मौसम बदला, झांसी में तेज बारिश , किसानों के चेहरे मुरझाये
तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम
किसानों की आयी आफत
झांसी। अचानक मौसम बदल गया है। झांसी समेत अन्य जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है।कई जगह बूंदाबांदी हुई है। बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ हैऔर अभी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बताया जा रहा कि इस वारिस से किसानों को काफी नुक्सान होने वाला है। अभी धान की खेती खड़ी है और धान की कटाई भी चल रही है।
आज पूरे प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान उठा है। इसके चलते यूपी का मौसम बदला है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। बारिश के कारण आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम






