सिंगर्रा में नगर निगम की भूमी पर हो रहे अवैध कब्जे हटाया

सिंगर्रा में नगर निगम की भूमी पर हो रहे अवैध कब्जे हटाया

झांसी। नगर आयुक्त निर्देशो के क्रम में सहायक नगर आयुक्त द्वारा मौजा सिंगर्रा में राज्य सरकार नगर निगम की भूमियांे का निरी क्षण किया गया। भूमि संख्या 3 रकवा 0.275 हे0 राजस्व अभिलेखो में नाला के रूप में दर्ज है। जो राज्य सरकार की सम्पत्ति है तथा नगर निगम झाँसी के प्रबन्धन में है। निरीक्षण के दौरान इस भूमि पर अवैध कब्जा कर किसी व्यक्ति द्वारा फाउण्डेशन बना लिया गया था। सरकारी भूमि पर बने हुये अवैध फाउण्डेशन को हटा कर लगभग 7000 वर्गफुट भूमि को कब्जा मुक्त कर सुरक्षित कराया गया तथा यह भी निर्देश दिये गये है कि सरकारी भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाये।
मौके पर कब्जा हटाते समय गौरव कुमार, सहायक नगर आयुक्त, कर्नल एस के सिंह प्रभारी प्रवर्तन दल, ओम प्रकाश सोनी सेवा निवृत्त नायब तहसीलदार ननि, हरिशंकर खरे सेवा निवृत्त राजस्व निरीक्षक,प्रवर्तन दल टीम, पुलिस बल सहित अरविन्द कुमार मिश्रा आउट सोर्स कार्मिक, आदि उपस्थित रहे।