झांसी : सखी के हनुमान मंदिर में भजनों की प्रस्तुति ने दर्शको का मन मोहा
झांसी। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन झांसी के तत्वाधान में अष्टमी एवं रामनवमी के असर पर बुन्देली सांस्कृतिक भजनों की प्रस्तुति अंतर्राष्ट्रीय नीरज एण्ड पार्टी झांसी द्वारा सखी के हनुमान मंदिर झांसी पर संपन्न हुई मंदिर के पुजारी द्वारा कलाकारों को तिलक चंदन लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में हरविन्द कुमार नीरज मुख्य गायक एवं गायिका रीना जी, मदन भारती, सुरेंद्र कुशवाहा, कमलेश वर्मा आदि ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया नीरज द्वारा गीत ये दुनियां चले ना श्री राम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना लोगों ने खुब पसंद किया बही रीना जी द्वारा अंम्बे मां शेरोवाली भरदो मां झोली खाली माता बहनों ने खूब नृत्य किया कार्यक्रम का संचालन सखी के हनुमान मंदिर के पुजारी जी द्वारा किया गया।
झांसी : सरकारी भूमि चक रोड पर कब्जे की शिकायत का मौके पर जाकर करें निस्तारण-जिलाधिकारी
डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
झांसी। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित शिकायतों के निस्तारण पर पुलिस विभाग और राजस्व विभाग को टीम बनाते हुए मौके पर जाकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि विवादों का सख्ती से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस जनसुनवाई मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, जिसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइनध्आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समय अंतर्गत निस्तारण किए जाने हेतु समय समय पर शासन स्तर से उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित करते हुए निस्तारण की क्रास चेकिंग भी की जाती है। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्रार्थीया रेखा कुशवाहा पत्नी प्यारेलाल कुशवाहा निवासी घसायपुरा बरुआसागर जिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया की मौजा फुटेरा के गाटा सं0 3555 रकवा 1 डिसमिल 0.0040 है० है, जो राजस्व मे दर्ज है। जिसकी मालिक काबिज है, प्रार्थीया की उक्त भूमि पर कालीचरन पुत्र धनीराम प्रजापति निवासी कटरा प्रार्थीया के उपरोक्त भूमि पर जबरन कब्जा करते हुये अपना मकान निर्माण कर रहे है। प्रार्थीया ने मौके पर जाकर देखा तो विपक्षी को रोका तो निर्माण कार्य करने से नही माने एवं धमकी दी कि तुम्हे जो करना हो कर लो हम तुम्हारी जमीन पर मकान बनाकर रहेगे उक्त सम्बन्ध में प्रार्थीया ने थाना बरुआसागर में शिकायत की तो विपक्षी के खिलॉफ कोई कार्यवाही नही की गयी जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर को मौके पर जाकर शिकायत का परीक्षण करते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस झाँसी में जितेन्द्र सिंह पुत्र कमल सिंह निवासी सिजवाहा ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि ग्राम सिजवाहा ब्लॉक बबीना में ललितपुर वाईपास व 27 झांसी शिवपुरी क्रांसिंग प्वांइट ग्राम सिजवाहा में स्थित है जिसमें 44 की चैड़ाई पर अवैध कब्जा हो जाने के कारण आए दिन जाम की स्थिती व दुर्घटना होती है जिलाधिकारी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर पैमाइश करते हुए रोड को कब्जा मुक्त कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुधा सिंह, सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर श्रीमती देवयानी, एएसपी शिवम आशुतोष, क्षेत्राधिकारी पुलिस श्रीमती स्नेहा तिवारी, तहसीलदार सहित समस्त विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी, थाना अध्यक्ष उपस्थित रहे।
वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग : निचले स्तर पर मामलों को लंबित रखने वाले कर्मियों की जिम्मेदारी करें नियत – मनोज कुमार सिंह
जीरो पावर्टी अभियान की लॉचिंग इसी माह प्रस्तावित
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया को 12 अप्रैल तक करें पूरा
झांसी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि जीरो पावर्टी अभियान का मुख्यमंत्री जी द्वारा लखनऊ में इसी माह बड़े स्तर पर लांच किया जाना प्रस्तावित है। लॉचिंग में अलग-अलग जनपदों के 25 से 30 हजार लाभार्थियों को पीएम आवास, सीएम आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं के लाभ वितरित किए जायेंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान के तहत 10 लाख 46 हजार ऐसे परिवारों को चिह्नित किया गया थी, जिनके पास घर नहीं है या पक्का घर नहीं है। इसमें से 9 लाख 73 हजार परिवारों को बीडीओ द्वारा प्रमाणित (वैलिडेट) किया गया है, यह एक अच्छी प्रगति है। उन्होंने कहा कि सभी सीडीओ का प्रयास होना चाहिये, चिन्हित सभी पात्र परिवारों को पीएम आवास योजना का लाभ मिल जाये। अभियान के तहत चिन्हित परिवारों की सवा लाख रुपये की सालाना आमदनी सुनिश्चित कराना है। इसमें कौशल विकास मिशन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके लिए चिन्हित परिवारों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्किलिंग और अपस्किलिंग के लिये योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सीएम युवा योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की सभी सीडीओ द्वारा नियमित मॉनीटरिंग कर ज्यादा से ज्यादा आवेदनों को स्वीकृत और डिसबर्स कराने का प्रयास किया जाये। बैंकर्स कमेटी की नियमित बैठक कर अधिक से अधिक आवेदनों के निस्तारण पर बल दिया जाये। जिन बैंकों में सर्वाधिक एप्लीकेशन पेंडिंग हैं, उन बैंकों का संबंधित जिलाधिकारी एवं सीडीओ द्वारा निरीक्षण किया जाये। रेट के पुनरीक्षण में आसपास के गांव का सर्किल रेट लगभग समान होना चाहिये। इस बात का ध्यान रखा जाये कि कहीं भी असामान्य तरीके से सर्किल रेट की बढ़ोत्तरी न हो। रेट रिवीजन की आवश्यकता न होने पर उसी सर्किल रेट को लागू किया जा सकता है। रेट रिवीजन के समय सीमावर्ती जनपदों से लगे गांव के सर्किल रेट को भी ध्यान में रखा जाये। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती प्रक्रिया को 12 अप्रैल तक पूरा करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती लीना जौहरी, प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा डॉ. हरिओम, प्रमुख सचिव श्रम डॉ. शंमुगा सुंदरम, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव, प्रमुख सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अमित गुप्ता सहित एनआईसी झांसी में मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, सीडीओ जुनैद अहमद एंव अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
झांसी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दम्पत्ति को कुचला , दोनों की मौत
दो मासूम हुए अनाथ , गाँव और परिवार में कोहराम
पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
झांसी। कानपुर झांसी राजमार्ग पर दिगारा के समीप बीती रात्रि रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कोछाभंवर गांव निवासी दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राजू यादव और उनकी 30 वर्षीय पत्नी रामदेवी के रूप में हुई है। दोनों खुशी ढाबा के पास एक चाय की दुकान चलाते थे और रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।
विवरण के मुताविक रात करीब 10 बजे जब दंपती दिगारा ओवरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक के भतीजे भतीजे राजा यादव ने बताया कि घटना स्थल से उनका घर मात्र 100 मीटर की दूरी पर था। “बस दो मिनट और लगते, चाचा-चाची घर पहुंच जाते,” उन्होंने कहा। जैसे ही लोगों ने उन्हें पहचाना, तुरंत परिवार को सूचना दी गई और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया कि इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूमों से उनका भविष्य भी छीन लिया। मृतक राजू और रामदेवी अपने पीछे 9 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं। अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी 75 वर्षीय दादी पर आ गई है। बता गया कि यह परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। राजू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। दंपती की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।
75 वर्षीय दादी के सहारे दो मासूमों की जिंदगी
इस हादसे ने न सिर्फ एक परिवार उजाड़ दिया, बल्कि दो मासूमों से उनका भविष्य भी छीन लिया। मृतक राजू और रामदेवी अपने पीछे 9 वर्षीय बेटे सागर और 6 वर्षीय बेटे कृष्णा को छोड़ गए हैं। अब इन बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी 75 वर्षीय दादी कक्को बाई पर आ गई है। परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। राजू अपने पिता के इकलौते बेटे थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। दंपती की असमय मृत्यु ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। गांव में मातम का माहौल है और हर आंख नम है।
ललितपुर : जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करके किसानों के खेतों में पहुंचाया जाएगा पानी – मुख्य सचिव
बुन्देलखण्ड पैकेज अन्तर्गत लाया गया था इस योजना को
89.88 करोड़ लागत की सिंचाई परियोजना का किया निरीक्षण
वन क्षेत्र से विद्युत लाइन निकलने के कारण प्रकरण प्रक्रियाधीन है
सम्बंधित अधिकारियों से पुनः की जा रही है वार्ता
ललितपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड के सूखे से निपटने, किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए बुन्देलखण्ड पैकेज फेज-3 के अंतर्गत वर्ष 2018 – 19 में 89.88 करोड़ की लागत से शहजाद बांध पर बनायी गई स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का आज शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के मा0 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात, दिनेश प्रताप सिंह एवं मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन मनोज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। वे अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार हवाई सफर करके राजा मर्दनसिंह इण्टर कॉलेज तालबेहट में बनाये गए हैलीपैड पर उतरे, जहां उन्हें राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ0प्र0 मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा हरीशचन्द्र रावत सहित जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक द्वारा बुके भेंटकर तथा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
इसके पश्चात मुख्य सचिव एवं उद्यान मंत्री कार द्वारा शहजाद बांध स्प्रिंकलर परियोजना स्थल पहुंचे, यहां पर उन्होंने परियोजना का निरीक्षण किया और सिंचाई, विद्युत व वन विभाग के अधिकारियों सहित सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना को जल्द चालू कराने के निर्देश दिये, जिससे इसी गर्मी में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाया जा सके बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई झांसी अशोक कुमार ने परियोजना की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि यह परियोजना वर्ष 2018-19 में बुन्देलखण्ड पैकेज अंतर्गत 89.88 करोड़ की लागत से तालबेहट के डांग बरौदा स्थित शहजाद बांध पर शुरु की गई थी, योजनान्तर्गत शहजाद बांध पर पम्प हाउस बनाकर, पाईप लाइन के माध्यम से प्रेशराइजड रिप्रकंलर सिंचाई पद्धति द्वारा 1740 हे० (रवी-1014 हे0. खरीफ-726 हे०) में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के अतिरिक्त 2 मेगावाट सोलर पॉवर विद्युत उत्पादन का कार्य कराया गया है। यह योजना पूर्ण हो चुकी है। परियोजना में विद्युत संयोजन हेतु डाली जा रही 39 किमी विुत लाइन में से 2.5 किमी आरक्षित वन भूमि से गुजरने के कारण अनापत्ति हेतु प्रकरण प्रक्रियाधीन है, जिस हेतु मुख्य सचिव ने वन विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जाहिर करते हुए निर्देश दिये कि कल से ही विद्युत लाइन का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए और जल्द इसे पूरा कर निर्वाध विद्युत सप्लाई देना सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए, इसी गर्मी के मौसम में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाना है, ताकि वह इस योजना का लाभ उठाते हुए अपने खेतों की सिंचाई कर पायें।
मुख्य सचिव ने कहा कि बुन्देलखण्ड की सूखे की समस्या को देखते हुए बुन्देलखण्ड पैकेज अन्तर्गत इस योजना को वर्ष 2018-19 में शुरु किया गया था, यह बहुत बड़ी परियोजना है, जो वर्ष 2023 में पूर्ण हो चुकी है, परन्तु वन क्षेत्र से विद्युत लाइन निकलने के कारण प्रकरण प्रक्रियाधीन रहा, जिसके चलते किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाया है, जिसके लिए उन्होंने वन विभाग एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिये और आगामी दिवसों में सम्बंधित अधिकारियों से पुनः वार्ता कर कार्य की समीक्षा की जाएगी ताकि जल्द से जल्द यह कार्य पूर्ण हो और किसानों के खेतों में पानी पहुंच सके। इस परियोजना के पूर्ण होने पर 1740 हे0 भूमि को सिंचाई हेतु पानी मिल सकेगा, साथ ही किसानों की आमदानी बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत औद्यानिक फसलों को बढ़ावा दिया जाए कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनपद में 1.09 करोड़ की लागत से बनायी गईं राजकीय पौधशाला खिरियालटकंजू महरौनी व कृषि विज्ञान केन्द्र खिरियामिश्र जखौरा हाईटैक नर्सरियों की शिला पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त झांसी मण्डल झांसी बिमल कुमार दुबे और जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कमलाकांत पाण्डेय, डीएफओ गौतम सिंह, अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता सिंचाई झांसी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई शैलेष कुमार, अधिशासी अभियंता शहजाद बांध परियेाजना नितिन कुमार, उप निदेशक उद्यान विनय कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खान, अधिशासी अभियंता विद्युत गोविन्द सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल सहित सिंचाई विभाग, विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बरुआसागर : बड़े धूम धाम से मनाई अशोक सम्राट जंयती
सभी ने समाज की एकता पर दिया बल
झांसी। बुन्देलखण्ड झांसी जनपद के बरसागर में अशोक सम्राट जंयती पर कुशवाहा समाज भव्य रूप से नगर में शोभायात्रा निकाली गयी हैं। नगर मे शोभायात्रा में जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा के द्वारा भव्य स्वागत किया गया है। वहीं तेज आवाज में अंजलि सैनी के वक्ता पर पूरा मंच शांत रहा। वहीं पूर्व विधायक शीतल कुशवाहा ने शोभायात्रा को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया गया । जुगल किशोर कुशवाहा एडवोकेट ने समाज की एकता पर बल दिया। दयाराम मुखिया झांसी, भूपत कुशवाहा नगर अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। नंदराम कुशवाहा, पूर्व मंत्री म. प्र. ने समाज की एकता पर बल दिया। स्थानीय नेताओं में पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा, नंदू कुशवाहा (बैटरी ), ओमी कुशवाहा, काशीराम कुशवाहा , पूर्व प्रधान (फुटेरा) निरवेन्द कुशवाहा, प्रधान हरपुरा धनीराम कुशवाहा, पार्षद कमलेश कुशवाहा, बालकिशन कुशवाहा , वीरेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, एडवोकेट, युवा नेता ईलू कुशवाहा, किस्सू मेंबर, फुटेरा प्रधान बाल मुकुंद कुशवाहा ( बल्ली), अशोक कुशवाहा रोजगार , मनोज असटाया, युवा नेता . विक्की कुशवाहा सहित धर्मेंद्र कुशवाहा, ठाकुरदास कुशवाहा सहित आयोजक खूब चंद्र कुशवाहा (फौजी), जानकी कुशवाहा ( नन्ना), रामबाबू कुशवाहा, जयराम कुशवाहा , परमसुख कुशवाहा सहित दर्जनों कुशवाहा समाज के सेवी उपस्थिति रहे।
रिपोर्ट / पवन जैन बरुआसागर
ललितपुर :अब छै: साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत
खिलाने के बहाने पड़ोसी ने दिया दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम
बाद में 10 रूपये देकर घर छोड़कर आरोपी हुआ फरार, मामला दर्ज
कपड़ों में खून लगा देख परिजनों ने पुलिस को किया सूचित,
सीओ समते जखौरा पुलिस पहुंची मौके पर, जुटी आरोपी की तलाश में
ललितपुर। थाना जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी बांसी के ग्राम कारीपहाड़ी में मानवता को शर्मसार करने वाला हैवानियत का एक और मामला उस समय सामने आया, जब गांव में नवदुर्गा महोत्सव के दौरान भजन कीर्तन आरती का कार्यक्रम चल रहा था, जहां गांव की ही 6 वर्षीय मासूम अन्य बच्चों के साथ मौजूद थी। इस समय पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक उसे अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर उसे घर छोड़ गया। कपड़ों में लगे खून से परिजनों को जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में सूचित किया। इस मामले में पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कारी पहाड़ी में गुरुवार की रात करीब 11 बजे एक 6 वर्षीय बालिका अपने ही घर के पास रखे हुए नवदुर्गा के जवारों की आरती के बाद अपने दरवाजे गाँव के ही अन्य बच्चों के साथ थी। इसी दौरान गांव का ही पड़ोसी राहुल यादव पुत्र कोमल यादव आया और अपनी बाइक पर घुमाने के बहाने बैठा ले गया। घर वालों की जब बच्ची नहीं दिखाई दी, तो घर वालों ने बच्ची को ढूंढना शुरु किया, लेकिन कहीं नहीं मिली। करीब 12 बजे बच्ची अंधेरे की तरफ से आते दिखी, उसके हाथ में 10 रुपये का नोट था। इस दौरान वह घर वालोँ को देखकर जोर जोर से रोने लगी।जब घर वालों ने पूंछा कि क्या हुआ, तब बच्ची बताया राहुल चाचा ले गये थे और 10 रुपये दिये और यहीं छोड़कर चले गए और कह रहे थे कि चुप रहना। घर वालों ने देखा तो बच्ची के कपड़ो में खून लगा था। बच्ची के घर वालों ने लड़का के घर वालों से शिकायत की, तो उन्होंने टाल दिया कि सुबह देखेंगे। इसके बाद परिजन अपनी बच्ची को लेकर रात एक बजे बांसी पुलिस चौकी पंहुचे और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन आरोपी गांव में नहीं मिला जिसके बाद पुलिस उसे ढूढ़ने में जुट गई। इसके साथ ही पीड़िता के पिता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर पुलिस ने आरोपी राहुल यादव पुत्र कोमल यादब के खिलाफ 65(2) तथा 5/6 पाँस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई थी।
झांसी : कैरियर निर्माण में सही मार्गदर्शन और ज्ञान की आवश्यकता होती है – डॉ. प्रवीण गुप्ता
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक की छात्राओं की कैरियर काउंसलिंग का भव्य आयोजन
झांसी। मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी विभाग के विशाल सभागार में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, झांसी की छात्राओं के लिए भव्य कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पॉलीटेक्निक की छात्राओं एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी के संस्थापक अध्यक्ष कैप्टन अरविंद विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक अपूर्व शुक्ला एवं सचिव श्रीमती रत्ना विश्वनाथन के संरक्षण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
काउंसलिंग का संपूर्ण कार्यभार संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कैरियर निर्माण में सही मार्गदर्शन और ज्ञान की आवश्यकता होती है। सफलता के लिए अपने लक्ष्य को निर्धारित करें और अपने कौशल को विकसित करें। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र स्वर्णकार ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा आपका भविष्य आपके आज के प्रयासों पर निर्भर करता है। कड़ी मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से कोई भी सफलता को प्राप्त कर सकता है। असोसिएट प्रोफेसर इंजीनियर सुरेंद्र मोहन पाठक ने छात्राओं को विभाग का भ्रमण कराते हुए आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं संसाधनों की विस्तृत जानकारी दी।
कैरियर काउंसलिंग में विशेषज्ञ मयंक निगम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अनेक अवसर उपलब्ध हैं। सही क्षेत्र का चयन और उस पर फोकस करना ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रवीण गुप्ता ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया और कहा शिक्षा सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व को निखारने और आत्मनिर्भर बनाने का साधन है। अपने सपनों को साकार करने के लिए हमेशा सीखते रहिए। काउंसलिंग सत्र में छात्राओं ने अपने करियर से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे और आगे भी मार्गदर्शन प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं काउंसलर्स को धन्यवाद दिया गया।
झांसी : हाई-वे पर निरंतर कराई जाएं पेट्रोलिंगः सीडीओ
ट्रक चालकों के खिलाफ होगा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा
18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं द्वारा निजी वाहन से स्कूल आए तो उके अभिभावकों को जारी होंगे नोटिस
झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में “जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की समीक्षा में मुख्य विकास अधिकारी ने परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पर स्थित ब्लैक स्पॉट पर नियंत्रण हेतु टोलों पर पेट्रोलिंग व्हीकल्स की संख्या में वृद्धि लाते हुये हाई-वे पर निरंतर पेट्रोलिंग करायें। इसके साथ ही उन्होने कहा कि ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी हाईवे पर अनावश्यक रुप से खड़े ट्रकों एवं भारी वाहनों की पार्किंग को नियंत्रित करने के लिये ट्रक चालकों को प्रेरित करे, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित ट्रक चालक के विरुद्ध सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन में अपेक्षित कार्रवाई की जाएगी।
उन्होने कहा कि जनपद झांसी के शहरी मार्गो पर संचालित पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत स्ट्रीट वेण्डर्स एवं फूड वैनों की रिपोर्ट उपलब्ध करायें। इसके साथ ही सर्किट हाउस से इलाईट चौराहा जाने वाले मार्ग, परशुराम चौक एवं बीकेडी चौराहे से स्टेशन रोड के आस-पास किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने की भी कार्रवाई करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन हेतु माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि समस्त माध्यमिक, बेसिक एवं उच्च स्तरीय विद्यालयों में यातायात हेतु प्रयुक्त होने वाले विभिन्न प्राईवेट वाहनों के ओवरलोडिंग न होने एवं फिटनिस सम्बन्धी प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में ऐसे वाहनों को विद्यालयों में पूर्णरुप से प्रतिबन्धित किया जाये, इसके साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के छात्र-छात्राओं, जो निजी वाहनों से विद्यालय आते है, उनके अभिभावकों को अवगत कराते हुये सम्बन्धित विद्यालयों को नोटिस जारी करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अन्तर्गत प्रवर्तन दल के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इलाईट चौराहा के आस-पास अवैध रुप से वाहन पार्क करने वाले चार पहिया वाहन चालकों को पार्किंग हेतु अपने वाहन नगर निगम द्वारा तैयार मल्टीलेबिल कार पार्किंग में पार्क करने के लिये प्रेरित करें, इस कार्य में आपत्ति जताने वाले चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें।
जनपद में 28 ब्लैक स्पॉट चयनित
बैठक के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में माह मार्च 2025 तक जनपद में घटित सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 43.24 प्रतिशत तथा मृतकों की संख्या में 61.84 प्रतिशत की कमीं आयी है। इसी प्रकार विगत माह की तुलना में माह मार्च 2025 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत एवं मृतकों की संख्या में 45 प्रतिशत की कमीं हुई है। उन्होने बताया कि जनपद झांसी में कुल 28 ब्लैक स्पॉट चयनित हैं, जिनमें से 08 लोक निर्माण विभाग एवं 20 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से सम्बन्धित है, जिन्हें सम्बन्धित विभागों द्वारा ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है।
यह अफसर रहे मौजूद
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हेमचन्द्र गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. सुजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रती वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिवसागर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग संदीप शर्मा, साईट अभियंता एनएचएआई अमन कौशिक, अधिशाषी अभियंता विद्युत रेनु वर्मा, अधिशाषी अभियंता नगर निगम श्रीमती मीना सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।















