बरुआसागर में चार दिन से लापता महिला का शव मिला बेतवा नदी में
परिवार में मचा कोहराम, अनहोनी की जताई आशंका
खुदकुशी मान पुलिस ने शुरू की जांच
बरुआसागर। थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ल मिलान से चार दिनों से लापता महिला का शव का शनिवार सुबह नोट घाट पुल के नीचे से निकली बेतवा के नदी में पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने खुदकुशी मान जांच शुरू कर दी है।
विवरण के मुताविक मोहल्ला मिलान निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा की 22 वर्षीय पत्नी मंगलवार को घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। वह बस स्टैंड स्थित एक कैमरे में जाती दिखाई दी। इसके बाद कुछ उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को परिवार वाले डीआईजी आकाश कुलहरि से मिले। पति सहित अन्य ने ज्ञापन सौंपकर भावना को खोजने की मनुहार लगाई। इस बीच पुलिस भी तलाश जुटी। शनिवार को कुछ लोग बेतवा नदी किनारे पर खड़े थे। तभी उन्होंने महिला का शव पानी में उतराता देखा। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर थाना प्रभारी राहुल राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राहुल,उपनिरीक्षक राकेश सचान पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजन भावना का देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होने बताया कि चार दिनों से लापता थी। काफी तलाश किया। लेकिन, कोई पता नीं चल सका। बताया, भावना के साथ कोई अनहोनी हुई है। वह घर-परिवार के साथ ही रहा करती थी। भावना के पति शेर सिंह पाल ने बताया कि एक कम्पनी द्वारा उसकी पत्नी के खाते से पैसा निकालने की बात कही एंव उस फर्जी कंपनी पर कई गम्भीर आरोप भी लगाए हैं ।वहीं थाना पुलिस की मानें तो जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। प्रथमृ दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। फिर भी जांच की जा रही है। अगर कोई शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डीआईजी को सौंपा था ज्ञापन
मोहल्ला मिलान की रहने वाली भावना पाल बीते मंगलवार को अचानक लापता हो गई थी। शेर सिंह पाल उर्फ शेरा ने बताया कि काफी तलाश किया। लेकिन, कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को पास के परनंदलाल, रामकिशुन पाल, रामसेवक पाल, शोभाराम पाल, रामनाध पाल, आकाश पाल, रामकुमार पाल, सुनील पाल पूर्व पार्षद, रोहित पाल सहित अन्य के साथ डीआईजी झांसी परिक्षेत्र को ज्ञापन सौंपा था। जिसमें पत्नी की खोजबीन की मांग की गई थी। डीआईजी ने तुरंत थाना प्रभारी से फोन पर बात कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी भावना
मृतका के पति शेरा ने बताया कि बताया कि जब भावना घर नहीं मिली तो सभी को चिंता हुई। आनन-फानन में तलाश किया गया। नाते-रिश्तेदारी में पूछा गया। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक किए गए। तो पता लगा कि वह करीब 04:45 बजे बस स्टैंड बरुआसागर तरफ अकेले जा रही है। इसके बाद भावना का कहीं कोई पता नहीं चला।
बेटा के सिर से उठा मां का साया
विदित हो कि मृतक भावना का एक बेटा है जिसकी उम्र करीब एक साल है ।वह मां को न देख कर उसका बुरा हाल है ।उस बच्चे को क्या मालूम कि वह अपनी मां को अब कभी नहीं देख पायेगा ।
प्रदेश समाचार / बरुआसागर टीम
झाँसी रेल मंडल में डीजल उपयोग को किया जा रहा कम : डीआरएम
अक्तूबर माह में 1.12 करोड़ के राजस्व की बचत
झांसी। झाँसी रेल मंडल द्वारा हरित उर्जा के उपयोग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है । इससे कार्बन के उत्सर्जन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से कमी आ रही है। इसके साथ ही हरित ऊर्जा के माध्यम से राजस्व की बचत की जा रही है। मंडल द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के अक्टूबर माह में डीजल की बचत से रु. 01.12 करोड़ के राजस्व की बचत की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2025 से अक्टूबर 2025 के मध्य मंडल द्वारा डीजल के बचत के माध्यम से 7.21 करोड़ रुपए की बचत की गई है। यह बचत डीजल के स्थान पर बिजली के अधिकतम उपयोग से संभव हो सकी है। डीजल की खपत में आई कमी के साथ ही तकनीक का उपयोग एवं उचित प्रबंधन से डीजल इस्तेमाल में कमी आई है। डीजल की खपत में कमी के चलते कार्बन उत्सर्जन में भी गिरावट आती है, जो की पर्यावरण को हरित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम हेतु सहायक है।
झाँसी रेल मंडल हरित तथा सौर उर्जा को भी बढ़ावा देने का कार्य भी कर रहा है। झाँसी मंडल में विभिन्न स्थानों पर सौर उर्जा प्लेट लगाये गए हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के सितंबर माह में कुल 52,279 यूनिट का उत्पादन किया गया है। इससे जून माह में बिजली खर्च पर आने वाले रु.1.67/- लाख की बचत हुई।
मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि झाँसी रेल मंडल सतत विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। डीजल की बचत लोको शटडाउन तथा अन्य माध्यमों से हाई स्पीड डीजल की खपत में कमी लाते हुए की गई है। सतत विकास के सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए एक तरफ जहाँ हम हाई स्पीड डीजल के उपयोग में कमी ला रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ सौर उर्जा से बिजली उत्पादन करने का कार्य भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में हम इस क्षेत्र में और अधिक तत्परता से कार्य करेंगे।
प्रदेश समाचार / झांसी टीम
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं खजुराहो स्टेशनों पर बैटरी संचालित व्हीकल कॉन्ट्रैक्ट का सफल आवंटन
झांसी मंडल में यात्री सुविधाओं में वृद्धि के साथ आय अर्जन की दिशा में नई पहल
झाँसी। झांसी रेल मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे की आय में वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी तथा खजुराहो रेलवे स्टेशनों पर बुजुर्ग, अशक्त एवं दिव्यांग यात्रियों की सुविधा हेतु बैटरी संचालित व्हीकल (Electric Cart) कॉन्ट्रैक्ट का सफलतापूर्वक आवंटन किया गया है।
इस ठेके के माध्यम से यात्रियों को स्टेशन परिसर में आवागमन तथा प्लेटफॉर्म बदलने के लिए अधिक सहज, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे जहाँ एक ओर यात्रियों की सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर रेल प्रशासन को राजस्व अर्जन में भी लाभ प्राप्त होगा।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर इस कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से अगले तीन वर्षों में लगभग 13 लाख की आय प्राप्त होने की संभावना है, जबकि खजुराहो स्टेशन पर आवंटित ठेके से इसी अवधि में लगभग ₹6 लाख की आय होगी। इस प्रकार यह योजना “आम के आम, और गुठलियों के दाम” की कहावत को साकार करती है — जहाँ सुविधा और आय, दोनों में वृद्धि सुनिश्चित होगी।
प्रारंभिक चरण में प्रत्येक स्टेशन पर 01 वाहन की अनुमति दी गई है। कॉन्ट्रैक्ट के सफल संचालन उपरांत, गाड़ियों की संख्या में वृद्धि की जाएगी और इस योजना का विस्तार मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों तक भी किया जाएगा। यह पहल न केवल यात्रियों के लिए सुविधा-संपन्न परिवेश उपलब्ध कराएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा के उपयोग को भी प्रोत्साहित करेगी, जो भारतीय रेल के हरित एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप है।
प्रदेश समाचार / झांसी टीम
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 56 में जन्म दिवस पर काटा केक
प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रितेश सिंह परीक्षा ने 56 किलो लड्डुओं का किया वितरण
झांसी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के 56 में जन्म दिवस की शुभ अवसर पर भारतीय बीमा निगम के पीछे रितेश सिंह के कार्यालय पर केक काटकर 56 किलो लड्डुओं का वितरण किया गया इस मौके पर डॉक्टर बताया कि राजा भैया का जीवन बहुत ही राजनीति के लिए अच्छा रहा वह 1993 से लगातार वर्तमान तक सातवीं बार कुंडा विधानसभा से चुनकर आए उत्तर प्रदेश सरकारों में पांच बार कैबिनेट मंत्री के रूप में रहे यही नहीं वह विधायक सभा की वर्ष नेताओं में से एक हैं2018 ईo में उन्होंने अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का गठन किया और उसे समय जल सत्ता दल में तीन विधायक थे जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी उत्तर प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी है जो विधानमंडल व ग्राम पंचायत अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख बीडीसी जिला पंचायत सदस्य सभी पदों पर अपने कैंडिडेट को जीतl कर लाई है जनसत्ता दल पार्टी का में एजेंडा गरीब मजदूर किसान बेरोजगार व छात्रों को उनके आंखों को दिलाना व सैनिकों को उनकी पेंशन हुआ उन्हें शाहिद का दर्जा दिलाना जैसे महत्वपूर्ण काम किया जनसत्ता दल ने ही सबसे पहले समान वर्ग के लिए 10% आरक्षण की बात रखी थी जो लोकसभा में पारित होकर पूरे देश भर में लागू है जिसका लाभ समान वर्ग के लोग उठा रहे हैं इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदीप रैकवार रमन दास जी महाराज , नरेंद्र कुशवाहा , संजीव सिंह राजावत रितेश भारद्वाज अजय चंदेल, रितेश सिंह सेंगर देवेंद्र सिंह परिहार विशाल राजावत भानु यादव अर्पित सक्सेना प्रमोद कुमार शिवम राजा परमार, कुलदीप सिंह फरहाद खान, मजहर खान, ऋषभ कुमार झा ,भूपेंद्र तिवारी शिवाकांत चौबे ऋतिक दास, आदि उपस्थित रहे l
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की स्वतंत्रता में बड़े प्रथम पंक्ति के नेता थे – मधुपाल सिंह
पूर्व गृह मंत्री पटेल जी की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर की श्रद्धांजलि अर्पित
झांसी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक झांसी के तत्वाधान में भारत के पूर्व गृह मंत्री श्रद्धा वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ मधु पाल सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष युवा रितेश सिंह परीक्षा ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर मालाअर्पण उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की इस अवसर पर डॉक्टर मधुपाल सिंह ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की स्वतंत्रता में बड़े प्रथम पंक्ति के नेता थे जिन्होंने भारत को खंड-खंड होने से बचाया और भारत की 563 रियासतों को भारत गणराज्य में जोड़ा और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और भारत की सूखी के लिए प्रधानमंत्री जैसे पद को ठुकराया वह देश ही नहीं पूरे विश्व में लोह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं उन्होंने हमेशा जाती व धर्म से उठकर राजनीति की थी और सभी भारत के वीडियो को अपना भाई व साथी मनl था।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का कोटा बढ़ाकर उपलब्ध करवाया जाये – राजीव सिंह
बबीना विधानसभा क्षेत्र में भारी वर्षा से फसल , खाद व बीज हुआ पूर्णतः नष्ट , किसान है काफी परेशान
झांसी। विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा ने जिलाधिकारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि जनपद झासी सहित उनके विधानसभा क्षेत्र में किसानों द्वारा दलहन, तिलहन की फसल बोई थीं। जिसमें खाद बीज डाला गया था यह फसल बोने के कुछ समय बाद ही भारी वर्षा के कारण फसल एवं खाद व बीज भी पूर्णतः नष्ट हो गया। जिससे किसान काफी परेशान है।
उन्होंने बताया कि अब मौसम अनुकूल होने के उपरान्त पुनः किसान उक्त फसल बोने की स्थिति में है जिसके लिये खाद व बीज की आवश्यकता है। चूंकि जनपद का खाद बीज का कोटा पूर्व में वितरित हो चुका है ऐसे में किसानों के समक्ष उक्त फसल बोने हेतु संकट उत्पन्न हो गया है। इस सम्बन्ध में विधायक ने आग्रह किया है कि इस समस्या का संज्ञान लेते हुये किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद डी.ए.पी./ यूरिया एवं बीज का कोटा बढ़ाकर उपलब्ध करवाया जाये जिससे किसान पुनः फसल बो सके।
प्रदेश समाचार / झांसी टीम
झांसी के बबीना में हुए शाहिल हत्याकांड का खुलासा , रिश्ते हुये शर्मसार , चाची व उसका पति ही निकले हत्यारे
मेरी बेटी को करता था परेशान इसलिए कर दिया कत्ल
पुत्री को कर रहा था ब्लैकमेल , नशे का हो गया था आदी
बबीना में हुए शाहिल हत्याकाण्ड का खुलासा
दंपति समेत तीन गिरफ्तार, भेजा जेल
झांसी। बेटी को ब्लैक मेल व बार-बार धमकी देकर बेइज्जत करना एक मां को बर्दाश्त नहीं हो सका। इस कारण मां ने अपने ही देवर के बेटे का कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी प्रीति सिंह के निर्देशन में बबीना थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय मय स्टॉफ के साथ 27 अक्तूबर 2025 को हुई हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश में लगे थे। सूचना मिली कि साहिल (12) की हत्या करने वाले आरोपी सुकमा ढुकमा रोड पर पुल के नीचे वाहन के इंतजार में खड़े हैं। इस सूचना पर गई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया था। थाना लाकर उनसे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा बडैरा निवासी अवतार यादव, उसकी पत्नी मंजू यादव व सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। हत्याभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की हसिया बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
साहिल का पिता भी नहीं उसे रोक पाया तो कर दिया कत्ल
पूछताछ के लिए दौरान महिला मंजू यादव ने बताया कि देवर रंजीत यादव का पुत्र साहिल की हरकत काफी खराब था। वह अपने पिता का मोबाइल फोन लेकर अश्लील फिल्में आदि देखा करता था। इसके बाद वह नशे का आदी हो गया था। उसकी बेटी का एक बार वीडियो बना लिया था। वीडियो बनाकर उसकी बेटी को ब्लैक मेल करता था। इसकी जानकारी उसने देवर को दी थी। देवर ने भी काफी समझाया था मगर साहिल आवार किस्म का हो गया था। वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। लगातार वह उसकी बेटी को परेशान कर रहा था। यह बात उसे बर्दाश्त नहीं थी। 27 अक्तूबर को साहिल खेत में जानवर चराने गया था। तभी उसने हसिया से हमला कर साहिल का कत्ल कर दिया था।
बेटे से परेशान होकर बाप ने बेचा था मकान
बताते हैं कि रंजीत भी अपनी बेटे साहिल से काफी परेशान रहता था। लगातार गांव में लड़कियों को परेशान करता रहता था। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ भी करता था। बेटे की हरकत से परेशान होकर रंजीत ने दो साल बेटे मकान बेच दिया था।
प्रदेश समाचार / झांसी टीम
किसानों को मिल सके राहत , विधायक बबीना ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
जनपद में तहसील स्तर पर अविलम्ब कमेटी गठित करने की मांग
झांसी। जनपद के बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजकर अवगत कराया है कि दिनांक 26 व 27 अक्टूबर 2025 को जनपद झाँसी सहित उनकी विधानसभा बबीना क्षेत्र में अतिवर्षा के कारण किसानों की धान की फसल पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई है चूंकि क्षेत्र के अधिकांश किसान कृषि कार्य पर ही निर्भर रहकर अपना व अपने परिवार का भरण पोषण करते है ऐसे में अतिवर्षा के कारण फसल नष्ट हो जाने से किसानों को अचानक भीषण स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के हित में काफी कार्य अनवरत किये जा रहे है व इस विपदा के समय में मदद हेतु किसान प्रदेश सरकार से काफी आशान्वित है। इस सम्बन्ध में मेरा आपसे निवेदन है कि जनपद में तहसील स्तर पर अविलम्ब एक कमेटी गठित कर किसानों की क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करवा कर शीघ्र ही उचित मुआवजा स्वीकृत किया जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके। अतः आपसे जनहित में अनुरोध है कि उपरोक्त के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
पत्नी नहीं आ रही थी , ससुरालवालों ने दुत्कारा तो फांसी लगाकर मौत को गले लगाया
पत्नी से रात चैटिंग बाद युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
लगभग छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी के मायके से न आने से था दुखी
इकलौते बेटे की मौत से बिलखा परिवार, बोला, ससुराल वालों के भगाने से था दुखी
बरुआसागर। क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला आंबेडकर नगर में पत्नी के मायके से न आने से दुखी व रातभर चैटिंग के बाद 20 वर्षीय युवक ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में रोशनदान से इकलौता बेटा फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी मायके वालों के भगाने से दुखी था। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विवरण के मुताविक निवाड़ी (मप्र) के हीरापुरा व हाल बरुआसागर के मोहल्ला आंबेडकर नगर खांदी निवासी शिवशरण का 20 वर्षीय बेटा विकास अहिरवार गुजरात में एक फैक्ट्ररी में काम करता था। दीपावली पर घर आया था। उसकी करीब छह महीने पहले मऊरानीपुर के चुरारा गांव की रहने वाली भारती अहिरवार से शादी हुई थी। वह मायके गई थी। वह उसे लेने चुरारा गया तो लेकिन वह नहीं आई। जिससे विकास दुखी था। बुधवार की देर रात वह घर आया और खाना खाकर अंदर के कमरे में चला गया। शिवचरण के अनुसार काफी देर तक मोबाइल पर बहू से सोशल मीडिया पर बात करता रहा। सुबह परिवार के लोग अपने कामों में व्यस्त थे। तभी वह रसोई में गया। वहां रोशन में लगे लोहे से रस्सी बांधकर फंदा बनाया और झूल गया। छोटी बहन ने अंदर जाकर देखा तो विकास फंदे पर झूल रहा था। जिससे वह चीख पड़ी। फांसी की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उसे तुरंत नीचे उतारा और मेडिकल ले गए। पर, रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी बरुआसागर राहुल राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसी तरह की शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बुझ गया घर का चिराग
आंबेडकर नगर में युवक द्वारा फांसी लगाकर दी गई जान के बाद परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्रवासियों के अनुसार विकास भैंसों का भी काम करने लगा था। शिवचरण की तीन बेटियां हैं जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है अभी दो लड़कियों की शादी नहीं हुई है । विकास उनका इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद घर का चिराग बुझ गया है। जिससे परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल है। उसकी बहनें भाई को इस हालत में देख बेहोश हो गई।
बहू के मायके वालों ने भगाया था
मृतक के पिता शिवचरण ने आरोप लगाया कि बहू के मायके में कार्यक्रम था। हम लोग उसे छोड़ने चुरारा गए थे। वहां एक रिश्तेदार ने उसके साथ गाली-गलौज की थी। वहां से आने के बाद बेटा दुखी थी। इसी के चलते यह कदम उठाया है। वहीं पति की मौत के बाद भारती बेहोश हो गई। हालांकि उसने आरोपों को निराधार बताया है।
प्रदेश समाचार / बरुआसागर प्रतिनिधि
समिति सदैव समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए तत्पर है – डॉ. संदीप सरावगी
विवाह पूर्व नैंसी वर्मा को डॉ. संदीप सरावगी ने भेंट किए उपहार
एक ट्रॉली बैग, एक किचन सेट तथा अन्य गृह उपयोगी सामग्री सामन शामिल
झाँसी। आगामी 1 नवम्बर को होने वाले विवाह से पूर्व संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में एक सादे किंतु सौहार्दपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने बंगला घाट निवासी नैंसी वर्मा को शुभकामनाओं सहित विवाह-पूर्व उपहार प्रदान किए।
डॉ. सरावगी ने इस अवसर पर नैंसी को एक ट्रॉली बैग, एक किचन सेट तथा अन्य गृह उपयोगी सामग्री भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि “संघर्ष सेवा समिति सदैव समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए तत्पर रहती है। किसी बेटी के जीवन के नए सफर की शुरुआत में आशीर्वाद और सहयोग देना हमारा कर्तव्य है।”
नैंसी वर्मा, जयश्री वर्मा एवं राजू वर्मा (व्यवसाय–टेलर) की सुपुत्री हैं। उनका विवाह आगामी 1 नवम्बर को सम्पन्न होगा। परिवार और परिचितों में इस शुभ अवसर को लेकर हर्ष का वातावरण है। कार्यक्रम में रतिराम यादव, रणवीर यादव, सनी यादव, अजय यादव, नीरू यादव, रजत यादव, वीरू भैया (रामगढ़), सुनील जायसवाल, एस. एम. टावर सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेश नगरिया, अनिल आडवानी, सोनू पारवल, समीर खान सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने नैंसी वर्मा को आशीर्वाद देते हुए उनके वैवाहिक जीवन की सफलता, सुख-समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। समारोह के अंत में सभी ने मिलकर नवविवाहिता बनने जा रही नैंसी को शुभाशीष और आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर रतिराम यादव, रणवीर यादव, सनी यादव,अजय यादव,नीरू यादव,रजत यादव, वीरू भैया रामगढ़ सुनील जायसवाल,सम टावर अध्यक्ष ज्ञानेश नगरिया,अनिल आडवाणी, सोनू पारवल, समीर खान आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम















