झाँसी : पंजीकृत लाभार्थियों के यहा सोलर पैनल लगाना सुनिश्चित करें- सीडीओ

शहरी क्षेत्र एवं निकायों पर करें फोकस, वेंडर्स डोर टू डोर दें योजना की जानकारी
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कि समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए ताकि मार्च 2027 तक जनपद को आवंटित लक्ष्य पूरा किया जा सके।
उन्होंने योजना में प्रगति लाए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने वेंडर्स को भी योजना में प्रगति लाए जाने हेतु संवेदनशील होकर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा की जनपद में 1177 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने योजना अंतर्गत आवेदन कर दिया है परंतु उन्होंने अभी तक वेंडर्स का चयन नहीं किया है। ऐसे आवेदनकर्ताओं से वेन्डर्स सम्पर्क करते हुए सोलर स्थापित करना सुनिश्चित करें। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं समीक्षा बैठक करते हुए कहा जनपद में 743 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने आवेदन करते हुए वेंडर्स का चयन भी कर लिया लेकिन अभी तक सोलर पैनल नहीं लगवाया है ऐसे उपभोक्ताओं से वेंडर्स व्यक्तिगत संम्पर्क करते हुए सोलर पैनल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना प्रधान मंन्त्री की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं और यह एक सरकारी योजना है जिसका उद्देश्य भारत में घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त उन्होंने लाइन लॉसेस वाले क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के निर्देश दिए, ताकि बिजली चोरी को प्रभावी ढंग से रोका जा सके। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में सोलर पैनल लगाए जाने कार्य में प्रगति लाने के लिए उन्होंने पंजीकृत उपभोक्ताओं की सूची वेंडर्स को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना अधिकारी वैकल्पिक ऊर्जा वीरेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद को 50 हजार का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष अब तक 2451 लाभार्थियों के यहां योजना अंतर्गत सौलर पैनल लगा दिए गए हैं। इस पहल में लोगों के बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी शामिल है और वित्तीय बोझ को कम करने के लिए भारी रियायती बैंक ऋण प्रदान किए जाते हैं। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विद्युत ग्रामीण रमाकांत दीक्षित, अधिशासी अभियंता विद्युत श्रीमती रेनू वर्मा, उप प्रबन्धक अग्रणी बैंक भानु प्रताप सिंह, अटल जैन अटल एंटरप्राइजेज,जीतेंद्र सक्सेना, कल्याण सिंह सहित समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य वेंडर्स उपस्थित रहे।