जो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवारियाँ भरकर ले जाते हैं उनकी खैर नहीं , जिलाधिकारी का फरमान जारी
1717 बिना हेलमेट दोपहिया वाहनो का किया चालान
सीसीटीवी कैमरें ना लगाए जाने पर कि नाराजगी व्यक्त
डीआईओएस से ली स्कूलों/ कॉलेजों में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम की जानकारी
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है, इसे सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने बस स्टैंड के पास अतिक्रमण को लेकर जैम की स्थिति लगातार बनी रहने पर विस्तृत चर्चा करते हुए वहां सुधार लाए जाने के निर्देश दिए। यह निर्देश उन्होंने सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए है।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने बैठक में आम जन मानस को सुविधाजनक यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के दृष्टिगत नेशनल हाइवे, स्टेट हाईवे एवं मेजर डिस्ट्रिक रोड से निकलने वाले लिंक ग्रामीण मार्गों पर स्पीड टेबल टॉप बनाए जाने,जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जन सामान्य के लिए सुरक्षित किए जाने की समीक्षा करते हुए 112 जंक्शन के सापेक्ष अब तक 80 पर कार्य पूर्ण करने पर संतोष व्यक्त किया और शेष कार्य को नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच-24 रिछारिया पेट्रोल पंप के अवैध कट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ब्लैक स्पॉट बनाते हुए कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के क्रम में एनएचएआई झांसी के द्वारा कोई कार्य न किए जाने पर फटकार लगाई।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नोडल अधिकारी अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की जनपद के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड से निकलने वाले लिंक/ग्रामीण मार्गों पर स्पीड टेबल टॉप बनाए जाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 112 स्थान को चिन्हित किया गया है जिसमें 80 स्थानों पर कार्य पूर्ण कर लिया जिससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त 32 जंक्शनों पर कार्य किया जाना है, जिसे माह नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
एआरटीओ हेम चन्द्र गौतम ने बताया कि मानी सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में ओवरलोडिंग (मालवाहन)91 लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही अग्रसारित की गयी है। इसके अतिरिक्त 1717 बिना हेलमेट दोपहिया वाहनो का चालान किया गया, 130 वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, 13 ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, सीओ ट्रैफिक रामवीर सिंह,नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, डीआईओएस रति वर्मा, एनएचएआई से रंजन सिंह सहित बस एसोसिएशन, ट्रक एसोसिएशन, आटो एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल ना हो,कक्ष निरीक्षकों द्वारा की जाए प्रॉपर जांच : जिलाधिकारी
01 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में 3360 अभ्यर्थी होंगे शामिल एवं 02 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा में 3120 अभ्यर्थी होंगे शामिल
समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर की क्रियाशीलता का किया निरीक्षण
परीक्षा के दौरान सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर रहेगें मौजूद
जनपद में द0प्र0स0 की धारा- 163 प्रभावी रहेगी, जिसका अधिकारी /मजिस्ट्रेट सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें
नगर के 10/11 परीक्षा केंद्रों पर 01एंव 02 नवंबर 2025 को एक पाली में उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड लखनऊ की परीक्षा होगी आयोजित
झांसी। जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भतीॅ एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 01 नवंबर 2025 को तथा पुलिस उप निरीक्षक गोपनी सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 01नवंबर-2025 को एक पाली में पूर्वान्ह 10:00 से 12:00 तक तथा 02 नवंबर-2025 एक पाली पूर्वान्ह 10.00 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित होने वाली परीक्षा कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित केन्द्र व्यवस्थापकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद में नकल किसी भी दशा में बर्दास्त नही होगी। परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी किसी भी दशा में शामिल नहीं हो, इसे उन्होंने कक्ष निरीक्षकों से सावधानी पूर्वक जांच करते हुए सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का गंभीरता से परीक्षंण उपरांत ही कक्ष में प्रवेश कराया जाए।
नगर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ( कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेट-ए/लिपिक संवर्ग)-15- 2025 के कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेट पदों पर सीधी भर्ती-2023 की परीक्षा 11 केंद्रों पर दिनांक 01नवंबर -2025 को तथा 02 नवंबर-2025 पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर संपादित होगी। परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानाचार्य अथवा केन्द्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा,वॉइस रिकॉर्डर के साथ विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प आदि की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किये जाने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, एंड्राइड फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगें, उन्होंने परीक्षार्थियों की जांच के दौरान ही अलग कक्ष में जमा कराने की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नकल विहीन और स्वच्छता पूर्ण परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में परीक्षार्थियों की तलाशी सावधानीपूर्वक ली जाए, विशेष रूप से महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला शिक्षिका द्वारा ही लिए जाने के निर्देश दिए।परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता, इसके अतिरिक्त सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किए ज़ाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, पुलिस अधीक्षक नगर सुश्री प्रीति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा सहित समस्त केन्द्र व्यवस्थापक स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।
प्रदेश समाचार / सिटी रिपोर्टर झाँसी







