परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं की जाएगी बर्दाश्त : मुख्य सचिव
परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, नकलविहीन कराने के दिए कड़े निर्देश
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु एलआईयू और एसटीएफ की टीमें पूरी परीक्षा अवधि में रहें सक्रिय
संवेदनशील जनपदों में रखी जाए विशेष नजर
झांसी। मुख्य सचिव एस.पी.गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक) (पुरूष/महिला शाखा) (प्रा0) परीक्षा-2025 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्ष, नकलविहीन तथा पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करायी जाए। परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी स्वयं व्यक्तिगत निगरानी करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। नकल पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश के समय बायोमेट्रिक सत्यापन एवं फ्रिस्किंग की प्रक्रिया अत्यंत कड़ाई से लागू की जाए तथा समयबद्धता का पूर्ण रूप से पालन हो। परीक्षा से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी एवं प्रशिक्षण समय से पूर्ण कर लिया जाए।
यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः क्रियाशील रहें तथा पेयजल, शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने हेतु एलआईयू और एसटीएफ की टीमें पूरी परीक्षा अवधि में सक्रिय रहें तथा संवेदनशील जनपदों में विशेष निगरानी रखी जाए।
उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रश्न पत्र लीक न हो और सही प्रश्न-पत्र निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा दिवस पर प्रत्येक सत्र में प्राप्त एसएमएस (कलर एवं कोड) के आधार पर ट्रेजरी से गोपनीय ट्रंक की निकासी अत्यंत सावधानीपूर्वक की जाए और सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाए।
बैठक में प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज, सचिव गृह मोहित गुप्ता सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत, सचिव अशोक कुमार, एनआईसी झाँसी में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी,अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल बैठक में उपस्थित थे।
प्रदेश समाचार/ झांसी टीम
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ ही उनकी गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए-मुख्य सचिव
दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
झांसी। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने जोर देकर कहा कि जनशिकायतों और राजस्व वादों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में शामिल है। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के लिए शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से संपर्क किया जाए और उनकी संतुष्टि के बाद ही आख्या अपलोड की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्पेशल क्लोज सुविधा का दुरुपयोग बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केवल वही शिकायतें स्पेशल क्लोज की जाएं, जो निर्धारित श्रेणी में आती हों। इसकी उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग की जा रही है, और दुरुपयोग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन विभागों या कर्मियों के खिलाफ सर्वाधिक शिकायतें दर्ज हो रही हैं, उनकी समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें और अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका निस्तारण करें। उन्होंने बताया कि आगामी 17 सितंबर को श्स्वस्थ नारी, सशक्त परिवारश् अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री जी द्वारा इंदौर से और राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, और जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराई जाएंगी, और जिला स्तरीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। यूपीडा की समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत एकीकृत विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर आईएमएलसी में निवेश के लिए 43,428 करोड़ रुपये के लगभग 700 इंटेन्ट्स प्राप्त हुए हैं। बैठक में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव मुख्यमंत्री सूर्य पाल गंगवार सहित एनआईसी झाँसी में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।







