भारत किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा: राजनाथ सिंह
भारत किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा: राजनाथ सिंह
तीन दिवसीय दौरे आये रक्षा मंत्री , लखनऊ में व्यापारियों के साथ मनायी दिवाली
लखनऊ। रक्षा मंत्री लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कैसरबाग स्थित विश्वेश्वरैया हॉल में व्यापारी मिलन कार्यक्रम में बोल रहे थे। यहां 500 से अधिक व्यापारियों के साथ दिवाली मनाई। रक्षामंत्री ने व्यापारियों से कहा- व्यापारी एक दिन तय करें। उस दिन साथ बैठकर समस्याओं पर चर्चा करें। सामूहिक चर्चा से ही समस्या का समाधान निकलता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत किसी की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करेगा। दुनिया का कोई भी देश गलतफहमी न पाले। रक्षा मंत्री ने इशारों में अमेरिका को चेतावनी दी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने दावा किया था कि बुधवार को पीएम मोदी ने उनसे कहा है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि बुधवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प की कोई बातचीत नहीं हुई थी। ट्रम्प ने अगस्त 2025 में भारत पर रूस से तेल खरीदने की वजह से 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया है। इस तरह अमेरिका अब तक भारत पर कुल टैरिफ 50% लगा चुका है। राजनाथ सिंह ने कहा- एक समय था कि देश रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था, लेकिन आज यह परिस्थिति बदल गई है। अब भारत 65 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का निर्माण अपनी जमीन पर ही कर रहा है। उन्होंने आगे कहा- 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 14वें स्थान पर थी, लेकिन आज चौथे स्थान पर है।
लखनऊ टीम / प्रदेश समाचार






