लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास ) ने बनाया ममता गोस्वामी को झांसी जिला अध्यक्ष

झांसी में संगठन का तेजी से विस्तार करने के निर्देश
झाँसी। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बुन्देलखण्ड में पार्टी संगठन का विस्तार करते हुए झाँसी में अशोक सनफ्रान सिटी निवासी व मूलता जनपद ललितपुर के तालबेहट निवासी प्रभात गोस्वामी उर्फ़ कल्लू गोस्वामी की पत्नी श्रीमती ममता गोस्वामी को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास का झांसी जनपद का जिला अध्यक्ष घोषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने उन पर विश्वास जताते हुए यह भी कहा है कि उनके मनोनयन से संगठन को बल मिलेगा और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हाथों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उन्हें आदेशित किया है कि झांसी जनपद में पार्टी संगठन का तेजी से विस्तार करें और मजबूती के साथ कार्य करें।