परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष के अन्दर पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र ही ले जायेंगे : एसएसपी

परीक्षा केंद्र के सेक्टरों के प्रभारी सीओ स्तर के अधिकारी होंगे
एक और दो नवंबर को होगी पुलिस भर्ती परीक्षा, झांसी में में बनाए गए दस केंद्र
झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों पर सीधी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा एक नवंबर को 11 केंद्रों और पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दो नवंबर को होगी। झांसी जिले में दस परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षाओं के संबंध में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र पुलिस प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो केंद्र की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा का समग्र जिम्मा संभालेंगे। प्रशासनिक नियंत्रण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर बनाया गया। इन सेक्टरों के प्रभारी सीओ स्तर के अधिकारी होंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बीबीजीटीएस  मूर्ति ने कहा कि परीक्षार्थियों को सूचना पट पर सूचना अंकित कराकर स्पष्ट कर दिया जाये कि परीक्षा कक्ष के अन्दर पेन, प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र के अतिरिक्त अन्य समस्त उपरोक्त सामग्री ले जाना वर्जित है। इसका उल्लंघन करने अथवा अभ्यर्थी द्वारा लिखित परीक्षा देते हुये किसी अनुचित साधनों का प्रयोग करने, कदाचार के दोषी होने या अन्य अभ्यर्थियों की सहायता लेने अथवा उनकी साहयता करने पर उसे परीक्षा के वारित करने हुये अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा ।
उन्होंने बताया कि चेकिंग/फ्रिस्किंग टीम प्रभारियों के ब्रीफ किया गया कि महिलाओं की चेकिंग/फ्रिस्किंग हेतु पूर्व से ही समस्त कार्यदायी संस्था से समन्वय स्थापित कर कैनोपी की व्यवस्था करवाने के उपरान्त ही चेकिंग की जाये किसी भी दशा में महिलाओं की खुले स्थान पर चेकिंग/फ्रिस्किंग न की जाये । उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर नियमानुसार जिनके पास मोबाइल फोन होना चाहिए, उनके अतिरिक्त कोई भी मोबाइल फोन या अन्य कोई भी इलेक्ट्रानिक गेजेट परीक्षा केन्द्र के अन्दर नही ले जायेगे । परीक्षा केन्द्र के मुख्य प्रवेश द्वार, सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम एवं परीक्षा कक्षों में मानकों के अनुसार सीसीटीवी लगाये जाने तथा उसके स्टोरेज की व्यवस्था का निरीक्षण करने हेतु ब्रीफ किया गया । गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविन्द कुमार मौजूद रहे।

प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण ठीक से करें – बीबीजीटीएस मूर्ति

शिकायतकर्ताओं को दिलाया न्याय का भरोसा
झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा जन-सुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में आए आगन्तुकों/शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनकी समस्याओं/प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद झाँसी पुलिस कार्यालय में शिकायतों को पूरी तरह से सुनते है और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते है। इसके अलावा शिकायत का निस्तारण हुआ कि नहीं यह भी जानकारी करते है।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम

अंतर्जनपदीय रायफल, रिवॉल्वर, पिस्टल, कार्बाइन एवं अलार्म एफीसिएंसी का शुभारंभ

झांसी। जनपद झाँसी में 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट एवं अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता वर्ष 2025 का भव्य शुभारंभ बीबीजीटीएस मूर्ति, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में 27वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस शूटिंग स्पोर्ट अलार्म एफीसिएंसी प्रतियोगिता 2025 (रायफल, रिवॉल्वर, पिस्टल, कार्बाइन एवं अलार्म एफीसिएंसी दौड़ प्रतियोगिता) का शुभारंभ किया गया।

इस प्रतियोगिता में कानपुर जोन के समस्त जनपदों से आई पुलिस टीमों द्वारा भाग लिया जा रहा है, जिसमें पुलिसकर्मियों की निशानेबाजी, शारीरिक दक्षता, एवं अलर्टनेस का परीक्षण किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के भीतर सामूहिक सहयोग, अनुशासन, और कार्यकुशलता को बढ़ावा देना है। शुभारंभ के अवसर पर मूर्ति ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल पुलिसकर्मियों की दक्षता को परखने का माध्यम हैं, बल्कि इनके माध्यम से पुलिस बल के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन एवं फिटनेस को भी सुदृढ़ किया जाता है। एसएसपी झाँसी द्वारा सभी प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।