झाँसी : पूनम शर्मा बनीं फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष
महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और नीति-निर्माण में नए प्रतिमान स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम
झांसी। देश के महिला-केंद्रित व्यापार एवं उद्यमिता मंच फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन (एफएलओ) के 41वें वार्षिक सत्र के अवसर पर सुश्री पूनम शर्मा ने एफएलओ की 42वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। एफएलओ, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FICCI) का महिला प्रभाग है और यह दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे पुराना और प्रमुख महिला-नेतृत्व वाला व्यापारिक चैंबर माना जाता है।
इस अवसर पर पूनम शर्मा ने कहा कि मेरे नेतृत्व में एफएलओ का उद्देश्य महिलाओं की आवाज़ को ताकत देना होगा — ऐसी आवाज़ जो न केवल समाज की सोच को बदल सके, बल्कि नीति-निर्माण और आर्थिक निर्णयों को भी प्रभावित कर सके। हम ऐसा वातावरण बनाएंगे जिसमें महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, नेतृत्व करें और उद्यमिता के क्षेत्र में क्रांति लाएं। एफएलओ की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सुश्री शर्मा का कार्यकाल वर्ष 2025-26 तक रहेगा। अपने इस कार्यकाल के दौरान वह महिलाओं को नेतृत्व और आर्थिक भागीदारी में आगे लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और पहलों का संचालन करेंगी। उनका फोकस विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, कौशल विकास, स्टार्टअप्स को सहयोग, और नीति-स्तर पर महिला हितैषी निर्णयों को बढ़ावा देना रहेगा।
उनका समर्पण महिला सशक्तिकरण के प्रति भी रहा है। उन्होंने वीरांगना फाउंडेशन के माध्यम से महिलाओं के लिए अनेक सामाजिक और आर्थिक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। एफएलओ की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती शर्मा का ध्यान महिलाओं को नई सोच और नवाचार की शक्ति से जोड़ने, उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा बनाने और भविष्य की नीतियों में महिलाओं की भूमिका को सशक्त करने पर केंद्रित रहेगा। वे चाहती हैं कि महिलाओं की भागीदारी सिर्फ घरेलू सीमाओं तक सीमित न रहकर, वह उद्योग, व्यापार, तकनीक, नीति-निर्माण और नेतृत्व की हर दिशा में मजबूत हो।
झाँसी : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को मिली एक और एतिहासिक उपलब्धि
आईआईआरएफ 2025 रैंकिंग में भारत में 35 वां और यूपी में 4 वां स्थान
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग संस्थान ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 में भारत में 35 वां स्थान और उत्तर प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्टता को साबित किया है। यह सफलता केवल एक संस्थान की उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालय की वर्षों की कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए कुलपति ने आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सोमा अनिल मिश्रा और उनकी समर्पित टीम के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। यह उनकी अथक मेहनत, नवाचार और गुणवत्ता उन्मुख शिक्षण का ही परिणाम है कि आज विश्वविद्यालय इस प्रतिष्ठित सूची में अपनी पहचान दर्ज करा सका है। साथ ही, विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील कुमार काबिया और उनकी समर्पित टीम की भी सराहना की गई है।
कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि “बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण है। विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर एंड टाउन प्लानिंग संस्थान ने IIRF 2025 रैंकिंग में भारत में 35 वां और उत्तर प्रदेश में 4वां स्थान प्राप्त कर हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता को एक नया आयाम दिया है। यह उपलब्धि न केवल विभाग की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि विश्वविद्यालय की निरंतर विकासशील सोच और नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली को भी दर्शाती है।
इस समारोह में विशेष रूप से प्रो. देवेश निगम, प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. आलोक कुमार वर्मा, प्रो. काव्या दुबे, डॉ. पीयूष भारद्वाज, डॉ. अनु सिंगला, डॉ. अनुपम व्यास, डॉ. लवकुश द्विवेदी, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. शशि आलोक, श्री अनिल बोहरे, डॉ. अतुल प्रकाश खरे, डॉ. ऋतु शर्मा, डॉ. कौशल त्रिपाठी, डॉ. आशीष वर्मा, आर्किटेक्ट राहुल पाठक, आर्किटेक्ट शादीलाल, डॉ. संदीप वर्मा, हेमंत चंद्रा सुश्री हितिका यादव, शिवांगी तिवारी श्री राकेश नायक सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
झाँसी : कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डॉ. राजशेखर
अप्रैल माह के अंत तक सभी कार्य पूरे किए जाएं
निर्माणाधीन ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा
एमडी जलनिगम को दिया सुझाव, पानी की वेस्टेज हो कम – लोगों को करें जागरूक
ग्रामीण क्षेत्र में जलापूर्ति के दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित न हो
झांसी। उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक डॉ राजशेखर ने विकास भवन सभागार में जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्माणाधीन दस ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा की। उऩ्होंने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी दी कि अप्रैल माह के अंत तक सभी कार्य शत-प्रतिशत पूरे किए जाएं, अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों एवं एजेंसियों के प्रतिनिधियों से कहा कि बुन्देलखण्ड जैसे ड्राई एरिया में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है परन्तु मैनपॉवर बढ़ाते हुए किए जा रहे कार्यों को जल्द पूर्ण करें और क्षेत्र में शत प्रतिशत शुद्ध पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने ग्राम समूह पेयजल योजना इमलौटा के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 87 गाँव के सापेक्ष 37 गांव में ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति है,शेष गांवों का कार्य पूर्ण करते हुए जल्द आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने टहेरका ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि झाँसी आने का उद्देश्य यही है कि गर्मी का मौसम है और क्षेत्र में पानी की समस्या है। अत: कार्यदाई संस्थाओं को मेन पावर बढ़ाकर काम जल्द पूरा करना होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कमिटमेंट करेंगे उसे शत प्रतिशत पूरा करना होगा। टाहेर का ग्राम समूह पेयजल योजना में 93 गाँव के सापेक्ष 43 गाँव कमीशन्ड हो गए हैं और 17 गावों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने इस माह 35 गाँवों में सप्लाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि मैन पॉवर बाराते हुए कार्य त्वरित गति से पूर्ण करें।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत एक-एक गाँव चैकिंग की गई जिसमें पाइप लाइन डाले जाने में सड़क की गहराई, पाइप की गुणवत्ता तथा घर तक संयोजन को देखा गया। दूसरी बार पूरी क्षमता से पानी सप्लाई करने के बाद चेकिंग की गई और जहाँ समस्या पाई गई उसे तत्काल ठीक कराया गया। इस प्रयास से गांव में शत प्रतिशत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद, मुख्य अभियंता जल निगम राकेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे योगेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता अवनीश कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम रणविजय सिंह सहित सभी कार्यदाई संस्थाएं व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
ललितपुर : गैर जनपद झांसी स्थानांतरित होने पर थानाध्यक्ष जखौरा दी गई विदाई
अपनी कुशल कार्यशैली से कई वारदातों का किया खुलासा
ललितपुर। जखौरा के थाना परिसर में बुधवार को समस्त थाना स्टाफ द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर का गैर जनपद स्थानांतरण झांसी होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान थाना परिसर में विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान समस्त थाना स्टाफ ने थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर विदाई दी गई। इस मौक़े पर कम्पनी कमान्डर इन्द्रपाल सिंह तोमर,उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह,हैड कांस्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार ने संयुक्त रूप से शाल उड़ाकर व भगवान भोलेशंकर की पीतल की मूर्ति भेंट कर भावभीनी विदाई दी। थानाध्यक्ष जखौरा ने अपनी कुशल कार्यशैली से कई वारदातों का खुलासा किया, फरार आरोपियों की धड़पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया है और जो भी फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर थाने में पहुंचता था, तो उसको बैठालकर उसकी पूरी बात सुनते थे और तत्काल उस प्रार्थना पत्र पर कार्यवाही करते थे। थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और इनकी क्षेत्रवासियों में छवि बहुत अच्छी रही। क्षेत्रवासियों ने भी इनके कार्यकाल की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे ही सच्चे सिपाही एवं ईमानदार की हर किसी नागरिक को जरुरत है। हर एक इंसान की पहचान उसके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से होती है। पुलिस के इतिहास में थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर ने ईमानदारी की नई छाप छोड़ी है। थानाध्यक्ष जखौरा के जितने गुण बताये जाये उतने कम है। थानाध्यक्ष जखौरा ने अपनी कार्यप्रणाली से जनता का विश्वास व भरोसा जीता है। समस्त थाना स्टाफ ने थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर की विदाई करते हुये उनके मंगलमय जीवन की कामना की और कहा कि आप हम सभी लोगों को बहुत याद आयेंगे। इस विदाई समारोह कार्यक्रम में कम्पनी कमान्डर इन्द्रपाल सिंह तोमर,हैड कांस्टेबल अरविन्द कुमार,उप निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह,उप निरीक्षक विनोद कुमार,उप निरीक्षक जय सिंह,उप निरीक्षक अवधेश कुमार,उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कान्स्टेबल चन्द्रकान्त शर्मा, कान्स्टेबल रोहित कुमार, कान्स्टेबल संदीप यादव, कान्स्टेबल प्रभाकर , कान्स्टेबल संदीप गुप्ता,महिला कान्स्टेबल आंचल महिला कान्स्टेबल माधवी शर्मा,हैड कांस्टेबल ड्राईवर साहब, कान्स्टेबल मुकेश कुमार, कान्स्टेबल वंशल,पी आर डी दुर्ग सिंह, पी आर डी रामराजा, होमगार्ड संतोष कुमार उपस्थित रहे।
ललितपुर : बिनैका टोरन काण्ड में सनकी आरोपी बच्चे के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस गाँव जाकर मामले की कर रही जांच
दिव्यांग मासूम की मुँह से कई जगह काटने से इलाज कें दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई थी मौत
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम बिनैका टोरन काण्ड में पुलिस ने करीब 10 बर्षीय आरोपी ऋषिकेश के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया। इसके साथ ही किशोर को अपनी हिरासत में ले लिया और गांव जाकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बतातें चलें कि गांव में एक सनकी ऋषिकेश द्वारा पड़ोसी सुजान सिँह के 6 बर्षीय दिव्यांग मासूम को कई जगह मुंह से काटकर गंभीर रूप से घायल किया था और उसका गुप्तांग भी काट दिया था। जिसके चलते गंभीर हालत में मासूम को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त मामले में कार्यवाही करने की पुष्टि की।
बीते तीन दिन पूर्व ग्राम बिनैका टोरन निवासी ऋषिकेश पुत्र मनोहर लोधी ने पड़ोस में ही रहने वाली सुजान सिंह पुत्र रामस्वरूप लोधी के मासूम दिव्यांग बेटे को उस समय अकेला पाकर शरीर पर जगह-जगह अपने मुंह से काट दिया था, जब उसके परिजन अपने-अपने काम से गए हुए थे। इस दौरान सनकी ने मासूम के गले सीना को जख्मी किया और उसके साथ साथ गुप्ताग को भी काट दिया था। जब मासूम जोर-जोर से चिल्लाया तब आसपास के लोगों ने उसके चिल्लाने की आवाज सुनी और तत्काल इस घटना की सूचना उसकी मां भावना को दी। जिसके बाद परिजनों ने मासूम को सीएचसी जखौरा में भर्ती कराया था जहां से उसे जिला चिकित्सालय और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। झांसी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता का आरोप था कि थाने में शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया और ठंडे बस्ते में भी डाल दिया। मासूम की मौत के बाद थाना जखौरा पुलिस ने दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर आरोपी ऋषिकेश के खिलाफ धारा 105 में मामला पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही पुलिस की एक टीम मृतक के गांव पहुंची जहां पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी किशोर को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है और उससे भी पूछताछ कर रही है।
इनका कहना है :
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि बिनैका टोरन मामले में मृतक के पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर थाने में सुसंगत धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। क्योंकि दोनों बच्चे पड़ोसी है और यह घटना खेल-खेल में कारित की गई है।
महोबा : मुख्य सचिव करेंगे कुलपहाड़ ड्रिप एंड स्प्रिंकलर परियोजना का निरीक्षण
सभी आवश्यक तैयारियों लेकर डी एम व एस पी ने अधिकारियों के साथ परियोजना स्थल व हैलीपैड का किया निरीक्षण
क्षेत्र के हजारों किसानों को इसी गर्मी में सिंचाई परियोजना का मिलेगा लाभ, सिंचित होगी खेती
महोबा । मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को कुलपहाड़ क्षेत्र स्थित भटेवरा में निर्मित स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। उनके भ्रमण की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से आज गुरुवार को जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कुलपहाड़ के भटेवरा स्थित स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना एवं हैलीपैड का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर अधिशाषी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिये गए कि सभी तैयारियां पूर्ण कराते हुए योजना को इसी ग्रीष्मऋतु में शुरु कराकर क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण केे दौरान बताया गया कि बुन्देलखण्ड पैकेज से पोषित कुलपहाड़ भटेवरा स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना जिला महोबा तहसील तहसील कुलपहाड़ में पम्प हाउस बनाकर, पाईप लाइन के माध्यम से प्रेशराइजड रिप्रकंलर सिंचाई पद्धति द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । यह योजना पूर्ण हो चुकी है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाना है, परियोजना का गहनता से निरीक्षण करने के लिए शासन ने मुख्य सचिव को जनपद भेजा है, ताकि जल्द ही इसके सम्बंध में निर्णय लिया जा सके।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी कुलपहाड़ अनुराग प्रसाद, जिला उद्यान अधिकारी, उप कृषि निदेशक सहित सिंचाई विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
महोबा : शिकायतों का निस्तारण ठीक से करें – पुलिस कप्तान
पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
पीड़ितों से एक-एक कर सुनी उनकी समस्याएं
महोबा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा जनपदवासियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण व उनको त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोबा में जनसुनवाई की गयी। पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाते हुये पीड़ितों से एक-एक करके उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया है। जनसुनवाई के दौरान जो भी फरियादी अपनी शिकायत/समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ पुलिस अधीक्षक महोबा के समक्ष आये थे उन सभी की समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किये/कराये जाने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त हुई शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
हमीरपुर : बेतहाशा हो रही हरे पेड़ों की अवैध कटान
दिनभर फर्राटा भरते हैं लकड़ियों से भरे टैक्टर,
हमीरपुर। जनपद के राठ क्षेत्र में इन दिनों हरे पेड़ों की अवैध कटान माफियाओं के द्वारा अविवेकपूर्ण व अवैध तरीके से की जा रही है। तथा हरे पेड़ों की कटी लकड़ियों से लोड सैकड़ों ट्रैक्टर नगर के मुख्य मार्ग से निकलते हुए फर्राटा भरते हैं। बता दें कि राठ क्षेत्र में इन दिनों वन और लकड़ी माफियाओं का तेजी से जन्म हुआ है और सभी वन और लकड़ी माफिया सफेदपोशों और भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों की बदौलत राठ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण इलाकों में हरे पेड़ों की जमकर अवैध तरीके से कटान कर रहे हैं। राठ क्षेत्र के चरखारी रोड पर स्थित लगभग आधा दर्जन गांवों के जंगलों व मझगवां थाना क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों सहित राठ नगर से सटे हुए अन्य सीमावर्ती गांवों में वन और लकड़ी माफियाओं के द्वारा महिलाओं के द्वारा कम समय में अमीर बनने की ख्वाहिश के चलते पर्यावरण का सत्यानाश करते हुए व्यापक पैमाने पर हरे पेड़ों को कटवाया जा रहा है। तथा इसके बाद कटी हुई लकड़ियों को टैक्टर पर लोड करवाकर उनका अवैध तरीके से व्यापार किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि नगर के विभिन्न मार्गों से निकलने वाले लकड़ियों से लोड टैक्टरों को प्रशासन के लोग देखते नहीं है। या वनों की अवैध कटान से वह बेखबर हैं। लेकिन इसके बावजूद भी संतुलित सिस्टम के चलते हरे पेडों की अवैध कटान का काला कारोबार बखूबी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर एक पूर्व लकड़ी माफिया ने इस काले कारोबार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राठ और सरीला क्षेत्र के अंतर्गत लगभग डेढ़ दर्जन लकड़ी कारोबारियों की अड्डियाँ संचालित हैं। तथा प्रत्येक अड्डी से व्यवस्था संतुलन के नाम पर 50 हजार रुपए प्रतिमाह रुपये की निकाले जाते हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा कुछ पेड़ों को छूट प्रजाति के अंतर्गत रखा गया है। तथा मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
बाँदा : चर्चित रेपकाण्ड में चौथे रईसजादे ने किया कोर्ट में सरेण्डर
कोर्ट खुलते ही गुपचुप तरीके से कोर्ट में हाजिर हुआ रेप का आरोपी
बांदा। जनपद में तीन युवतियों से हुए चर्चित रेपकाण्ड में जहां दो आरोपियों ने पुलिस ने पकड़कर व एक आरोपी गुटखा कारोबारी के कोर्ट में सरेण्डर करने के बाद गुरूवार को मामले के चौथे मुख्य आरोपी ने भी कोर्ट खुलते ही गुपचुप तरीके से सरेण्डर कर दिया। वहीं न्यायालय द्वारा उसको कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जेल भेज दिया गया है।
बताते चलें कि शहर कोतवाली नगर में 22 मार्च को तीन युवतियों द्वारा शहर के तीन रईसजादों के खिलाफ जहां यौनउत्पीड़न व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं इस मामले में एक अन्य मुख्य साजिशकर्ता नवीन विश्वकर्मा को भी मानव तस्करी का आरोपी बनाया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद जहां मीडिया की सुखिर्याबनन के बाद से पुलिस ने मानव तस्करी के आरोपी नवीन को जहां गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने बाद जेल भेज दिया था। वहीं मुख्य आरोपी लोकेन्द्र सिंह चंदेल को पुलिस ने गिरफ््तार कर न्यायालय में हाजिर किया था। जिसके कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा जा चुका है। उसी दिन मामले की तीसरे आरोपी गुटखा व होटल कारोबारी स्वतंत्र साहू उर्फ मईयन ने नाटकीय ढंग से कोर्ट में सरेण्डर कर दिया था। जिसे बुधवार को न्यायालय ने जेल भेज दिया था। वहीं मामले के चाथे मुख्य आरोपी आशीष अग्रवाल ने गुरूवार को न्यायालय खुलते ही गुपचुप तरीके से न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके न्यायालय द्वारा पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
बांदा:प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
बांदा। महर्षि वामदेव सभागार में हीटवेव(लू प्रकोप) से होने वाली क्षतियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में जागरूकता एवं तैयारियों की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा जी की उपस्थिति में समीक्षा ली गई। समीक्षा के दौरान तैयारियों को बेहतर उपयोग हेतु प्रतिभाग कर रहे जनपद के प्रत्येक विभागों को हीटवेव के प्रति हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए। हीटवेव के प्रति जन जागरूकता प्रसारित करने हेतु आदेशित किया गया।
आज मीटिंग में जनपद के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश कुमार वर्मा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को हीट वेव्स बचाव हेतु महिला एवं पुरुष वार्ड बनाए जाने, वायरस गोल की उपलब्धता एवं अन्य चिकित्सीय व्यवस्था रखने के निर्देश दिए स नगर पालिका रामनगर पंचायत में पेयजल व्यवस्था वाटर कूलर तथा हिट व्यू के स्थल चिन्हित करने तथा श्रम विभाग के अधिकारियों को श्रमिकों हेतु शस्त्र प्रशिक्षण एवं बजट की व्यवस्था शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समस्याएं संस्थानों में हीट वेव से बचाव हेतु जागरूकता पेयजल एवं छाया की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए स विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्वाचित आपूर्ति सुनिश्चित कारण जाने तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों को बस स्टैंड पर पेयजल छाया वाद की व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देशित किया गयास लू् एवं गर्म हवा हवा से बचाव हेतु फुल कपड़े पहने तथा हल्का एवं ताजा भोजन ग्रहण करने एवं बासी भोजन व दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करें सुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमान शिवराज सिंह, जिला आपदा विशेषज्ञ श्रीमान प्रभाकर सिंह आदि जनपद के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति रहीं।जनपद में सूचना विभाग को समय समय पर डिजिटल प्रिंट एवं शोशलमीडिया के माध्यम से जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग को स्कूलों के समय में परिवर्तन तथा स्कूलों में छाया एवं पेयजल व्यवस्था दुरस्त करने के लिए निर्देशित किया गया वही पंचायती राज विभाग को मनरेगा में अवधि में बदलाव करने के कहा गया। तथा नगर पंचायतों में प्याऊ एवं छाया ब्यवस्था दुरूस्त किया जाने हेतु सचेत किया गया वही स्वास्थ्य विभाग को भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ आर एस पाउडर ग्लूकोज आदि सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कहा कहा गया।















