 30 वर्षीय मंदाकिनी, भतीजा 9 वर्षीय दिव्यांशु और 5 वर्षीय भतीजी प्रतीक्षा दब गईं। मकान गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी दौड़े और पुलिस को सूचना दी, लेकिन देरी होने पर ग्रामीणों ने खुद ही रेस्क्यू शुरू कर घायलों को बाहर निकाला। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान सुनील के दोनों बच्चे पुष्पेंद्र और आरोही की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जिलाधिकारी जे. रीभा अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मिलकर इलाज में कोई कमी न हो, इसके निर्देश दिए। इधर, गिरवां थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में गुरुवार रात 20 वर्षीय रीबू पुत्र हजरत गिरवां में किराए के मकान में माता-पिता के साथ रहता था। वह गिरवां बस स्टैंड में दुकान किए था। गुरुवार की रात को बारिश के चलते दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था, तभी घर के ही समीप नसीम की दीवार उस पर गिर गई। मलबे में दबकर रीबू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौडा गांव में हनुमान मंदिर के पास उसरा नाले के पानी में परसौडा गांव निवासी पप्पू का 12 वर्षीय पुत्र लवकुश व 10 वर्षीय पुत्र किशन पानी में डूब गए। लोगों नें शोर मचाया और तलाश की। गोताखोरों व फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम पुलिस ने लगातार जल भराव में बच्चों की खोजबीन की। पांच घंटे बाद दोनों बच्चों को नाला के पानी से बरामद किए गए। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि गोताखोरों फायर ब्रिगेड रेस्क्यू टीम पुलिस के अथक प्रयास से बच्चों को नाले से बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। मौके पर कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर ,पंचायत सचिव दिनेश यादव, ग्राम प्रधान समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। मृतक बच्चों के पिता पप्पू गांव में मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। मृतक दो बहन चार भाइयों में छोटे थे। इधर जसपुरा के सिकहुला गांव में दिनेश (22) की नाले में डूबकर मौत हो गई। मृतक 10 वर्षों से गांव के ही अमित सिंह के यहां रहकर काम कर रहा था। ग्राम प्रधान सुरेंद्रपाल व लालबाबू मिश्र ने बताया कि दिनेश मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह भैंस चराने गया था। सिकहुला गांव के पास से गुजर रहे बाँदा-हमीरपुर राजकीय मार्ग के किनारे स्थित नाले में भैंसें पार कर रही थीं। उसी दौरान दिनेश भी नाले में कूद गया। इससे डूबकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
राज्यमंत्री मौके पर पहुंचे, परिजनों को बंधाया ढांढस
तिंदवारी। परसौंडा के नाले में दो छोटे बच्चे व किशन वर्मा के पानी में डूबने से मौत हो जाने की खबर पाकर तिंदवारी विधायक और राज्यमंत्री रामकेश निषाद मौके पर पहुंचे और मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। प्राकृतिक आपदा मद से तत्काल पीड़ित परिवार को 4 -4 लाख की सहायता राशि प्राप्त कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी,देवेश मोनू, शिवम द्विवेदी मंडल महामंत्री, अलखनारायणं मिश्रा ,शिवाकांत मिश्रा ,रामप्रकाश मिश्रा ,देवेश मोनू मौजूद रहे।
बाँदा : चर्चित रेपकाण्ड में चौथे रईसजादे ने किया कोर्ट में सरेण्डर
कोर्ट खुलते ही गुपचुप तरीके से कोर्ट में हाजिर हुआ रेप का आरोपी
बांदा। जनपद में तीन युवतियों से हुए चर्चित रेपकाण्ड में जहां दो आरोपियों ने पुलिस ने पकड़कर व एक आरोपी गुटखा कारोबारी के कोर्ट में सरेण्डर करने के बाद गुरूवार को मामले के चौथे मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट खुलते ही गुपचुप तरीके से सरेण्डर कर दिया। वहीं न्यायालय द्वारा उसको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि शहर कोतवाली नगर में 22 मार्च को तीन युवतियों द्वारा शहर के तीन रईसजादों के खिलाफ जहां यौनउत्पीड़न व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले में एक अन्य मुख्य साजिशकर्ता नवीन विश्वकर्मा को भी मानव तस्करी का आरोपी बनाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जहां मीडिया की सुखिर्याबनन के बाद से पुलिस ने मानव तस्करी के आरोपी नवीन को जहां गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने बाद जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी लोकेन्द्र सिंह चंदेल को पुलिस ने गिरफ््तार कर न्यायालय में हाजिर किया था। जिसके कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा जा चुका है। उसी दिन मामले की तीसरे आरोपी गुटखा व होटल कारोबारी स्वतंत्र साहू उर्फ मईयन ने नाटकीय ढंग से कोर्ट में सरेण्डर कर दिया था। जिसे बुधवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। वहीं मामले के चाथे मुख्य आरोपी आशीष अग्रवाल ने गुरूवार को न्यायालय खुलते ही गुपचुप तरीके से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके न्यायालय द्वारा पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बांदा:प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
बांदा। महर्षि वामदेव सभागार में हीटवेव(लू प्रकोप) से होने वाली क्षतियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जागरूकता एवं तैयारियों की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा जी की उपस्थिति में समीक्षा ली गई। समीक्षा के दौरान तैयारियों को बेहतर उपयोग हेतु प्रतिभाग कर रहे जनपद के प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए। हीटवेव के प्रति जन जागरूकता प्रसारित करने हेतु आदेशित किया गया।
आज मीटिंग में जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार वर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स बचाव हेतु महिला एवं पुरुष वार्ड बनाए जाने, वायरस गोल की उपलब्धता एवं अन्य चिकित्सीय व्यवस्था रखने के निर्देश दिए स नगर पालिका रामनगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था वाटर कूलर तथा हिट व्यू के स्थल चिन्हित करने तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रमिकों हेतु शस्त्र प्रशिक्षण एवं बजट की व्यवस्था शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्याएं संस्थानों में हीट वेव से बचाव हेतु जागरूकता पेयजल एवं छाया की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए स विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्वाचित आपूर्ति सुनिश्चित कारण जाने तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस स्टैंड पर पेयजल छाया वाद की व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देशित किया गयास लू् एवं गर्म हवा हवा से बचाव हेतु फुल कपड़े पहने तथा हल्का एवं ताजा भोजन ग्रहण करने एवं बासी भोजन व दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें सुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमान शिवराज सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ श्रीमान प्रभाकर सिंह आदि जनपद के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।जनपद में सूचना विभाग को समय समय पर डिजिटल प्रिंट एवं शोशलमीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में परिवर्तन तथा स्कूलों में छाया एवं पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया गया वही पंचायती राज विभाग को मनरेगा में अवधि में बदलाव करने के कहा गया। तथा नगर पंचायतों में प्याऊ एवं छाया ब्यवस्था दुरूस्त किया जाने हेतु सचेत किया गया वही स्वास्थ्य विभाग को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ आर एस पाउडर ग्लूकोज आदि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कहा कहा गया।
अंबेडकर जयंती तक भाजपा चलायेगी उत्सव अभियान
6 से 14 अप्रैल तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
बांदा। उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे उत्सव अभियान के दौरान पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल तक पार्टी बृहद कार्यक्रम चलाएगी।
बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में आयोजित कामकाजी बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना तैयार की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में पदाधिकारियों का वृत्त लेते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने बैठक में अपेक्षित पदाधिकारियों को आगामी कार्ययोजना समझाते हुए बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ में बैठक कर सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। सभी कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाएंगे और ग्राम स्तर पर 6 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक द्वितीय चरण के घर घर संपर्क अभियान को पूरा करना है। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठी आयोजित की जाएगी जिसमें वर्तमान तथा पूर्व सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका तथा नगर पंचायत के चेयरमैन, सभासद,प्रधान, बी डी सी ,कोआपरेटिव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की लगभग 1000 संख्या की गोष्ठी प्रस्तावित की गई है। युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकाल कर जिले में कराए गए प्रमुख विकास कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। इस दौरान जिले में एक प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन आयोजित करने की योजना भी बनाई गई। जिसमें चिकित्सक,इंजीनियर,शिक्षक, व्यापारी, अधिवक्ता,साहित्यकार, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अन्य सभी प्रकार के प्रबुद्घजनों को आमंत्रित किया जाएगा। इसी दौरान महिला मोर्चा द्वारा ग्राम स्तर पर चौपाल लगाकर घर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती पर जिले के सभी बूथों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि दी जाएगी। जहां बाबा साहब की मूर्ति है वहां स्वच्छता अभियान चलाते हुए मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं सामाजिक समरसता पर किए गए कार्यों की चर्चा की जाएगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री तथा बबेरू चेयरमैन विवेकानंद गुप्ता द्वारा किया गया।
बैठक में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकरण कबीर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, अजय प्रताप सिंह, स्वर्ण सिंह सोनू, रमाकांत पटेल,गिरजेश तिवारी, शैलेन्द्र जयसवाल, राजेश सेन,ममता मिश्रा, डॉ धर्मेन्द्र त्रिपाठी, मनोज पुरवार,संतू गुप्ता,विष्णुप्रताप सिंह, आनंद स्वरूप द्विवेदी,दिनेश यादव, राजर्षी शुक्ला,धीरेन्द्र सिंह,उत्तम सक्सेना, संतोष नायक,सोशल मीडिया जिला संयोजक निखिल सक्सेना, जिला आई टी संयोजक दीपक राजपूत, प्रेमनारायण पटेल, मोहित गुप्ता, अमित सेठ भोलू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।













