सतर्कता अधिष्ठान, झांसी सेक्टर कार्यालय भवन का वर्चुअल शिलान्यास
छह करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनेगा दुमंजिला कार्यालय
2021 में जमीन करवाई गई थी आवंटित
झांसी। पुलिस महानिदेश, यूपी/ निदेशक सतर्कता अधिष्ठान राजीव कृष्ण द्वारा झांसी सेक्टर (विजिलेंस) के प्रस्तावित कार्यालय भवन का वुर्चअल शिलान्यास किया गया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सतर्कता अधिष्ठान के नौ सेक्टर कार्यालयों हेतु भिवन निर्माण की कार्रवाई प्रचलित थी। इनमें 22 नवंबर को झांसी सेक्टर (विजिलेंस) के कार्यालय भवन का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास के पहले अपर निदेशक सर्तकता अधिष्ठान श्रीमती मंजिल सैनी, संयुक्त निदेशक/विजिलेंस रामकिशन और एसपी विजिलेंस राजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यालय भवन के निर्माण हेतु पूजा अर्चना की। यह भवन झांसी महानगर में दस हजार वर्गमीटर भूमि पर निर्मित होगा। भवन दुमंजिला होगा जिसमें अधिकारियों के कार्यालय, सतर्कता थाना, गार्द रुम, गोपनीय शाखा, प्रधान लिपिक कार्यालय, दो सीओ कार्यालय, छह इंस्पेक्टरर कार्यालय व मीटिंग हॉल जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
अपर निदेशक सर्तकता अधिष्ठान श्रीमती मंजिल सैनी ने बताया कि इस भवन निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया। यह कार्यालय एक साल के अंदर बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी लागत छह करोड़ 26 लाख रुपया है। इसमें दो मंजिला बिल्डिंग व नीचे पार्किग की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि इस भवन निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। बताया गया है कि वर्ष 2021 में तत्कालीन विजिलेंस एसपी जियालाल यादव और सतर्कता थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने भवन के लिए जमीन आवंटित करवाई थी। निरीक्षक ने ही उक्त जमीन को दाखिल खारिज करवाया था। पहले उक्त जमीन ग्राम समाज के तहत आ रही थी। शिलान्यास के शुभ अवसर पर सर्तकता थाना प्रभारी एम पी सिंह, निरीक्षक पियूष पांडेय, सतीश चंद्र, नीरज सिंह, अतुल सिंह, आरक्षी महेश बादल, महिला स्टॉफ में सोनिया मिश्रा, किरन पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम






